Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

कहीं आपकी ड्राई स्किन का कारण कम पानी पीने की आदत तो नहीं? डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें पूरा साइंस

ड्राई स्किन की समस्या के कई कारण होते हैं, जिनमें पानी की कमी भी शामिल है, लेकिन यह एकमात्र वजह नहीं है। यह समस्या मौसम में बदलाव, गर्म पानी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण भी हो सकती है।

इस पेज पर:-


कई लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। ये समस्या मौसम में बदलाव आने, धूल-मिट्टी, गर्म पानी से नहाने, केमिकल का इस्तेमाल करने, साबुन का अधिक इस्तेमाल और स्किन की देखभाल में कमी जैसे कई कारणों से होती है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी को भी स्किन की ड्राईनेस का कारण माना जाता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है? आइए Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें इस बारे में।

क्या पानी की कमी से त्वचा रूखी होती है?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, शरीर में पानी की मात्रा जितनी ली जाती है, उससे ज्यादा निकल जाती है, जिससे स्किन बेजान और कम लचीली दिख सकती है और स्किन ड्राई महसूस हो सकती है, लेकिन हर बार ड्राई स्किन का कारण डिहाइड्रेशन नहीं होता है। हालांकि, पर्याप्त पानी पीना शरीर और स्किन की नॉर्मल हेल्थ के लिए जरूरी है।

डॉ. सुनील कुमार आगे कहते हैं, लंबे समय से बनी हुई ड्राई स्किन की समस्या अक्सर त्वचा के प्रोटेक्टिव बैरियर में कमजोरी या नुकसान से जुड़ी हो सकती है। फिर भी, शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने से स्किन की हेल्थ अच्छी रहती है और स्किन अपना काम ठीक से कर पाती है।

साल 2018 में Skin Research & Technology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, खान-पान में पानी की मात्रा बढ़ाने से त्वचा की ऊपरी परत (स्ट्रेटम कॉर्नियम) में नमी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: हाथ बहुत ज्यादा ड्राई क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें

पानी की कमी से स्किन में क्या परेशानी होती है?

पानी की कमी से स्किन की नमी कम हो सकती है, जिसके कारण स्किन में खिंचाव होने, बेजान दिखने और स्किन बैरियर के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।

can dehydration cause dry skin 01 (6)

ड्राई स्किन के दूसरे कारण क्या हो सकते हैं?

डॉ. सुनील कुमार बताते हैं, ड्राई स्किन कई कारणों से हो सकती है। मौसम में बदलाव, बहुत गर्म पानी, हार्ड साबुन या क्लींजर और कम नमी वाले वातावरण के कारण भी स्किन प्रभावित हो सकती है और इसकी नेचुरल नमी कम हो सकती है।

ड्राई स्किन से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, स्किन की ड्राईनेस से बचने, इसको हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए रोज की आदतों से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जिससे स्किन की समस्याओं से बचा जा सकता है।

1. नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं

नहाने के बाद स्किन को हल्के हाथ से सुखाकर बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।

2. बहुत गर्म पानी से बचें

लंबे समय तक गर्म पानी से नहाने के बजाय नॉर्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर है। ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राईनेस को बढ़ावा मिलता है।

3. माइल्ड क्लींजर इस्तेमाल करें

स्किन को बार-बार हार्ड साबुन या क्लींजर से साफ करने से बचें। इसके बजाय स्किन की ड्राईनेस से बचने के लिए या बहुत ड्राई स्किन की स्थिति में हल्के क्लींजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: उमस वाले मौसम में भी त्वचा ड्राई क्यों हो जाती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

4. पर्याप्त पानी पिएं

दिनभर शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी पीना या लिक्विड डाइट लेना जरूरी है। पानी की जरूरत हर व्यक्ति में अलग हो सकती है और यह मौसम, फिजिकल एक्टिविटीज और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करती है।

5. मौसम से स्किन का बचाव करें

ठंडी और ड्राई हवा में स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है। ऐसे में नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। घर का वातावरण बहुत ड्राई हो या सूखे मौसम में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

6. हेल्दी फैट्स वाली बैलेंस डाइट लें

हाइड्रेटेड और हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी फैट्स से युक्त बैलेंस डाइट लेना फायदेमंद होता है। इसके लिए फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और हेल्दी फैट वाले अन्य फूड्स को बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाना नॉर्मल स्किन हेल्थ के लिए अच्छा है।

कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, अगर नियमित मॉइस्चराइजर लगाने और त्वचा की देखभाल करने के बाद भी ड्राईनेस लगातार बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना सही है, खासकर स्किन में लगातार खुजली, रेडनेस, दरारें, दर्द, रैशेज या संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे सिर्फ नॉर्मल ड्राई स्किन की समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ऐसे लक्षणों के पीछे एक्जिमा या त्वचा की कोई दूसरी समस्या हो सकती है। सही कारण की पहचान होने पर सही देखभाल और इलाज किया जा सकता है।

निष्कर्ष

शरीर में पानी की कमी स्किन को कुछ समय के लिए रूखी, बेजान या कम लचीली महसूस करा सकती है, लेकिन लंबे समय तक रहने वाली ड्राई स्किन की वजह सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं होती है। यह समस्या स्किन बैरियर को नुकसान होने, मौसम में बदलाव होने, गर्म पानी का इस्तेमाल करने, हार्ड साबुन इस्तेमाल करने और अन्य कारणों से भी हो सकती है।

स्किन को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त पानी पीने के साथ सही मॉइस्चराइजर और हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें। साथ ही, बहुत गर्म पानी से बचना भी स्किन की देखभाल में मदद कर सकता है। ध्यान रहे, अगर ड्राई स्किन की समस्या लंबे समय तक बनी रहे या उसके साथ खुजली, रेडनेस, दरार या रेशैज हों, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच कराना बेहतर है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चेहरे पर रूखापन आने का क्या कारण है?

    कई बार त्वचा की बाहरी लेयर में नमी और नेचुरल ऑयल के कम होने, मौसम में बदलाव आने, हार्ड केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करने, उम्र बढ़ने और बहुत अधिक गर्म पानी से चेहरे को धोने से स्किन ड्राई हो सकती है।
  • ड्राई स्किन के क्या लक्षण हैं?

    ड्राई स्किन की समस्या होने पर व्यक्ति को त्वचा में खिंचाव महसूस होने, पपड़ी निकलने, त्वचा में दरारें पड़ने, तेज खुजली, लाल होने और त्वचा के अधिक ड्राई दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

प‍िंपल्‍स का कारण बन सकते हैं फेस वॉश में मौजूद ये 6 इंग्रीड‍िएंट्स, चेक करें ल‍िस्‍ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 12, 2026 18:49 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 12, 2026 18:49 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 12, 2026 18:49 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content