Wed Sep 30, 2026 | 04:41 PM IST

Medically Reviewed by Dt Payal Dutt , Sr. Dietitian – Clinical Nutrition & Therapeutic Diet Planning

मौसम बदलते ही चाय-कॉफी पीने का मन क्यों करता है? एक्सपर्ट से जानें

मौसम बदलने पर चाय-कॉफी की क्रेविंग बढ़ने के पीछे तापमान, डेली रूटीन, नींद और शरीर के कुछ रिएक्शन जिम्मेदार हो सकते हैं। यहां न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए, चाय-कॉफी पीने का मन क्यों करता है?
मौसम बदलते ही चाय-कॉफी पीने का मन क्यों करता है? एक्सपर्ट से जानेंमौसम बदलते ही चाय-कॉफी पीने का मन क्यों करता है? एक्सपर्ट से जानें

मौसम बदलते ही अगर आपको अचानक बार-बार चाय या कॉफी पीने का मन करने लगे, तो आप अकेले नहीं हैं। गर्मियों के बाद जैसे ही सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ती है या बारिश का मौसम आता है तो कई लोगों की चाय-कॉफी की तलब भी बढ़ जाती है। कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून की सीनियर डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त बताती हैं कि मौसम के बदलाव के दौरान चाय-कॉफी की इच्छा के पीछे कई सामान्य कारण हो सकते हैं। हर बार इसे पोषक तत्वों की कमी से जोड़ना सही नहीं है। हालांकि, अगर क्रेविंग के साथ लगातार थकान या कमजोरी जैसे लक्षण भी नजर आते हैं, तो इसके पीछे दूसरे कारण हो सकते हैं। इसलिए मौसम बदलने पर बढ़ी चाय-कॉफी की तलब को समझना और अपनी डाइट व डेली रूटीन पर ध्यान देना जरूरी है।

मौसम बदलते ही चाय-कॉफी पीने का मन क्यों करता है?

न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त के अनुसार, जब मौसम ठंडा होने लगता है तो शरीर को गर्माहट का एहसास देने वाली चीजें ज्यादा पसंद आ सकती हैं। गर्म चाय या कॉफी पीने से कुछ समय के लिए शरीर को गर्माहट और आराम महसूस होता है। यही वजह है कि ठंडे या बारिश वाले मौसम में इनकी इच्छा नॉर्मल दिनों की तुलना में ज्यादा हो सकती है।

इसके अलावा मौसम बदलने के साथ हमारी रोजाना की एक्टिविटीज में भी बदलाव आता है। सुबह जल्दी उठने, बाहर निकलने या फिजिकल एक्टिविटी कम होने से सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन व्यक्ति को कुछ समय के लिए ज्यादा अलर्ट और एक्टिव महसूस करा सकता है।

  • हर बार चाय या कॉफी पीने की इच्छा को शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी से जोड़ना सही नहीं है। कई लोगों में यह आदत और कैफीन के नियमित सेवन से जुड़ी होती है।
  • अगर कोई व्यक्ति रोजाना एक निश्चित समय पर चाय या कॉफी पीता है, तो शरीर और दिमाग उस समय कैफीन लेने की आदत बना सकते हैं।
  • हालांकि, अगर चाय-कॉफी की क्रेविंग के साथ लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना या अन्य असामान्य लक्षण भी मौजूद हैं, तो केवल कैफीन का सेवन बढ़ाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

tea coffee cravings reasontea coffee cravings reason

चाय-कॉफी पीने के बाद अच्छा क्यों लगता है?

न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त के अनुसार, चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है। इसके कारण कुछ समय के लिए नींद और सुस्ती कम महसूस हो सकती है और अलर्टनेस बढ़ सकती है। यही अनुभव व्यक्ति को दोबारा चाय या कॉफी लेने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसके साथ ही गर्म कप हाथ में पकड़ना, चाय की खुशबू और इसे धीरे-धीरे पीने की प्रोसेस भी आराम देने वाली लग सकती है। यानी क्रेविंग केवल कैफीन की वजह से नहीं, बल्कि इससे जुड़े रूटीन और अनुभव से भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: भूख है या सिर्फ क्रेविंग, कैसे पहचानें अंतर? जानें डॉक्टर से

साल 2018 में European Journal of Epidemiology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कॉफी और चाय का सेवन पुरुष और महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। स्टडी के अनुसार, जब कॉफी की जगह चाय का सेवन किया गया, तो दोनों लिंगों में इसके रिजल्ट काफी भिन्न नजर आए। हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।

चाय-कॉफी की क्रेविंग कम करने के लिए क्या करें?

न्यूट्रिशनिस्ट पायल दत्त सलाह देती हैं कि मौसम बदलने के दौरान शरीर को पर्याप्त पानी, बैलेंस भोजन और पर्याप्त नींद देना जरूरी है। कई बार अनियमित भोजन या लंबे समय तक खाली पेट रहने से भी व्यक्ति सुस्ती महसूस कर सकता है और चाय-कॉफी पर निर्भरता बढ़ सकती है। इसलिए दिन की शुरुआत केवल चाय या कॉफी से करने के बजाय हेल्दी नाश्ता करें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और अपनी नींद का ध्यान रखें। अगर सिर्फ गर्माहट चाहिए तो सूप पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आंतों के बैक्टीरिया भी हो सकते हैं शुगर क्रेविंग का कारण? बता रहे हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

मौसम बदलते ही चाय-कॉफी पीने का मन करना कई लोगों में सामान्य व्यवहार हो सकता है। तापमान में बदलाव, कैफीन की आदत, सुस्ती और डेली रूटीन इसके पीछे भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, क्रेविंग बढ़ने का मतलब हमेशा शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी होना नहीं है। बैलेंस भोजन, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद के साथ चाय-कॉफी का सीमित सेवन करना बेहतर तरीका है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • एक दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए?

    हेल्दी व्यक्ति एक दिन में 2-3 कप कॉफी पी सकता है लेकिन अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
  • क्या खाली पेट चाय पीने से गैस बनती है?

    हर किसी को खाली पेट चाय पीने से गैस हो ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या रहती है उन्हें खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए।

Read Next

→ अचार या चटनी में फंगस दिखे तो ऊपर से हटाकर खाना सही? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 15:15 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dt Payal Dutt