Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

चाय पीते ही शरीर में क्यों आती है तुरंत एनर्जी? जानें क्या यह सच में एक्टिव करती है या कैफीन का असर है

फ्रेश महसूस करने के लिए बहुत से लोग चाय का सहारा लेते हैं। इससे लोगों तरोताजा महसूस करते हैं, लेकिन ऐसा क्यों? एक्सपर्ट से जानें।

चाय लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। वहीं, कई बार लोग काम की थकान को दूर करने और कमजोरी महसूस होने पर भी चाय पीना पसंद करते हैं। इससे उनको फ्रेश महसूस होता है और इससे उनको शरीर में एनर्जी महसूस होती है, लेकिन कई बार सवाल यह उठता है कि आखिर चाय पीते ही शरीर में अचानक एनर्जी क्यों महसूस होती है? क्या चाय शरीर को सच में एक्टिव करती है या यह कैफीन के कारण होता है? आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

चाय पीते है एनर्जेटिक महसूस क्यों होता है?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, चाय पीने के बाद एनर्जेटिक महसूस होने का सबसे बड़ा कारण चाय में मौजूद कैफीन है। कैफीन एक नेचुरल उत्तेजित करने वाला पदार्थ है, जो हमारे ब्रेन और नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है। जब हम चाय पीते हैं, तो कैफीन तेजी से खून में घुलकर ब्रेन तक पहुंचती है। कैफीन ब्रेन में मौजूद एडेनोसिन (Adenosine) नामक केमिकल के असर को कम करती है, जो नींद और थकान महसूस कराने के लिए जिम्मेदार होता है। जैसे ही शरीर में एडेनोसिन केमिकल का असर कम होता है, वैसे ही व्यक्ति खुद को ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करने लगता है।

यह भी पढ़ें- क्या गर्मियों में ज्यादा चाय पीने से शरीर हो सकता है डिहाइड्रेट? एक्सपर्ट से जानें सच

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे बताती हैं, चाय में एल-थीनिन (L-theanine) नामक तत्व भी होता है, जो स्ट्रेस को कम करने और कार्यों पर फोकस करने में मदद करता है। इसी कारण से चाय पीने से व्यक्ति का मूड भी बेहतर हो जाता है। इसके अलावा, चाय में मौजूद चीनी भी इंस्टेंट एनर्जी देती है।

instant energy from tea real boost or just caffeine illusion 01 (5)

कुछ घंटों का रहता है असर

चाय से मिलने वाली एनर्जी स्थायी (permanent) नहीं होती है। कैफीन का असर आमतौर पर कुछ घंटों तक रहता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

अधिक चाय पीने से हो सकती है परेशानियां

चाय का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को नींद की समस्या, बैचेनी, एसिडिटी और दिल की धड़कन के तेज होने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रीन टी या मिल्क टी: डायबिटीज मरीजों के लिए कौन-सी चाय बेहतर है? न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया जवाब

1 दिन में कितनी चाय पी सकते हैं?

एक्सपर्ट के अनुसार, आमतौर पर दिन में 2-3 कप तक चाय का सेवन करने सेफ माना जाता है। इससे ब्रेन को एक्टिव करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

चाय में मौजूद कैफीन और एल-थीनिन ब्रेन को एक्टिव करने, शरीर को एनर्जेटिक महसूस कराने और मूड को बेहतर करने में मदद मिलती है, लेकिन कुछ घंटों यानी सीमित समय के लिए ही रहती है। चाय का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को बेचैनी, एसिडिटी, दिल की धड़कन के तेज होने और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चाय पीने से शरीर में कौन-कौन से नुकसान होते हैं?

    चाय का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को एसिडिटी, जलन, गैस, शरीर में आयरन की कमी, नींद न आने, घबराहट होने, पाचन के कमजोर होने, कब्ज और दिल की धड़कन के अनियंत्रित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • चाय छोड़ने से क्या फायदे हैं?

    चाय छोड़ने से व्यक्ति के पाचन में सुधार, नींद की गुणवत्ता में सुधार और शरीर में आयरन के अवशोषण की बाधा को कम करने में मदद मिल सकती है। 

Read Next

क्या गर्मियों में ज्यादा चाय पीने से शरीर हो सकता है डिहाइड्रेट? एक्सपर्ट से जानें सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 21, 2026 21:19 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 21, 2026 21:19 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content