What Happens If You Use Silicone Nipple Covers Everyday In Hindi: आज के समय में फैशन और कंफर्ट को ध्यान में रखते समय बहुत सी महिलाएं सिलिकॉन निप्पल कवर का इस्तेमाल करती हैं, खासकर बैकलेस, डीप नेक ड्रेस पहनते समय या स्ट्रैपलेस कपड़े पहनते समय बहुत काम में आता है। सिलिकॉन निप्पल कवर पतले, चिपरने वाले और बार-बार इस्तेमाल किए जा सकने वाले कवर होते हैं, जिससे निप्पल को ढककर स्मूद लुक देने में मदद मिलती है, कई महिलाएं इनका इस्तेमाल रोज करती हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें सिलिकॉन निप्पल कवर का रोज इस्तेमाल करने से क्या होता है? और क्या इनका इस्तेमाल रोज किया जा सकता है?
क्या सिलिकॉन निप्पल कवर का रोज इस्तेमाल कर सकते हैं?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, सिलिकॉन निप्पल कवर का इस्तेमाल रोज किया जा सकता है, लेकिन इस दौरान कुछ सावधानियां रखना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा, कुछ परेशानियों में इनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
स्किन सेंसिविटी होने पर
कई महिलाओं की स्किन सेंसिटिविटी की समस्या होती है। ऐसे में स्किन एलर्जी होने पर इन कवर्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। कई बार इनका इस्तेमाल करने से स्किन पर पसीना जमा होने या अन्य कारणों से महिलाओं को खुजली होने, रेडनेस होने, दाने होने और जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन सेंसिटिविटी के कारण होली के रंगों से हो जाती है समस्या? जानें इससे बचने के तरीके
![]()
बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा
निप्पल कवर का इस्तेमाल करने से पसीना त्वचा के पास जमा हो जाता है। इसके अलावा, स्किन के पास गंदगी जमा होने और नमी बने रहने की समस्या हो सकती है। इसके कारण स्किन पर बैक्टीरियल इंफेक्शन होने, एलर्जी या रैशेज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण महिलाओं को त्वचा में खुजली होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्किन में बदलाव आने
इनका अधिक इस्तेमाल करने के कारण त्वचा में हल्का खिंचाव आने, हल्का दर्द महसूस होने, निप्पल में सेंसिटिविटी होने की समस्या हो सकती हैं। इस स्थिति में निप्पल कवर का इस्तेमाल करने से बचें।
इसे भी पढ़ें: स्किन इंफेक्शन होने पर डॉक्टर जिंक क्यों देते हैं? समझें दोनों का कनेक्शन
पिगमेंटेशन की समस्या
कई बार स्किन में एलर्जी होने या अन्य कारणों से महिलाओं को हल्का कालापन होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इनका अधिक इस्तेमाल करने से बचें।
निप्पल की साफ-सफाई का ध्यान कैसे रखें?
सिलिकॉन निप्पल कवर का इस्तेमाल करने से पहले कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।
- सिलिकॉन निप्पल कवर का इस्तेमाल करने से इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखें और इसको साफ जगह रखें। इसको साफ रखने के लिए गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें।
- निप्पल कवर का इस्तेमाल करने से पहले स्किन को अच्छे से साफ करें और तौलिए की मदद से त्वचा को सुखाएं। इसके अलावा, आप एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- निप्पल कवर की साफ-सफाई का ध्यान नियमित रूप से रखें और स्किन को ड्राई रखने की कोशिश करें।
- निप्पल कवर का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचें। खासकर रात को सोते समय। सोने से पहले इनको निकालकर सोएं, जिससे स्किन को सांस लेने की जगह मिल सके। इससे स्किन की समस्याओं और इंफेक्शन से भी बचाव करने में मदद मिल सकती है।
- निप्पल कवर का इस्तेमाल न करने के दौरान इनको सही तरीके से रखें। इसके लिए इसको साफ करके, साफ और ड्राई जगह पर रखें, जिससे किसी भी स्किन संबंधी समस्या से बचा जा सके।
सावधानियां
सिलिकॉन निप्पल कवर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें
- लंबे समय तक पहनें रखने से बचें
- एलर्जी टेस्ट जरूर करें
- खराब प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, सिलिकॉन निप्पल कवर का इस्तेमाल करने से किसी भी तरह की खुजली, जलन, सूजन, स्किन में चिपकने और एलर्जी होने की समस्या महसूस होने पर इनका इस्तेमाल करने से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
सिलिकॉन निप्पल कवर का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इनका इस्तेमाल लंबे समय तक करने और साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। स्किन सेंसिटिविटी, इंफेक्शन, पिगमेंटेशन होने और एलर्जी होने की समस्या होने पर इनका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 02, 2026 11:04 IST
Modified By : Priyanka Sharma Mar 02, 2026 11:04 IST
Modified By : Priyanka SharmaMar 02, 2026 11:04 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta