पिंपल्स एक कॉमन समस्या है जो अक्सर पोर्स में गंदगी भरने, सीबम की अधिक मात्रा या हार्मोनल बदलाव के कारण होती है। कुछ लोग फेस वॉश के इस्तेमाल के बाद भी पिंपल्स की शिकायत करते हैं। फेस वॉश को कई केमिकल्स और ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जाता है जिनमें से कुछ एक्ने का कारण बन सकते हैं। इनके संपर्क में आते ही त्वचा में ड्राईनेस, रेडनेस, दाने, खुजली, पिंपल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर फेस वॉश में बहुत हार्श इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल हुआ है, तो त्वचा का प्राकृतित ऑयल कम हो सकता है जिससे त्वचा ड्राई हो सकती है और एक्ने की संभावना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं फेस वॉश खरीदते समय किन इंग्रीडिएंट्स को लिस्ट में चेक करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

1. अल्कोहल
Dermatologist Dr. Chandni Jain Gupta ने बताया कि कुछ फेसवॉश में मौजूद डिनैचर्ड अल्कोहल, एसडी अल्कोहल से त्वचा का ऑयल कम हो सकता है जिससे स्किन सेंसिटिव हो सकती है और एक्ने, ब्रेकआउट्स की समस्या हो सकती है इसलिए हमेशा अल्कोहल फ्री फेसवॉश का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
2. फ्रेगरेंस युक्त फेसवॉश
जिन फेसवॉश में खुशबू मिलाई जाती है, वे त्वचा के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। अगर आपकी सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन स्किन है, तो ज्यादा फ्रेगरेंस वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करने से रेडनेस, खुजली और ड्राईनेस हो सकती है। साल 2020 में Journal Of Dermatology & Cosmetology में प्रकाशित एक स्टडी रिव्यू के मुताबिक, स्किन प्रोडक्ट्स में मौजूद फ्रेगरेंस से त्वचा में जलन, खुजली, पिंपल्स और कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आपकी स्किन टाइप के अनुसार सही फेस वॉश कैसे चुनें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
3. आइसोप्रोपिल पामिटेट
Dr. Chandni Jain Gupta ने बताया कि आइसोप्रोपिल पामिटेट त्वचा को मुलायम बनाने के लिए फेसवॉश में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपकी एक्ने-प्रोन स्किन है, तो कुछ लोगों में इससे पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं और एक्ने की समस्या हो सकती है। साल 2025 में Journal Of The American Academy Of Dermatology Reviews में प्रकाशिक एक स्टडी के मुताबिक, आइसोप्रोपिल पामिटेट एक कॉमेडोजेनिक इंग्रीडिएंट है जो पोर्स को बंद कर सकते हैं। जब पोर्स बंद हो जाते हैं, तो पिंपल्स की संभावना बढ़ सकती है।
4. एसेंशियल ऑयल
एसेंशियल ऑयल को पौधों से निकाला जाता है। ये कॉन्सन्ट्रेटेड ऑयल्स होते हैं। कई फेस वॉश में ये पाए जाते हैं। इनका इस्तेमाल त्वचा के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन ऑयली स्किन या सेंसिटिव स्किन टाइप वाले कुछ लोगों को एसेंशियल ऑयल की अधिक मात्रा से एलर्जी हो सकती है जिससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है। खासतौर पर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो सिट्रस एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से बचें।
5. सोडियम लॉरेल सल्फेट
कई फेस वॉश में फोम बनाने के लिए सर्फेक्टेंट पाया जाता है जिसे सोडियम लॉरेल सल्फेट (SLS) कहते हैं। इसका इस्तेमाल फेस वॉश में तेल, पसीना, गंदगी और मेकअप को हटाने के लिए किया जाता है। यह तब हानिकारक बन जाते हैं जब इनका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए या फेस वॉश में मजबूत सर्फेक्टेंट मौजूद हो। इसकी ज्यादा मात्रा से त्वचा में ड्राईनेस बढ़ सकती है और पिंपल्स की संभावना ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय
6. मिरिस्टिक एसिड
कई फेस वॉश में मिरिस्टिक एसिड (Myristic Acid) पाया जाता है। यह ज्यादातर फोमिंग फेस वॉश में पाया जाता है। फेस वॉश में इसकी सुरक्षित मात्रा इस्तेमाल की जाती है, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में फेस वॉश का इस्तेमाल किया या बार-बार फेस वॉश किया, तो यह त्वचा में ड्राईनेस पैदा कर सकता है जिससे पिंपल्स होने का खतरा बढ़ सकता है।
कैसा फेसवॉश चुनें?
- जिसके लेबल पर नॉन-कॉमेडोजेनिक लिखा हो।
- जो फ्रेगरेंस और पैराबेन फ्री हो।
- जो माइल्ड हो और जिसमें हार्श इंग्रीडिएंट्स मौजूद न हों।
American Academy Of Dermatology के मुताबिक, फेस वॉश में अल्कोहल नहीं होना चाहिए। साथ ही, क्लींजर लगाने के लिए वॉश क्लॉथ, स्पंज या उंगलियों के अलावा किसी और चीज का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में जलन हो सकती है। इस सावधानी का खास ख्याल रखें।
निष्कर्ष:
अगर आप फेस वॉश खरीद रहे हैं, तो उसमें अल्कोहल, फ्रेगरेंस, आइसोप्रोपाइल पामिटेट, एसेंशियल ऑयल, सोडियम लॉरेल सल्फेट, मिरिस्टिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स को चेक करें। इससे कुछ लोगों में पिंपल्स की संभावना बढ़ सकती है। अगर फेस वॉश के इस्तेमाल के बाद पिंपल्स बढ़ जाते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। ऐसा फेसवॉश चुनें जो फ्रेगरेंस, पैराबेन और अल्कोहल फ्री हो।
FAQ
दिन में कितनी बार फेस वॉश का इस्तेमाल करें?
आमतौर पर दिन में दो बार चेहरा साफ करना पर्याप्त होता है। पसीना आने पर दो से अधिक बार भी फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, अधिक बार फेस वॉश से चेहरे में ड्राईनेस हो सकती है।क्या फेस वॉश लगाने के बाद चेहरा खिंचना सामान्य है?
नहीं यह सामान्य नहीं है। अगर फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद क्रीम अप्लाई नहीं करेंगे, तो त्वचा में खिंचाव महसूस हो सकता है। हार्श इंग्रीडिएंट्स के कारण भी खिंचाव हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 11, 2026 18:50 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta