Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

रात में भारी भोजन करने की आदत बना सकती है बीमार, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

अक्सर लोग दिनभर की थकान के बाद रात को तसल्ली से बैठकर भोजन करना पसंद करते हैं। ऐसे में बहुत बार खाना मसालेदार और ज्यादा खाया जाता है। क्या रात को मसालेदार या तला-भुना भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? जानें इस लेख में।

भारतीय घरों में रात के खाने में कई तरह के व्यजंन बन जाते हैं, क्योंकि रात में परिवार के साथ बैठकर खाना लोगों के रूटीन में शामिल है। इस कारण कई बार लोग देर रात में भी भोजन करते हैं और इससे लोगों को कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि अनजाने में वे रात को भारी भोजन करने पर अपना डाइजेशन सिस्टम और नींद दोनों खराब कर रहे हैं। रात को भारी भोजन करने के साइड इफैक्ट्स के बारे में हमने Ms. Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।

रात को भारी भोजन करने के नुकसान

चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी ने बताया कि रात को तला-भुना और ज्यादा खाना वजन बढ़ाने से लेकर एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है।

वजन बढ़ने का रिस्क

मीना कुमारी कहती हैं, “रात के समय लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में जो लोग कैलोरी से भरपूर भोज करते हैं, उनका शरीर एनर्जी का इस्तेमाल नहीं कर पाता और यह कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगती है। इसी वजह से देर रात को भारी भोजन करने वाले लोगों का वजन बढ़ने लगता है और उन्हें इस बात का अहसास भी नहीं होता कि वजन बढ़ने की वजह रात का खाना है।”

डाइजेशन सिस्टम पर प्रेशर

चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी के मुताबिक, “सोने से ठीक पहले भोजन करना डाइजेशन सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पडृ सकता है। रात को शरीर आराम की अवस्था में जाने की तैयारी करता है, लेकिन जब लोग देर रात को हैवी खाना खा लेते हैं, तो डाइजेशन सिस्टम को एक्टिव रहना पड़ता है। इससे पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दरअसल, खाना खाने के तुरंत बाद जब लोग लेट जाते हैं, तो पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है। इससे सीने में जलन और एसिडिटी होने लगती है।

heavy food in dinner

यह भी पढ़ें- आयुर्वेदाचार्य के कहने पर रोज शाम 7 बजे से पहले करने लगी हूं डिनर, सेहत में हुए बड़े बदलाव

नींद खराब होना

मीना कुमारी ने बताया कि जब रात को एसिडिटी और पेट दर्द या अपच की समस्या होने लगती है, तो यह नींद पर भी असर डालती है। इस वजह से रात को बार-बार नींद टूटती है और इस वजह से अगले दिन थकान और सुस्ती रहती है।

डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का रिस्क

मीना कुमारी ने कहा, “रात में भारी भोजन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी प्रभावित होती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, देर रात हैवी फूड मेटाबॉलिक सिंड्रोम और हार्ट की बीमारियों को भी बढ़ा सकता है। जिन लोगों को पहले से ही डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां है, उन्हें बिल्कुल भी देर रात को कैलोरी से भरपूर भोजन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या रात का खाना जल्दी खाने से उम्र बढ़ती है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

रात को कैलोरी से भरपूर भोजन करना सेहत के लिए नुकसानदायक है। रात को भोजन सोने से दो से तीन घंटे पहले करें। खाना हल्का होना चाहिए और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। रोजाना डिनर एक समय पर ही करें और सोने के लिए भी एक समय बांधें। ये आदतें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं।

FAQ

  • अगर रात में भूख लगे तो भारी भोजन के बजाय क्या खा सकते हैं?

    रात को भूख लगने पर एक गिलास हल्दी वाला दूध, मुट्ठी भर भुने हुए मखाने या कोई हल्का फल जैसे पपीता ले सकते हैं। 
  • देर रात की शिफ्ट में काम करने वालों को क्या खाना चाहिए?

    शिफ्ट वर्कर्स को एक साथ भारी भोजन करने के बजाय छोटे-छोटे हेल्दी स्नैक्स लेने चाहिए।

Read Next

तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगे ये 4 फल, सेहत को भी मिलेंगे फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2026 19:27 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Apr 27, 2026 19:27 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Apr 27, 2026 19:27 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content