Thu Oct 1, 2026 | 04:06 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

धूप से होने वाली पिग्मेंटेशन से कैसे बचें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

धूप में लंबे समय तक रहने से त्वचा पर पिग्मेंटेशन, टैनिंग और काले धब्बे हो सकते हैं, क्योंकि इससे मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे बचने के लिए धूप से बचाव, नियमित सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, शरीर को कवर करने वाले कपड़े पहनना और त्वचा की जलन से बचना जरूरी है।
धूप से होने वाली पिग्मेंटेशन से कैसे बचें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानेंधूप से होने वाली पिग्मेंटेशन से कैसे बचें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

लंबे समय तक धूप में रहने से इसकी यूवी किरणों के कारण लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। धूप में रहने से मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है। मेलानिन वह नेचुरल पिगमेंट है, जो हमारी त्वचा को रंग देता है। बार-बार धूप में रहने से रंग गहरा होता है, टैनिंग, काले-धब्बे, झाइयां, या पहले से मौजूद पिग्मेंटेशन की समस्या और बढ़ सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानें।

धूप के कारण होने वाली पिग्मेंटेशन से बचने के उपाय

Dr. Shireen Furtado के अनुसार, धूप में लंबे समय तक रहने से स्किन को कई तरह की परेशानियां होती हैं और अगर ऐसा बार-बार होता है तो स्किन के बदलाव ज्यादा समय तक बना रह सकता है। स्किन केयर में सिर्फ पिग्मेंटेशन कम करने पर ध्यान देने के बजाय उसे दोबारा बढ़ने से रोकना भी जरूरी है। ऐसे में इससे बचने के लिए धूप में लंबे समय तक रखने से बचें, नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाएं, सूजन, जलन से बचें और स्किन का खास ध्यान रखने जैसे कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। 

1. धूप में लंबे समय तक रहने से बचें

स्किन को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी कदम यह है कि धूप से बचाव करना। इसके लिए लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। इससे धूप के कारण होने वाली पिग्मेंटेशन से बचाव करने में मदद मिल सकती है। खिड़कियों के पास लंबे समय तक बैठना, बाहर घूमना, सीधी धूप में चलना या एक्सरसाइज करना और बीच या स्विमिंग पूल में समय बिताने से भी पिगमेंटेशन हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कहीं आपकी ड्राई स्किन का कारण कम पानी पीने की आदत तो नहीं? डर्मेटोलॉलिज्ट से समझें पूरा साइंस

2. सनस्क्रीन का रोज इस्तेमाल करें

पिग्मेंटेशन से बचाव के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है। कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे चेहरे के साथ-साथ गर्दन, कानों, हाथों और त्वचा के खुले हिस्सों पर लगाना चाहिए, जो धूप के संपर्क में आते हैं।

ध्यान रहे, सनस्क्रीन को बाहर जाने से लगभग 15 से 20 मिनट पहले लगाया जा सकता है। अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं या स्विमिंग या ज्यादा पसीना आने के बाद इसे हर दो घंटे में दोबारा लगाना चाहिए। जिन लोगों को मेलास्मा या पिग्मेंटेशन होने का खतरा है, उन्हें आयरन ऑक्साइड टिंटेड सनस्क्रीन से फायदा हो सकता है, क्योंकि विजिबल लाइट भी पिग्मेंटेशन को बढ़ा सकती है।

how to prevent sun induced pigmentation 01how to prevent sun induced pigmentation 01

3. सिर्फ सनस्क्रीन पर निर्भर न रहें

धूप के कारण होने वाली पिग्मेंटेशन से बचने के लिए सिर्फ सनस्क्रीन पर निर्भर न रहें। सनस्क्रीन के साथ-साथ धूप से बचाव के दूसरे तरीके भी अपनाएं जा सकते हैं, जैसे छाया में रहना, तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचना, चौड़ी किनारी वाली टोपी और सनग्लासेस पहनना और ऐसे कपड़े पहनना जो हाथों और पैरों को ढकें। 

साल 2004 में Photodermatol Photoimmunol Photomed Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पिग्मेंटेशन को रोकने के लिए सिर्फ SPF सनस्क्रीन लगाना काफी नहीं था। UVA से सुरक्षा के लिए रोकथाम का एक जरूरी हिस्सा थी।

4. त्वचा में जलन से भी बचें

हर पिग्मेंटेशन सिर्फ धूप की वजह से नहीं होता है। मुंहासे, एक्जिमा, जलने, कीड़े के काटने, कटने या स्किन के हार्ड ट्रीटमेंट से सूजन हो सकती है, जिससे काले निशान पड़ जाते हैं, जिन्हें पोस्ट-इंफ्लेमेटरी पिग्मेंटेशन कहा जाता है।  

5. सही तरीके से करें स्किन केयर

सेंसिटिव स्किन या पिग्मेंटेशन-प्रोन (जिन लोगों को पिग्मेंटेशन होने की संभावना ज्यादा हो) वाले लोगों को स्किन केयर ठीक से करनी चाहिए। इसके लिए हल्के क्लींजर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, साथ ही, स्किन को बार-बार रगड़ने, मुंहासों को दबाने, बहुत ज्यादा तेज एक्सफोलिएशन करने और बिना डॉक्टर की सलाह के फेयरनेस या ब्लीचिंग क्रीम (खासकर जिनमें स्टेरॉयड या अन्य स्ट्रॉग तत्व हों) के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या सनस्क्रीन से सेंसिटिव स्किन में जलन हो सकती है? डॉक्टर से जानें इससे बचाव के तरीके

पिग्मेंटेशन हो जाए तो क्या करें?

Dr. Shireen के अनुसार, अगर स्किन पर पहले से पिग्मेंटेशन है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के सिर्फ अलग-अलग क्रीम आजमाते रहना सही तरीका नहीं है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि समस्या का कारण क्या है और फिर इसको कंट्रोल करना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन का रंग काला पड़ना टैनिंग, मेलाज्मा, मुंहासों के निशान, त्वचा में सूजन, किसी दवा का प्रभाव या कोई अन्य स्किन से जुड़ी स्थिति हो सकती है और हर स्थिति के लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार अलग इलाज की जरूरत होती है। हर व्यक्ति के लिए एक ही इलाज सही नहीं होता है।

धीरे-धीरे मिलता है आराम

Dr. Shireen आगे कहती हैं, पिग्मेंटेशन अक्सर धीरे-धीरे कम होती है। इसलिए तुरंत रिजल्ट की उम्मीद नहीं करना चाहिए। जल्दी रिजल्ट पाने की कोशिश में बहुत ज्यादा या हार्ड इलाज करना सही नहीं है। इससे कभी-कभी त्वचा में जलन होने पर पिग्मेंटेशन और बढ़ सकती है। उपचार के दौरान नियमित सन प्रोटेक्शन जारी रखना भी जरूरी है।

Dr. Shireen कहती हैं, सबसे जरूरी बात यह है कि पिग्मेंटेशन में सुधार होने के बाद भी धूप से बचाव करना जरूरी है, क्योंकि धूप के संपर्क में आने से रंग वापस आ सकता है। अगर पिग्मेंटेशन बनी रहती है, फैलती है, अचानक दिखाई देती है, तेजी से बदलती है या लगातार धूप से बचाव के बावजूद ठीक नहीं होता है, तो डॉक्टर की सलाह लें।

निष्कर्ष

धूप से होने वाली पिग्मेंटेशन से बचने के लिए सबसे जरूरी है रोजाना सन प्रोटेक्शन को आदत बनाना। सनस्क्रीन के साथ छाया में रहने, सुरक्षित कपड़े, टोपी, सनग्लासेस का इस्तेमाल करना और कम धूप वाले समय पर घर से बाहर निकलना ज्यादा प्रभावी तरीका हो सकता है, साथ ही स्किन में बार-बार होने वाली जलन से बचना चाहिए। अगर पिग्मेंटेशन लगातार बना रहे, फैल रही हो, अचानक दिखाई दे, तेजी से बदल रही हो या नियमित सन प्रोटेक्शन के बावजूद कम न हो, तो तुरंत डर्मोटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। इसके साथ-साथ हेल्दी स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • धूप से एलर्जी के क्या लक्षण हैं?

    धूप से एलर्जी होने पर व्यक्ति की त्वचा के लाल होने, तेज खुजली होने, छोटे दाने होने, उभार आने, पानी के फफोले होने, जलन होने और सूजन आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • धूप के कारण त्वचा को क्या नुकसान होते हैं?

    धूप के कारण स्किन में टैनिंग आने, सनबर्न, काले-धब्बे आने, समय से पहले एजिंग के लक्षण दिखने और गंभीर मामलों में कैंसर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

→ क्या विटामिन्स की कमी से त्वचा का रंग बदल सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 15, 2026 14:45 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 15, 2026 14:45 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado