Flax Seeds Chutney Benefits: अलसी के छोटे-छोटे बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा फायदा ये महिलाओं के लिए है और खासकर कि उनके हार्मोनल हेल्थ के लिए। अलसी के बीजों में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कुछ खास प्रकार के प्रोटीन होते हैं। अलसी के बीजों में लिग्निन होता है जो कि हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा भी अलसी के बीज के कई फायदे हैं और अगर आप रेगुलर अपनी डाइट में इसे चटनी के रूप में शामिल करें तो ये तमाम फायदे मिल सकते हैं पर सबसे पहले जान लेते हैं अलसी की चटनी की रेसिपी और जानेंगे Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से महिलाओं की सेहत के लिए ये क्यों फायदेमंद है?
अलसी की चटनी कैसे बनाएं-Flax Seeds Chutney Recipe
अलसी की चटनी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों को लेना है और इसे चटनी बनानी है। जैसे कि
-अलसी के बीजों को भूनकर रख लें।
-अब 1 हरी मिर्च और 2 लहसुन की कलियां मिलाकर चटनी को पीस लें।
-अब इसमें सरसों के बीज और करी पत्ता का तड़का लगा लें।
-हल्का सा नमक मिलाएं और इसे सर्व करें।
इसके अलावा रोज खाने के लिए आप अलसी के बीजों को पीसकर इसका पाउडर बनाकर रख लें। इसमें थोड़ा सा नमक और पानी मिला लें। इसके बाद इस चटनी को खाएं।
-1788781820018.webp)
इसे भी पढ़ें: PMOS में अलसी के बीज खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका
अलसी की चटनी खाने के फायदे-Flax Seeds Chutney Benefits
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि अलसी की चटनी खाना महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें कुछ खास बायोएक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि बालों की कई समस्याओं में मददगार है। इसके अलावा इसका फाइबर पेट को भरा-भरा रखता है जिससे बेकार की क्रेविंग नहीं होती। साथ ही अलसी की चटनी में कैल्शियम होता है, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है जो कि हड्डियों को हेल्दी रखने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में मददगार है।
1. एस्ट्रोजन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है
जर्नल Healthcare में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि अलसी के बीजों में लिग्नन (lignan) नामक एक खास कंपाउंड होता है, जो फाइटोएस्ट्रोजेन के रूप में कार्य करता है। यह एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है और हार्मोनल उतार-चढ़ाव (Flax seeds benefits for female hormones) से जूझ रही महिलाओं के लिए लाभकारी है। इसके अलावा
- एस्ट्रोजन हार्मोन पीरियड्स से पहले होने वाले PMS के लक्षणों को कम करने में मददगार है। जब आप अलसी की चटनी खाते हैं तो ये ऐंठन और ब्लोटिंग को कम करने में मददगार है।
- एस्ट्रोजन हार्मोन, फर्टिलिटी और हार्मोनल हेल्थ में मदद करता है। जो महिलाएं गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें अलसी के बीज की चटनी खाने से ओव्यूलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है।
- अलसी के बीजों में पाया जाने वाला लिग्नन ब्रेस्ट पेन (Flax seeds benefits for female breast) से राहत दिलाने में मददगार है। रोजाना अलसी की बीजों की चटनी खाना खाने से पीरियड्स से जुड़ा ब्रेस्ट पेन कम होता है। कई बार पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द और जो सूजन महसूस होती है इसमें भी कमी आती है।
2. अलसी की चटनी खाने से थायराइड बैलेंस होता है
अलसी की चटनी खाने से थायराइड की समस्या (Flax seeds benefits for female thyroid) कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अलसी के बीजों में मिलने वाला अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) और ओमेगा-3 फैटी एसिड सिस्टमिक और ऑटोइम्यून समस्याओं में कमी लाता है जिसमें से एक थायराइड भी है।

3. अलसी की चटनी खाने से बालों का झड़ना कम होता है
अलसी की चटनी खाने से महिलाओं मे बालों का झड़ना (Flax seeds benefits for female hair) कम होता है। दरअसल, महिलाओं में बालों का झड़ना ज्यादातर आयरन की कमी या हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। ऐसे में अलसी की चटनी खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है जिससे हेयर फॉल में कमी आती है। इसके अलावा
- अलसी की चटनी खाने से हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं तो बालों का झड़ना भी कम होने लगता है।
- अलसी के बीजों का प्रोटीन बालों को अंदर से पोषण पहुंचाता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: अलसी के बीजों का पूरा फायदा उठाने के लिए कैसे खाना चाहिए? बता रही हैं डायटिशियन
निष्कर्ष:
अंत में डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि लगभग 1-2 बड़े चम्मच यानी 10-20 ग्राम पिसे हुए अलसी के बीज लेना एक सही मात्रा हो सकती है, लेकिन पर्याप्त पानी पीना जरूरी है क्योंकि अचानक फाइबर की मात्रा बढ़ाने से गैस, पेट फूलने या कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, खून पतला करने वाली दवाएं लेने वालों या किसी मेडिकल स्थिति का इलाज करवा रहे लोगों को इसे नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में लेने से पहले किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेनी चाहिए।
अलसी का मुख्य फायदा तब मिलता है जब इसे सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, दालों, नट्स और पर्याप्त प्रोटीन वाली हेल्दी डाइट के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल किया जाए, न कि यह उम्मीद की जाए कि यह सीधे तौर पर हार्मोन को संतुलित करेगा, वजन घटाएगा या बीमारियों से बचाएगा।
FAQ
आयुर्वेद के अनुसार अलसी का सेवन कैसे करें?
आयुर्वेद के अनुसार अलसी का सेवन बेहद मददगार है और इसे खाने का सबसे सही तरीका ये है कि इन बीजों को भून लें और फिर इसे खाएं।शुगर में अलसी कैसे खाएं?
शुगर में अलसी को भिगोकर खाएं। इससे अलसी का फाइबर और रफेज बढ़ जाता है जिसे खाने से शुगर मेटाबॉलिज्म में मदद मिलती है और डायबिटीज की समस्या कम होने लगती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 07, 2026 17:22 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj