Fri Sep 11, 2026 | 06:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

चेहरे पर बार-बार पिंपल्स होने की वजह ये 5 गलतियां तो नहीं? तुरंत करें सुधार

क्‍या आपके चेहरे पर भी बार-बार प‍िंपल्‍स हो जाते हैं? इसके पीछे स्‍क‍िन केयर से जुड़ी कई गलत‍ियां हो सकती हैं। डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें क‍िन गलत‍ियों से बचना है जरूरी?

इस पेज पर:-


कई लोग बार-बार होने वाले प‍िंपल्‍स से परेशान रहते हैं। उनकी श‍िकायत रहती है क‍ि सब कुछ ट्राई करने के बाद भी प‍िंपल्‍स ठीक नहीं हो रहे हैं। आजकल सोशल मीड‍िया और व‍िज्ञापनों में कई प्रोडक्‍ट्स प‍िंपल्‍स को गायब करने का दावा करते हैं। हालांक‍ि, इससे कोई खास फायदा नहीं म‍िलता उल्‍टा जेब ढीली हो जाती है। कुछ लोग यह श‍िकायत भी करते हैं क‍ि उनके प‍िंपल्‍स कुछ वक्‍त के ल‍िए कम हो जाते हैं, लेक‍िन फ‍िर से चेहरे पर नजर आने लगते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है क‍ि आख‍िर आप कौन सी गलत‍ियां कर रहे हैं, ज‍िसके कारण बार-बार प‍िंपल्‍स होते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

स्‍मोक‍िंग, अल्‍कोहल और अध‍िक बीएमआई हैं प‍िंपल्‍स के दुश्‍मन

साल 2025 में Journal Of Cosmetic Dermatology में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुता‍ब‍िक, 218 मरीजों का क्लिनिकल डेटा देखा गया ज‍िसमें 105 मरीजों को दोबारा प‍िंपल्‍स की समस्‍या हुई। इनमें 46.67% मामलों में हल्‍के लक्षण, 35.24% में मीड‍ियम और 18.10% मामले गंभीर न‍िकले। स्‍टडी में दोबारा एक्‍ने होने के पीछे स्‍मोक‍िंग, अल्‍कोहल और अध‍िक बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्‍स जैसे कारण पाए गए।

यह भी पढ़ें- आपकी स्‍क‍िन टाइप के अनुसार सही फेस वॉश कैसे चुनें? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

बार-बार प‍िंपल्‍स होने के पीछे ये गलत‍ियां हो सकती हैं

National Health Service, UK के मुताब‍िक, कुछ लोग जाे स्‍टेरॉयड दवाओं का इस्‍तेमाल करते हैं उन्‍हें प‍िंपल्‍स की समस्‍या हो सकती है। धूम्रपान या हाई ग्‍लाइसेमि‍क इंडेक्‍स वाली डाइट लेने से भी प‍िंपल्‍स की समस्‍या हो सकती है। अगर ऑयल ग्‍लैंड्स के अंदर गंदगी जमा हो जाए, त्‍वचा से ऑयल ज्‍यादा न‍िकले, तो प‍िंपल्‍स हो सकते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण भी प‍िंपल्‍स होते हैं। धूल, म‍िट्टी के करीब रहने से भी एक्‍ने हो सकते हैं। अगर प‍िंपल्‍स बार-बार हो रहे हैं, तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं-

1. प‍िंपल्‍स ट्रीटमेंट को अधूरा छोड़ना

mistakes-causing-pimples

कई बार चेहरे पर डॉक्‍टर की एडवाइज के मुताब‍िक द‍िया गया ट्रीटमेंट अधूरा छोड़ने से प‍िंपल्‍स ठीक होने के बजाय बार-बार होने लगते हैं। इससे दवाओं के प्रत‍ि शरीर में रेज‍िस्‍टेंस भी बढ़ सकता है और दवाओं का असर कम हो सकता है। इसल‍िए प‍िंपल्‍स होने पर इलाज को अधूरा न छोड़ें और दवाओं का कोर्स पूरा करें।

2. कई इंग्रीड‍िएंट्स का साथ में इस्‍तेमाल करना

कई बार लोग व‍िज्ञापन देखकर ढेर सारे प्रोडक्‍ट्स से प‍िंपल्‍स का इलाज शुरू कर देते हैं ज‍िससे एक्‍ने कम होने के बजाय बढ़ सकते हैं। बेंजोयल पेरोक्साइड, रेट‍िनॉइड, एजेलिक एसिड, नियासिनमाइड जैसे इंग्रीड‍िएंट्स एक्‍ने कम करने में मदद कर सकते हैं, लेक‍िन अगर इन इंग्रीड‍िएंट्स से बनने वाले प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल एक साथ करेंगे, तो इससे त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- PMOS में चेहरे पर पिंपल्स ज्यादा क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

3. लाइफस्‍टाइल से जुड़ी गलति‍यां

अगर व्‍यक्‍त‍ि स्‍ट्रेस में है, अनहेल्‍दी डाइट ले रहा है, जंक फूड का सेवन करता है, धूम्रपान करता है और नींद पूरी नहीं कर पाता है, तो इन कारणों से भी प‍िंपल्‍स बार-बार हो सकते हैं। ऐसे में हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल जरूरी है।

4. प‍िंपल्‍स का कारण न समझना

अगर आप प‍िंपल्‍स के पीछे का कारण पता लगाए बगैर क्रीम का इस्‍तेमाल करते हैं, तो इससे एक्‍ने कुछ समय के ल‍िए भले ही गायब हो जाएं, लेक‍िन न‍िकट भव‍िष्‍य में यह समस्‍या दोबारा दस्‍तक दे सकती है। हार्मोनल असंतुलन, सीबम का ज्‍यादा बनना, स्‍ट्रेस में रहना या गट संबंध‍ित समस्‍याएं प‍िंपल्‍स के कुछ कारण हैं। सही कारण जाने बगैर इलाज करने से प‍िंपल्‍स ठीक नहीं होते और बार-बार परेशान कर सकते हैं इसल‍िए डॉक्‍टर से जांच कराएं ताक‍ि सही कारण का पता चल सके।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी फोड़ देते हैं पिम्पल्स? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इससे होने वाली 5 समस्याएं

5. गंदा तौल‍िया, चादर या फोन भी बन सकते हैं कारण

अगर आपका टॉवल, प‍िलो कवर या चादर गंदी है, तो प‍िंपल्‍स हो सकते हैं। कई बार फोन पर च‍िपकी धूल या गंदगी भी एक्‍ने का कारण बनती है। ऐसे में उन सभी चीजों को साफ रखें ज‍िनका सीधा संपर्क चेहरे से होता है।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

  • चेहरे के साथ-साथ पीठ, छाती और कंधे पर भी प‍िंपल्‍स नजर आएं।
  • गांठ या स‍िस्‍ट जैसे प‍िंपल्‍स का बनना।
  • प‍िंपल्‍स को छूने पर तेज दर्द उठना।
  • बार-बार प‍िंपल्‍स होना या लंबे समय तक प‍िंपल्‍स का चेहरे पर द‍िखाई देना।

न‍िष्‍कर्ष:

कई कारणों से बार-बार प‍िंपल्‍स हो सकते हैं। प‍िंपल्‍स ट्रीटमेंट को अधूरा छोड़ना, कई इंग्रीड‍िएंट्स को साथ में प‍िंपल्‍स पर लगाना, जंक फूड, धूम्रपान, स्‍ट्रेस जैसे कारक अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल का रूप हैं ज‍िनके कारण बार-बार प‍िंपल्‍स हो सकते हैं। प‍िंपल्‍स का कारण न समझना, गंदे तौल‍िया, फोन या चादर का इस्‍तेमाल भी प‍िंपल्‍स को बढ़ा सकते हैं।

source: magnific

FAQ

  • क्या ज्यादा मीठा खाने से पिंपल्स होते हैं?

    कुछ स्‍टडीज में हाई ग्‍लाइसेम‍िक डाइट और प‍िंपल्‍स के बीच संबंध देखा गया है। हालांक‍ि, चीनी या अध‍िक मीठे का सेवन सीधे तौर पर प‍िंपल्‍स की वजह हो ऐसा जरूरी नहीं है। 
  • क्या मेकअप से पिंपल्स हो सकते हैं?

    कुछ कॉस्‍मेट‍िक प्रोडक्‍ट्स स्‍क‍िन पोर्स को बंद कर सकते हैं ज‍िसके कारण प‍िंपल्‍स हो सकते हैं इसल‍िए हमेशा नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्‍ट्स को चुनना बेहतर होता है।

Read Next

आपकी स्‍क‍िन टाइप के ल‍िए सही फेस वॉश कैसे चुनें? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2026 16:47 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 11, 2026 16:47 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content