Fri Sep 11, 2026 | 06:50 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

थायराइड में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

थायराइड की समस्या में कुछ फलों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या उन्हें खाने से बचना चाहिए, खासकर हाइपोथायराइडिज्म में। आइए जानते हैं वह कौन-से फल हैं, जिन्हें खाने से बचना चाहिए? 

थायराइड की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है। यह बीमारी शरीर के मेटाबॉलिज्म, वजन, एनर्जी और हार्मोन के संतुलन को प्रभावित करता है। थायराइड असंतुलित होने पर लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करके और डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। सही खानपान थायराइड की समस्या को कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल हैं जिनका ज्यादा सेवन थायराइड के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर हाइपोथायराइडिज्म में। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि थायराइड में कौन-से फल खाने से बचना चाहिए?

थायराइड में कौन-सा फल खाने से बचना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार थायराइड के मरीजों को अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करने से बचना चाहिए या सीमित मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए।

1. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में गोइट्रोजेनिक तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड ग्लैंड के काम को प्रभावित कर सकते हैं। इसका ज्यादा सेवन आयोडीन के इस्तेमाल में रुकावट डाल सकता है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड के कारण झड़ते बालों को रोकने के 5 घरेलू उपाय

2. आड़ू

आड़ू (Peach) में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड हार्मोन बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। अगर आपको हाइपोथायराइड की समस्या है, तो इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है।

3. नाशपाती

नाशपाती का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाने से थायराइड के लक्षण बदतर हो सकते हैं। हालांकि, इसे पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसे खाना चाहिए।

fruits-to-avoid-in-thyroid-inside

4. अंगूर

अंगूर में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा पाई जाती है। थायराइड मरीजों में वजन बढ़ने की समस्या आम होती है। इसलिए ज्यादा अंगूर खाने से वजन और शुगर लेवल बढ़ सकता है।

5. केला और आम

केला और आम जैसे मीठे फलों में कैलोरी और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, अगर थायराइड के साथ वजन बढ़ रहा हो तो इनका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए, ताकि हाइपोथायराइड के कारण वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा न बढ़े।

इसे भी पढ़ें: थायराइड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

थायराइड में कौन से फल फायदेमंद हैं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक थायराइड के मरीज अपनी डाइट में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इन फलों को शामिल कर सकते हैं-

  • सेब
  • पपीता
  • संतरा
  • अनार
  • बेरीज

निष्कर्ष

थायराइड में फलों का सेवन पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन सही फल खाना और सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी है। अगर आपको किसी तरह की समस्या हो तो आप अपनी डाइटीशियन या डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • थायराइड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    थायराइड में शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए आयोडीन और सेलेनियम से भरपूर पोषक तत्व वाले डाइट लेना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • थायराइड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?

    थायराइड में गोभी, पत्तागोभी, ब्रोकोली और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों को कच्चा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद गोइट्रोगन्स थायराइड हार्मोन के बनने में रुकावट डाल सकते हैं।

Read Next

चाय पीते ही शरीर में क्यों आती है तुरंत एनर्जी? जानें क्या यह सच में एक्टिव करती है या कैफीन का असर है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 21, 2026 22:15 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 21, 2026 22:15 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 21, 2026 22:15 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content