हमारे यहां ज्यादातर घरों में डिनर का कोई फिक्स टाइम नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मौजूदा समय में पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं। वे ऑफिस से घर देर से पहुंचते हैं। इसके बाद खाना बनाना और डिनर करते-करते देर रात हो जाती है। आपने सुना होगा कि देर रात डिनर करने से पाचन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं, जैसे ब्लोटिंग, पेट दर्द आदि। यहां तक कि जब हम रात को लेट नाइट डिनर करते हैं, तो अक्सर सुबह के समय बोझिल महसूस करते हैं। यही सारी समस्याएं मेरे साथ हो रही थीं। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? जबकि मैं बाहर का जंक फूड भी एवॉयड करती हूं और ऑयली चीजें भी नहीं खाती हूं। मैंने अपनी समस्या को लेकर सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की। उनकी दी हुई सलाह मेरे बहुत काम आई।
देर से डिनर करने क्या परेशानियां हो रही थीं?
-1772437177824.jpg)
असल में मैं एक वर्किंग वूमेन हूं। इसलिए आदतन मैं घर लौटने के बाद देर से ही खाना कहती थी। लंबे समय से मेरा और मेरी फैमिली का यही रूटीन रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों में मैंने नोटिस किया न सिर्फ मेरी सेहत बिगड़ रही है, बल्कि मेरे पति और बच्चे की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। अक्सर रात को देर से डिनर करने की वजह से ब्लोटिंग होने लगी और सुबह उठकर कई बार सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या भी बनी रहती थी। यही नहीं, अगर मैं रात को हैवी डिनर कर लूं, तो रात को अच्छी नींद नहीं आती थी और सुबह के समय असहजता बढ़ जाती थी।
इसे भी पढ़ें: रात में 9 बजे के बाद खाना खाते हैं आप? जानें देरी से डिनर करने का सेहत पर असर
आयुर्वेदाचार्य से किया संपर्क
मैं शायद अपनी समस्या की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देती, लेकिन कुछ समय से लगातार मेरा वजन बढ़ता जा रहा था और घर के अन्य सदस्य ब्लोटिंग और कब्ज की शिकायत कर रहे थे। जब मैंने अपनी और फैमिली की परेशानियों के बारे में आयुर्वेदाचार्य से जिक्र किया, तो उन्होंने सबसे पहले मुझसे यही कहा कि आपकी जीवनशैली सही नहीं है। उन्होंने ही मुझे सुझाव दिया कि रात का डिनर 7.00 बजे से पहले हर हाल में कर लेना सही होता है और इसका सेहत पर भी बड़ा असर पड़ता है। वैसे PubMed/NCBI में प्रकाशित एक लेख से भी पता चलता है कि जब हम अपने बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार डिनर करते हैं, तो डायबिटीज और अन्य मेडिकल कंडीशन का जोखिम कम होता है।
आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर किया अमल
निश्चित रूप से यह मेर लिए चैलेंजिंग था, क्योंकि ऑफिस से घर लेट पहुंचने के कारण रात का डिनर देर से होता था। इस संबंध में मैंने अपने पति से सलाह ली कि मुझे क्या करना चाहिए? हमने अपने डिनर को इस तरह प्लान किया ताकि ऑफिस में ही डिनर कर लूं और घर जाने के बाद भूख लगे तो सलाद या स्प्राउट्स आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाऊं। इस तरह मैं रात को सोने से 2-3 घंटे पहले ही अपना डिनर कर लेती हूं।
इसे भी पढ़ें: क्या डिनर में ओट्स खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब
मिले कई बड़े फायदे
-1772437201605.jpg)
आपको जानकर हैरानी होगी, जबसे मैंने डाइट के इस पैटर्न को फॉलो करना शुरू किया है, मेरी ही नहीं मेरे घर वालों की भी सेहत में बदलाव होने लगे। मुझे कई तरह के फायदे हुए जैसे-
- मेरा मेटाबॉलिज्म बेहतर हुआ, जिससे वजन कम करने में मदद मिली।
- डाइजेशन में सुधार हुआ। ऐसा ही फायदा मेरे बच्चे और पति को भी मिला।
- रात को सोने और डिनर के बीच करीब 2-3 घंटे का गैप होने के कारण नींद में सुधार होने लगा।
- ब्लोटिंग, लो एनर्जी जैसी तमाम परेशानियां भी तुलनात्मक रूप से अब कम हुई हैं।
रात को 7.00 बजे के पहले डिनर करने के फायदे
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि रात को 7.00 बजे से पहले डिनर करने से हमारी नेचुरल सर्कैडियन रिदम सही रहती है। आपको बता दें कि सूर्य अस्त होने से पहले हमारी पाचन अग्नि सबसे मजबूत होती है और सूर्य अस्त होने के बाद धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाती है। इसलिए, शाम को 7.00 बजे से पहले डिनर कर लेना जरूरी होता है। इससे आम यानी हमारे शरीर के टॉक्सिंस कम होते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं में कमी आती है। इससे पेट की चर्बी घटती है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी सहायक है।
इसे भी पढ़ें: देर से डिनर करने की भूल को कैसे करें बैलेंस? एक्सपर्ट ने बताए उपाय ताकि न बिगड़े पाचन
निष्कर्ष
हम आमतौर पर अपने डिनर टाइमिंग को लेकर ज्यादा सजग नहीं होते हैं, जबकि यह सही तरीका नहीं है। अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं,तो शाम को 7.00 बजे से पहले डिनर जरूर कर लिया करें। यकीन मानिए, जो बदलाव मैंने महसूस किए हैं, उससे मेरी सेहत में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है और अब मैं पहले की तुलना में अधिक एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करती हूं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
7 बजे डिनर करने के क्या फायदे हैं?
विशेषज्ञों के अनुसार शाम को 7.00 बजे से पहले डिनर करेन से पेट और पाचन तंत्र को बहुत फायदा मिलता है और रात को नींद भी अच्छी आती है।आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
आप सुबह खाली फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपको पूरा दिन एक्टिव बनाए रखते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 02, 2026 13:11 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 02, 2026 13:11 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shrey Sharma