Fri Sep 11, 2026 | 08:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Rashmi Sharma , Dermatologist

क्या पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना सही है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

आज के समय में पिंपल्स एक आम समस्या है और इससे बचने के लिए लोग टूथपेस्ट लगाने जैसे तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। यहां जानिए, क्या पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना सही है?

आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान, तनाव और हार्मोनल असंतुलन के कारण वयस्कों में भी पिंपल्स की परेशानी देखी जा रही है। चेहरे पर निकलने वाले ये छोटे-छोटे दाने न केवल खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि कई बार आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं। पिंपल्स से जल्दी छुटकारा पाने की चाह में लोग अक्सर घरेलू और इंटरनेट पर बताए गए उपायों को बिना सोचे-समझे अपनाने लगते हैं। इन्हीं में से पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना एक सबसे आम उपाय है। बहुत से लोग मानते हैं कि टूथपेस्ट लगाने से पिंपल्स जल्दी सूख जाते हैं और रातों-रात ठीक हो जाते हैं। इस लेख में KARA - Dermatology Solutions & Aesthetic Centre की फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा से जानिए, क्या पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना सही है?

क्या पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना सही है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि टूथपेस्ट में मौजूद मेंथॉल, बेकिंग सोडा, अल्कोहल और फ्लेवरिंग एजेंट्स स्किन पर ठंडक और ड्राईनेस पैदा करते हैं। जब इसे पिंपल्स पर लगाया जाता है, तो यह अस्थायी रूप से उसे सूखा हुआ दिखा सकता है, जिससे लोगों को लगता है कि पिंपल्स ठीक हो रहा है लेकिन यह असर सिर्फ सतही होता है, असल में स्किन के अंदर सूजन और इंफेक्शन जस का तस रहता है।

इसे भी पढ़ें: आम खाने से हो रहे फोड़े-फुंसी? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और बचाव के लिए खाने का सही तरीका

डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, टूथपेस्ट स्किन के लिए नहीं बनाया गया है। इसमें मौजूद केमिकल्स चेहरे की नाजुक स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शर्मा कहती हैं कि इससे स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

  • स्किन पर लालिमा और जलन
  • खुजली और ड्राईने,
  • हल्के केमिकल बर्न
  • स्किन का छिलना और सेंसिटिविटी बढ़ना

कुछ मामलों में यह स्थिति और भी गंभीर होकर पिंपल्स को बढ़ा सकती है। पिंपल्स मुख्य रूप से हार्मोनल बदलाव, बैक्टीरिया और ऑयल ग्लैंड्स के कारण होते हैं। टूथपेस्ट इनमें से किसी भी कारण को टारगेट नहीं करता। यह केवल सतह को सुखाता है, जिससे स्किन असंतुलित हो जाती है। डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शर्मा के अनुसार, सही इलाज वही होता है जो स्किन के अंदर मौजूद इंफ्लेमेशन और बैक्टीरिया को कंट्रोल करे, न कि केवल अस्थायी ड्राईनेस दे।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज मेकअप लगाने से स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

pimples per teethpaste laga sakte hai

पिंपल ठीक करने के लिए क्या करें?

डॉ. रश्मि शर्मा सलाह देती हैं कि पिंपल्स के लिए हमेशा सुरक्षित स्किनकेयर अपनाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपकी पिंपल्स की समस्या बढ़ गई है तो बिना देरी किए डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। डॉक्टर आपकी समस्या को देखकर उचित इलाज बताते हैं।

निष्कर्ष

डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शर्मा स्पष्ट रूप से कहती हैं कि पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना सुरक्षित उपाय नहीं है। यह सिर्फ अस्थायी प्रभाव देता है, लेकिन स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको बार-बार पिंपल्स की समस्या हो रही है, तो घरेलू नुस्खों के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही सबसे सही और सुरक्षित तरीका है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • जंक फूड खाने से पिंपल्स बढ़ते हैं?

    ज्यादा जंक फूड, ज्यादा शुगर और ऑयली फूड कुछ लोगों में पिंपल्स को ट्रिगर कर सकते हैं, लेकिन यह हर व्यक्ति पर समान असर नहीं करता।
  • क्या पिंपल्स को दबाना सही है?

    पिंपल्स को दबाने से इंफेक्शन फैल सकता है, दाग-धब्बे और सूजन बढ़ सकती है।
  • क्या तनाव से पिंपल्स बढ़ते हैं?

    तनाव हार्मोन को प्रभावित करता है जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

दिनभर AC की हवा में रहने से स्किन हो जाती है ड्राई? डॉक्‍टर से जानें मॉइश्चर को कैसे रखें लॉक 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 06, 2026 18:47 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 06, 2026 18:47 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Rashmi Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content