Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

कहीं आप भी तो नहीं करते गलत तरीके से कटे फलों को स्टोर? एक्सपर्ट से जानें इन्हें रखने का सही तरीका

फलों को सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है, खासकर फलों को काटने के बाद इसे सही तरह से रखना जरूरी है। इसलिए, आइए जानते हैं कटे फलो ंको कैसे स्टोर करना चाहिए? 

फलों का सेवन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। फलों में विटामिन, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन में सुधार करने, वजन कंट्रोल करे, इम्यूनिटी बढ़ाने, दिल की सेहत को बेहतर रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। फलों का सेवन न सिर्फ आपको स्वस्थ रखता है, बल्कि बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। ऐसे में कई लोग अपनी डाइट में फल जरूर शामिल करते हैं। हालांकि फलों को खाने के लिए कई लोग अपने घर से फल काटकर ऑफिस ले जाते हैं, या अपने बच्चों को स्कूल में भेजते हैं। वहीं, कुछ लोग घर पर भी फलों को काटने के थोड़ी देर बाद खाना पसंद करते हैं। फलों को बहुत देर तक काटकर रखने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं या वो काले पड़ जाते हैं। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि कटे फलों को सही तरह से स्टोर कैसे करना चाहिए (How can you keep cut fruit fresh?), ताकि उसे ज्यादा देर तक ताजा और ठीक रखा जा सके।  

कटे फलों को स्टोर कैसे करें? - How To Store Cut Fruits in Hindi?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, कटे फलों को लंबे समय तक ताजा और बैक्टीरिया मुक्त रखने के लिए सही तरह से स्टोर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप इन टिप्स की मदद से कटे फलों को स्टोर कर सकते हैं-

1. कटे हुए फलों को एयरटाइट कंटेनर में रखें

कटे हुए फलों को हवा के संपर्क से बचाना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप फलों को काटकर रख रहे हैं तो एयरटाइट कंटेनर में कटे फलों को रखने से नमी और स्वाद दोनों बरकरार रहता है। कांच के एयरटाइट कंटेनर सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। अगर कांच का एयरटाइट कंटेनर न हो तो आप अच्छे क्वालिटी के BPA-फ्री प्लास्टिक कंटेनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी खाते हैं टिफिन में रखे कटे हुए फल? जानें ये आदत क्यों हो सकती है नुकसानदायक

2. फ्रिज में रखें

अगर आप फलों को काटकर रख रहे हैं तो फलों को कमरे के तापमान पर रखने से बचें और 1 या 2 घंटे से ज्यादा इसे न रखें। फलों को काटने के बाद हमेशा कोशिश करें की इसे फ्रिज में स्टोर करें। फ्रिज का ठंडा तापमान फलों को सड़ने से बचाता है, बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है और फलों की ताजगी को बनाए रखता है।

3. ऑक्सीडाइज होने वाले फलों पर नींबू लगाएं

कुछ फल हवा के संपर्क में आने पर उनका रंग तेजी से भूरा पड़ जाता है। सेब, केला, नाशपाती, एवोकाडो आदि पर ऑक्सीडाइज प्रक्रिया तेजी से होती है। इसे रोकने के लिए इन फलों को काटने के बाद हल्का नींबू का रस लगाएं। बता दें कि साइट्रिक एसिड फलों को काला होने से बचाता है और लंबे समय तक फलों को ताजा रखता है।

01 (44)

4. पेपर टॉवल का इस्तेमाल

अगर फल ज्यादा रसदार हैं जैसे तरबूज, स्ट्रॉबेरी, अंगूर आदि तो कंटेनर के नीचे एक पेपर टावल रखना सही हो सकता है। फलों के नीचे पेपर टॉवल रखने से वह नमी सोखता है, फल गीले या मुलायम नहीं होते हैं, ताजगी ज्यादा देर तक बनी रहती है और यह ट्रिक खासतौर पर जूस वाले फलों के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों को जायफल चटाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

5. कटे हुए फलों को मिलाकर रखने से बचें

हर फल का पानी, स्वाद और नमी का लेवल अलग-अलग होता है। अगर सभी फलों को काटकर एक साथ स्टोर किया जाए तो कुछ फल कटने के बाद जल्दी खराब हो जाते हैं, कुछ के स्वाद बदल जाते हैं और कुछ में बैक्टीरिया के फैलने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, हर फल को अलग कंटेनर में स्टोर करना बेहतर माना जाता है।

निष्कर्ष

कटे हुए फलों को ताजा और सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सही तरह से स्टोर करना बहुत जरूरी है और इसके लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इस टिप्स को फॉलो करने से फल ज्यादा समय तक ताजे, स्वादिष्ट और पोषक तत्व बने रहते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कटे हुए फलों को विलंब से क्यों नहीं खाना चाहिए?

    कटे हुए फलों को देर से नहीं खाना चाहिए, क्योंकि उनमें हवा और नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, पोषक तत्व कम हो जाते हैं और फलों का ऑक्सीकरण तेज होता है, जो आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
  • कौन से दो फल एक साथ नहीं खाने चाहिए?

    आपको पपीता और नींबू, केला और अमरूद और तरबूज को किसी भी दूसरे फलों के साथ खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
  • खट्टे फल खाने के क्या फायदे हैं?

    खट्टे फल जैसे जैसे संतरा, नींबू, मौसमी, अंगूर, विटामिन सी, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है, पाचन में सुधार करता है और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। 

Read Next

रखे-रखे पीली पड़ चुकी ब्रोकली को भी खाना चाहिए? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 09, 2025 16:45 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 09, 2025 16:45 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 09, 2025 16:45 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content