कुछ लोगों को चाय की ऐसी लत होती है कि अगर सुबह की चाय न मिले, तो पूरे दिन चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होती है। चाय की लत मानसिक ही नहीं शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करने लगती है। हालांकि चाय पीने की आदत और लत में फर्क है। आदत होने पर कुछ लोग सुबह उठकर चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन जिन लोगों को चाय पीने की लत होती है उन्हें सुबह आंख खुलते ही चाय पीने की तलब होती है, सिर भारी लगता है और चाय के बगैर चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। ये संकेत बताते हैं कि व्यक्ति का शरीर और दिमाग दोनों ही चाय के आदी हो चुके हैं। इसके पीछे केवल स्वाद नहीं बल्कि साइंस छुपा है। 21 मई को International Tea Day मनाया जाता है। इस मौके पर जानते हैं चाय की लत के पीछे क्या साइंस है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
चाय की लत के बारे में साइंस क्या कहता है?
चाय में मौजूद कैफीन दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करता है। इससे नींद और थकान कम करने में मदद मिलती है। इसी वजह से सुबह चाय पीने के बाद अलर्टनेस और एनर्जी महसूस होती है। साल 2023 में Journal Of Affective Disorders में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, बार-बार चाय पीने की आदत मानसिक स्वास्थ्य, मूड और व्यवहार को प्रभावित कर सकती है। स्टडी के अनुसार, शुगर और कैफीन वाले पेय पदार्थ युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसे खतरे पैदा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Tea Addiction: चाय की लत छोड़ना चाहते हैं, तो न करें डाइट से जुड़ी ये 4 गलतियां
चाय में मौजूद L-theanine और कैफीन जैसे कंपाउंड बढ़ाते हैं लत

चाय में सिर्फ कैफीन नहीं बल्कि L-theanine नाम का अमीनो एसिड भी होता है। इसका सेवन करने से इंसान को रिलैक्स महसूस होता है। L-theanine कैफीन के असर को बैलेंस करता है। इससे व्यक्ति को हल्का महसूस होता है और इससे लोगों को सुकून महसूस होता है।
यह भी पढ़ें- मुझे चाय पीने की लत है, इससे छुटकारा कैसे पाएं? एक्सपर्ट से जानें जवाब
चाय की लत क्यों है सेहत की दुश्मन?
जरूरत से ज्यादा चाय पीने से अनिद्रा, बेचैनी, एसिडिटी, दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा चीनी वाली चाय पीने से डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय का सेवन करना चाहिए।
निष्कर्ष:
चाय में L-theanine और कैफीन जैसे कंपाउंड्स दिमाग को एक्टिव रखते हैं और नींद, थकान को कम करने में मदद करते हैं। इससे शरीर और दिमाग चाय का आदी हो जाता है और व्यक्ति को चाय की लत लग जाती है। चाय की लत सेहत खराब कर सकती है इसलिए इससे बचना चाहिए।
FAQ
क्या ग्रीन टी सामान्य चाय से बेहतर है?
हां ग्रीन टी को सामान्य चाय से बेहतर माना जाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।क्या चाय डिहाइड्रेशन बढ़ाती है?
बहुत ज्यादा कैफीन वाली चाय शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है। इसलिए चाय के साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 21, 2026 16:32 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 21, 2026 16:32 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh