Wed Oct 21, 2026 | 09:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineeta Singh Tandon , Sr. Consultant – Internal Medicine

फ्रिज का हैंडल और टीवी रिमोट कितनी बार साफ करते हैं आप? डॉक्टर से जानें क्यों है जरूरी

घरों की सफाई में फर्श, बाथरूम और किचन तो साफ हो जाता है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों को साफ करना भूल जाते हैं। International Infection Prevention Week के मौके पर डॉक्टर ने बताया कि फ्रिज और दरवाजे का हैंडल और टीवी रिमोट कितनी बार साफ करना चाहिए? 
फ्रिज का हैंडल और टीवी रिमोट कितनी बार साफ करते हैं आप? डॉक्टर से जानें क्यों है जरूरीफ्रिज का हैंडल और टीवी रिमोट कितनी बार साफ करते हैं आप? डॉक्टर से जानें क्यों है जरूरी

इंफेक्शन से बचने के लिए हाथों की साफ-सफाई का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन टीवी रिमोट, दरवाजे के हैंडल या फ्रिज के हैंडल की सफाई करना भूल जाते हैं। कई घरों में लाइट के स्विच भी बहुत गंदे होते हैं। इन चीजों का इस्तेमाल घर का हर सदस्य करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इंफेक्शन से बचाव के लिए इन चीजों की साफ-सफाई कितनी बार करनी चाहिए? International Infection Prevention Week के मौके पर हमने Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Multispeciality Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग इन चीजों की सफाई पर ध्यान नहीं देते और कई बार टीवी का रिमोट लेकर खाना खाते हैं या कोई आ गया तो दरवाजे का हैंडल इस्तेमाल करते हैं और फिर उन्हीं हाथों से खाने लगते हैं। ऐसी कंडीशन में संक्रमण फैलने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए इन चीजों की रेगुलर सफाई जरूरी है।

दरवाजों के हैंडल और टीवी रिमोट की सफाई

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “घर के दरवाजों के हैंडल और टीवी या एसी के रिमोट को दिनभर में कई बार छुआ जाता है। कई बार तो इस पर खाने के हाथ लगाने से चिकनाई तक जम जाती है। अगर कोई व्यक्ति बाहर से आने के बाद बिना हाथ धोए इन्हें छूता है, तो उसके हाथों की गंदगी इन सतहों पर पहुंच सकती है। इसके बाद इन्हें छूने वाले दूसरे लोगों के हाथ भी संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में इंफेक्शन फैलने का रिस्क सबसे ज्यादा रहता है। अगर घर में किसी को सर्दी-जुकाम या बुखार है, तो टीवी या एसी रिमोट और दरवाजों के हैंडल की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।”

Centre For Disease Control And Prevention (CDC) की गाइडेंस के मुताबिक, दरवाजों के हैंडल, लाइट स्विच और दूसरी ज्यादा छुई जाने वाली जगहों को रेगुलर तरीके के साफ करना चाहिए। घर में मेहमान आने के बाद रिमोट और दरवाजों के हैंडल की सफाई करना बेहतर रहता है। बीमारी के बाद इन चीजों को डिसइंफेक्शन भी किया जा सकता है।

फ्रिज का हैंडल और अंदर की साफ-सफाई

Dr. Vineeta Singh Tandon का कहना है, “दिनभर में फ्रिज से सामान निकालने के लिए हैंडल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए फ्रिज के हैंडल की सफाई करना जरूरी है। इसके साथ, फ्रिज के अंदर की सफाई जरूरी है। कई बार दूध, सॉस या सब्जियां फ्रिज के अंदर गिर जाता है, तो उसे बाद में साफ करने की आदत के कारण बैक्टीरिया होने का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए फ्रिज के हैंडल के साथ अंदर की सफाई महत्वपूर्ण है।”

CDC के मुताबिक, फ्रिज के हैंडल की साफ-सफाई के जरिए संक्रमण से बचा जा सकता है। इसके साथ ही खाने को सही तरीके से ढककर रखना चाहिए, ताकि फूड्स से बैक्टीरिया के पहुंचने का रिस्क कम हो सके। इसके अलावा, कच्चे फूड्स को पके हुए खाने से अलग रखना और स्टोर करना चाहिए। इसके साथ ही फ्रिज के हैंडल को भी साफ करना चाहिए।

How often to clean fridge handleHow often to clean fridge handle

यह भी पढ़ें- Global Handwashing Day: इंफेक्शन से रहना है दूर? तो खाने के अलावा इन 7 मौकों पर साबुन से जरूर धोएं हाथ

टीवी रिमोट, दरवाजे और फ्रिज के हैंडल को कितनी बार साफ करना चाहिए?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं कि रिमोट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साफ करते समय ध्यान रखना चाहिए। उन पर सीधे पानी या लिक्विड नहीं डालना चाहिए। जरूरत हो तो ऐसे वाइप या कपड़े का इस्तेमाल करें, जो उस उपकरण के लिए सुरक्षित हो। इसके अलावा, फ्रिज के हैंडल, दरवाजों के हैंडल और रिमोट को रोजाना क्लीनर और सूखे कपड़े से साफ किया जा सकता है। हालांकि, सफाई कितनी बार करनी है, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि इनका इस्तेमाल कितना होता है और घर में कोई बीमार तो नहीं है।

साफ-सफाई करते समय इन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • दरवाजों के हैंडल और लाइट स्विच - इन्हें रेगुलर साफ करते रहना चाहिए। मेहमानों के आने या घर में किसी के बीमार होने पर सफाई पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
  • टीवी और एसी का रिमोट - टीवी रिमोट को रोजाना भी साफ किया जा सकता है। एक साफ और सूखे कपड़े से साफ किया जा सकता है।
  • फ्रिज का हैंडल - इसे भी रोजाना की सफाई में शामिल करें। फ्रिज के हैंडल को परिवार का हर सदस्य इस्तेमाल करता है।
  • फ्रिज के अंदर की सफाई - अगर फ्रिज के अंदर कुछ गिर गया है, तो तुरंत साफ कर दें।

डॉक्टर की सलाह

Dr. Vineeta Singh Tandon लोगों को सलाह देती हैं कि घर की साफ-सफाई के बाद हाथों की सफाई भी जरूरी है। हाथों को अच्छे तरीके से साबुन लगाकर हाथ धोने चाहिए, ताकि इंफेक्शन का खतरा कम हो सके। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों को खाते समय रिमोट या किसी भी चीज को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इससे बैक्टीरिया तेजी से शरीर में जा सकते हैंं।

यह भी पढ़ें- फ्रिज में पॉलिथीन में रखी सब्जियां बन सकती हैं हार्मोन बिगड़ने की वजह, डॉक्टर से जानें कारण

निष्कर्ष
घर को साफ रखते हुए छोटी-छोटी चीजों की सफाई रेगुलर करते रहना चाहिए, क्योंकि परिवार के सदस्य पूरा दिन दरवाजे और फ्रिज के हैंडल को छूते रहते हैं। इससे संक्रमण फैलने का रिस्क ज्यादा रहता है। अगर घर में कोई बीमार है, तो इन चीजों को जरूरत के अनुसार डिसइंफेक्शन करना जरूरी है। इसके अलावा, खाने को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है। साफ-सफाई के जरिए इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • टीवी रिमोट या दरवाजों के हैंडल पर कौन-से खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं?

    टीवी रिमोट, दरवाजे और फ्रिज के हैंडर पर ई. कोलाई, साल्मोनेला, स्टेफिलोकोकस और नोरोवायरस जैसे कीटाणु पनप सकते हैं, जो पेट की इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, दस्त और फ्लू जैसी बीमारियों का कारण बनते हैं।
  •  फ्रिज के हैंडल की सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    फ्रिज के हैंडल को डिसइनफेक्टेंट वाइप्स या सिरका-पानी के घोल से रोज पोंछें। खासतौर पर कच्चा मांस, अंडा या बिना धुली सब्जियां छूने के तुरंत बाद हाथ धोकर ही फ्रिज खोलें या हैंडल को तुरंत साफ करें, ताकि क्रॉस-कंटामिनेशन से बचा जा सके।

Read Next

→ आंख में कीड़ा चला जाए तो क्या करें? डॉक्टर से जानें कब घर पर इलाज कर सकते हैं, कब नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 21, 2026 19:54 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon