Wed Sep 30, 2026 | 04:43 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

अचार या चटनी में फंगस दिखे तो ऊपर से हटाकर खाना सही? जानें एक्सपर्ट की सलाह

अचार या चटनी की सतह पर फंगस दिखने पर सिर्फ ऊपर की परत हटाना सुरक्षित नहीं माना जाता है। यहां न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए, ऐसे खाने को लेकर क्या सावधानी रखनी चाहिए।
अचार या चटनी में फंगस दिखे तो ऊपर से हटाकर खाना सही? जानें एक्सपर्ट की सलाहअचार या चटनी में फंगस दिखे तो ऊपर से हटाकर खाना सही? जानें एक्सपर्ट की सलाह

अचार या चटनी की बोतल खोलते ही ऊपर सफेद, हरे या काले रंग की फंगस दिखाई दे तो क्या आप भी सिर्फ उस हिस्से को चम्मच से हटाकर बाकी अचार या चटनी खा लेते हैं? बहुत से घरों में ऐसा किया जाता है। लोगों को लगता है कि फंगस सिर्फ ऊपर लगी है, इसलिए प्रभावित हिस्सा निकालने के बाद नीचे का खाना ठीक होगा लेकिन जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, फंगस लगे भोजन को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सिर्फ दिखाई देने वाले हिस्से को निकालकर बाकी खाना सुरक्षित है या नहीं, यह हर फूड के मामले में एक जैसा नहीं होता। इसलिए यह जानना जरूरी है कि फंगस दिखने पर अचार और चटनी के साथ क्या करना चाहिए, किन संकेतों से भोजन खराब होने का पता चलता है और इसे सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर किया जाए।

घर में बनी चटनी और अचार में फंगस दिखे तो ऊपर से हटाकर खाना सही है?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, फंगस का जो हिस्सा हमें आंखों से दिखाई देता है, वह फैली हुई फंगस का केवल एक हिस्सा हो सकता है। इसके सूक्ष्म हिस्से भोजन के अंदर तक फैल सकते हैं और हर बार उन्हें बाहर से देखकर पहचानना संभव नहीं होता। इसलिए केवल दिखाई देने वाली फंगस को चम्मच से निकाल देने से बाकी भोजन पूरी तरह सुरक्षित हो जाए, यह जरूरी नहीं है। फंगस वाला अचार या चटनी खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

अचार में फंगस दिखे तो क्या करें?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि अचार में नमक, तेल और मसालों का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसमें कभी फंगस नहीं लग सकती। अगर अचार की सतह पर फंगस दिखाई दे रही है, खासकर जब उसका रंग, गंध भी बदल गई हो, तो उसे खाने से बचना बेहतर है। प्रभावित हिस्सा निकालकर बाकी अचार को लंबे समय तक इस्तेमाल करना सुरक्षित विकल्प नहीं माना जा सकता।

वहीं घर की बनी चटनी में पानी और नमी की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जिससे खराब होने की जल्दी संभावना बढ़ सकती है। अगर चटनी पर फंगस दिखाई देती है, तो सिर्फ ऊपर की परत हटाकर नीचे की चटनी खाना ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में पूरी चटनी को फेंक देना ज्यादा सही होता है।

इसे भी पढ़ें: दादी-नानी की पसंदीदा बाजरे की खिचड़ी है देसी सुपरफूड, जानें सेहत के ल‍िए इसके 5 फायदे

फफूंद वाला खाना खाने से क्या होता है?

  • न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, खराब या फंगस यानी फफूंद लगे भोजन को खाने से कुछ लोगों में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
  • मतली, उल्टी, पेट दर्द या दस्त जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  • कुछ फंगस ऐसे पदार्थ भी बना सकती हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
  • हर तरह की फंगस एक जैसी नहीं होती और केवल रंग या आकार देखकर यह तय करना संभव नहीं है कि वह नुकसानदायक है या नहीं।

किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए खराब भोजन से बचना जरूरी है। प्रेग्नेंट महिलाओं और किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी फंगस लगे भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर गलती से ऐसा खाना खा लिया है और इसके बाद तबीयत खराब होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

achar mai fungusachar mai fungus

अचार और चटनी को फंगस से कैसे बचाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, अचार को हमेशा साफ और सूखी चम्मच से निकालें। उसमें गीला चम्मच डालने से बचें और इस्तेमाल के बाद डिब्बे को अच्छी तरह बंद करके रखें। चटनी को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने के बजाय जरूरत के अनुसार बनाएं और उचित तरीके से स्टोर करें। फूड्स को उनकी प्रकृति के अनुसार ठंडी जगह या रेफ्रिजरेटर में रखना खराब होने की संभावना कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Eye Health Foods: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये रंग-बिरंगे फूड्स

USDA Food Safety and Inspection Service में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, खाने को फफूंद (Mold) से सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान और जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • परोसते समय खाने को हमेशा ढक कर रखें ताकि हवा में मौजूद फफूंद के बीजाणु उस पर न गिर सकें।
  • कटे हुए फल, सब्जियां और सलाद को नमीयुक्त रखने के लिए प्लास्टिक रैप का उपयोग करें।
  • खुले हुए डिब्बों में रखे खराब होने वाले खाने को तुरंत साफ एयरटाइट डिब्बों में निकालकर फ्रिज में रख दें।
  • किसी भी खराब होने वाली खाने की चीज को 2 घंटे से ज्यादा बाहर न छोड़ें और बचे हुए खाने को 3 से 4 दिन के भीतर खत्म कर लें ताकि उसमें फफूंद न पनप सके।

निष्कर्ष

अचार या चटनी में फंगस दिखाई देने पर केवल ऊपर की परत हटाकर बाकी हिस्सा खाना सुरक्षित मानना सही नहीं है। खासकर नमी वाले फूड्स में फंगस अंदर तक फैल सकती है, जिसे केवल देखकर पहचानना संभव नहीं होता। इसलिए भोजन की गंध, रंग बदलने के साथ फंगस दिखाई दे, तो उसे खाने का जोखिम लेने के बजाय फेंक देना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • गलती से फंगस लगी चटनी खा लें तो क्या करें?

    अगर थोड़ी मात्रा गलती से खा ली है तो घबराने के बजाय शरीर में होने वाले लक्षणों पर ध्यान दें। उल्टी, दस्त, तेज पेट दर्द या अन्य परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अचार में फंगस किस वजह से लगती है?

    नमी, गीले चम्मच का इस्तेमाल, गलत तरीके से स्टोर करना या लंबे समय तक रखने जैसी वजहें अचार के खराब होने का कारण बनती हैं।
  • क्या फ्रिज में रखने से चटनी कभी खराब नहीं होती?

    नहीं। रेफ्रिजरेशन खराब होने की प्रोसेस को धीमा कर सकता है, लेकिन चटनी हमेशा सही रहेगी, इसकी गारंटी नहीं है।

Read Next

→ महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ये 5 बीज भी त्‍वचा को रख सकते हैं स्‍वस्‍थ, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कैसे करें सेवन?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 15:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain