Wed Oct 21, 2026 | 09:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

कीड़े के काटने पर टूथपेस्ट या चूना लगाना: क्या यह सही है या खतरनाक?

कीड़े के काटने पर टूथपेस्ट या चूना जैसे घरेलू उपाय त्वचा के लिए खतरनाक हो सकते हैं, जिससे जलन और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। सही तरीके से फार्स्ट एड करने से राहत मिल सकती है। 
कीड़े के काटने पर टूथपेस्ट या चूना लगाना: क्या यह सही है या खतरनाक?कीड़े के काटने पर टूथपेस्ट या चूना लगाना: क्या यह सही है या खतरनाक?

मधुमक्खी या अन्य कीड़ों के काटने पर अक्सर लोगों की स्किन पर जलन, खुजली, रेडनेस आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, जिनमें टूथपेस्ट और चूना का उपयोग करना भी शामिल हैं। कई लोगों का मानना है कि टूथपेस्ट या चूना लगाने से कीड़ा काटने से प्रभावित हुई स्किन पर आराम मिल सकता है। Dr. Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida का कहना है कि कीड़े के काटने पर टूथपेस्ट, चूना, तेल या स्याही लगाना पूरी तरह से गलत और खतरनाक माना जाता है। यह उपाय राहत देने के बजाय आपकी स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कीड़ा काटने पर टूथपेस्ट लगाना क्यों नुकसानदायक है?

Dr. Himani Mavi बताती हैं कि बहुत से लोगों को लगता है कि कीड़ा काटने पर टूथपेस्ट लगाने से इसकी ठंडक से जलन शांत हो जाएगी, लेकिन मेडिकल रूप से यह स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। टूथपेस्ट में स्ट्रॉन्ग फ्लेवर, बेकिंग सोडा, मिंट और डिटर्जेंट जैसे केमिकल्स होते हैं। जब आप इसे कटे हुए या सेंसिटिव हिस्से पर लगाते हैं तो यह उस जगह को और ज्यादा जला सकता है या गंभीर केमिकल डर्मेटाइटिस पैदा कर सकता है। टूथपेस्ट लगाने से कटे हुए हिस्से पर बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे घाव बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंख में कीड़ा चला जाए तो क्या करें? डॉक्टर से जानें कब घर पर इलाज कर सकते हैं, कब नहीं

कीड़ा काटने पर चूना लगाना क्यों खतरनाक है?

Dr. Himani Mavi ने बताया कि चूना ज्यादा क्षारीय होता है और इसकी प्रकृति बहुत कास्टिक होती है। कीड़े के काटने से स्किन पहले ही सेंसिटिव हो जाती है। उस पर चूना लगाने से स्किन पर तेज केमिकल रिएक्शन होता है, जिससे जलन हो सकती है, छाले पड़ सकते हैं और हमेशा के लिए दाग पड़ सकते हैं।

Insect-bite-treatmentInsect-bite-treatment

कीड़े के काटने पर सही फर्स्ट-एड

साल 2023 में Acta Dermato-Venereologica में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, मच्छर, मक्खी, मधुमक्खी या ततैया के काटने या डंक मारने पर प्रभावित जगह पर सही मात्रा में गर्मी देने से खुजली और दर्द में तेजी से आराम मिलता है।

Dr. Himani Mavi ने बताया कि अगर आपको या आपके किसी जान पहचान वाले को कोई कीड़ा काट ले तो इन सुरक्षित तरीको को अपना सकते हैं-

  1. साफ पानी और साबुन से धोएं- सबसे पहले कीड़ा काटने से प्रभावित हुए हिस्से को सादे पानी और एंटीसेप्टिक साबुन से अच्छी तरह धो लें ताकि कीड़े का जहर या गंदगी साफ हो जाए।
  2. बर्फ या ठंडी सिंकाई करें- लंबे समय तक सूजन, रेडनेस और दर्द को कम करने के लिए एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर 10 से 15 मिनट के लिए उस जगह पर लगाएं। ध्यान रहे, बर्फ को सीधे अपनी स्किन पर लगाने से बचें।
  3. डंक की जांच करें- अगर मधुमक्खी ने काटा है और डंक स्किन के अंदर छूटा हुआ है, तो उसे धीरे से किसी कार्ड या नाखून की मदद से खुरचकर बाहर निकालें। चिमटी से सीधे न खींचें, वरना डंक का जहर और फैल सकता है।
  4. कैलामाइन लोशन या एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं- जलन और खुजली से राहत पाने के लिए आप कैलामाइन लोशन या डॉक्टर की सलाह से कोई माइल्ड एंटीहिस्टामाइन क्रीम लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दांत में कीड़ा लगने पर क्या हमेशा उसे निकलवाना जरूरी होता है? दंत रोग व‍िशेषज्ञ से जानें

कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

कीड़े का काटना कई बार जानलेवा भी हो सकता है। अगर आपको या किसी अन्य व्यक्ति को काटने के बाद ये लक्षण नजर आएं तो घर पर इलाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें-

  • पूरे शरीर पर लाल चकत्ते या खुजली फैलना
  • चेहरे, होठों, जीभ या गले में सूजन आना
  • सांस लेने में मुश्किल या घरघराहट होना
  • चक्कर आना, बेहोशी या बहुत ज्यादा घबराहट होना
  • अगर किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया हो

निष्कर्ष
कीड़ा काटने पर टूथपेस्ट, चूना या तेल लगाने जैसी चीजें अपनी स्किन पर बिल्कुल न लगाएं। बल्कि, सही फर्स्ट-एड अपनाएं और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कीड़े के काटने से कौन सी बीमारी होती है?

    कीड़े जैसे मच्छर, मक्खी और टिक्स के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, लाइम डिजीज और जीका वायरस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
  • कीड़े के काटने से सूजन आ जाए तो क्या करें?

    कीड़े काटने पर प्रभावित जगह पर तुरंत बर्फ या ठंडी सिकाई करें, सूजन कम करने वाली क्रीम या डॉक्टर की सलाह पर एंटीहिस्टामाइन दवा लें और उस हिस्से को खरोंचने से बचें।

Read Next

→ फ्रिज का हैंडल और टीवी रिमोट कितनी बार साफ करते हैं आप? डॉक्टर से जानें क्यों है जरूरी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 21, 2026 20:20 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi