कॉफी से सुबह की शुरुआत और फिर ऑफिस पहुंचकर काम के बीच दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं… जब तक शाम या रात तक काम खत्म होता है, तो पता ही नहीं चलता कि कितने कप कॉफी शरीर में जा चुकी है। अगर उन्हें कॉफी न मिले, तो वे थकान महसूस करने लगते हैं। खुद को एक्टिव करने के लिए फिर से कॉफी का एक कप गटक लिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ऐसे लोगों को कैफीन की लत लग चुकी है और कैफीन एडिक्शन के लक्षण पहचानने का क्या तरीका है? International Coffee Day 2026 के मौके पर इस बारे में Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Multispeciality Hospital, Delhi कहती हैं कि कैफीन में नेचुरल स्टिमुलेटेंट होता है, जो दिमाग को एक्टिव रखता है और कुछ समय के लिए थकान कम महसूस कराता है। अगर लगातार कॉफी या कैफीन की जरूरत पड़ती रहती है, तो इसे कैफीन पर निर्भरता कहा जाता है।
कैफीन की लत लगने के 7 लक्षण
Mayo Clinic के मुताबिक, ज्यादातर स्वस्थ वयस्कों के लिए एक दिन में 400 मिलीग्राम तक कैफीन लेना सुरक्षित माना जाता है। यह करीब चार कप ब्रूड कॉफी (Brewed Coffee) के बराबर हो सकता है। हालांकि हर कॉफी में कैफीन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। इसलिए दिन में सिर्फ कप गिनना पर्याप्त नहीं है।
Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “कुछ लोगों को कैफीन की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगर कैफीन न पीने से सिरदर्द, नींद खराब या बेचैनी महसूस हो, तो इसका मतलब है कि कैफीन की लत लग चुकी है।"
- सिरदर्द होना - कैफीन की आदत वाले लोगों में अचानक कॉफी बंद करने पर सिरदर्द, थकान और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- पहले जितनी कॉफी से असर न होना - अगर पहले एक कप कॉफी से एनर्जी मिल जाती थी लेकिन अब उसी असर के लिए दो या तीन कप की जरूरत पड़ती है, तो शरीर में कैफीन के प्रति सहनशीलता बढ़ रही है।
- नींद से जुड़ी समस्याएं - रात में देर तक जागना, नींद बार-बार टूटना या सुबह उठने पर भी थकान महसूस होना ज्यादा कैफीन लेने की वजह से हो सकता है।
- दिल की धड़कन तेज होना - कुछ लोगों में ज्यादा कैफीन लेने से हार्ट बीट तेज महसूस हो सकती है या घबराहट बढ़ सकती है।
- चिंता और बेचैनी बढ़ना - अगर कॉफी पीने के बाद घबराहट, स्ट्रेस या हाथों में कंपन महसूस होता है, तो यह शरीर में जरूरत से ज्यादा कैफीन का संकेत हो सकता है।
- पेट खराब होना - कैफीन ज्यादा लेने से कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर बार-बार पेट की परेशानी हो रही है, तो कॉफी पर चेक रखने की जरूरत है।
- हाथ-पैर या मांसपेशियों में कंपन - कॉफी ज्यादा पीने वाले लोगों को अगर कॉफी न मिले, तो कुछ मामलों में उनके हाथ और पैरों में कंपकंपी महसूस हो सकती है।
coffee addiction
यह भी पढ़ें- हार्ट को सेहतमंद रखने के लिए दिन में कितने कप कॉफी पीना सही? जानें स्टडी और एक्सपर्ट की सलाह
कैफीन या कॉफी कम करने के तरीके
Cleveland Clinic के अनुसार, जो लोग कैफीन या कॉफी की लत छुड़ाना चाहते हैं, वे ये तरीके आजमा सकते हैं।
- अगर कैफीन की लत है, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखने से कैफीन की जरूरत महसूस कम होती है।
- दोपहर के बाद कॉफी कम से कम लें, क्योंकि इससे रात की नींद पर असर पड़ सकता है। आमतौर पर दोपहर 2 बजे के बाद कैफीन न लेने की सलाह दी जाती है।
- एकदम से कप कम न करें। अगर दो कप कॉफी पी जाती थी, तो पहले एक कप पीना शुरू करें और फिर जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे कम करें।
- अगर कॉफी छोड़ना मुश्किल लग रहा है, तो डीकैफ (decaf) मिलाकर कैफीन कम किया जा सकता है।
- कॉफी के अलावा, कोला, सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स पर भी ध्यान देना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह
Dr. Vineeta Singh Tandon सलाह देती हैं कि थकान होने पर सिर्फ कॉफी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और कैफीन एडिक्शन के लक्षणों की पहचान करनी चाहिए। इसके अलावा, लोगों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर कोई चार कप से ज्यादा कॉफी पी रहा है, तो उसे अपनी कॉफी की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।
निष्कर्ष
कॉफी पीना बुरा नहीं है, लेकिन उस पर निर्भरता होना खराब हो सकता है। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और अगर लत ज्यादा लग जाए, तो कैफीन के असर को पूरा करने के लिए और ज्यादा कॉफी पी जा सकती है। इसलिए सभी को खुद ही कॉफी की मात्रा और जरूरत पर ध्यान देना चाहिए।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या खाली पेट कड़क ब्लैक कॉफी पीना पेट के लिए हानिकारक है?
खाली पेट कड़क कॉफी पीने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव तेजी से बढ़ता है। इससे आंतों की अंदरूनी परत में जलन, एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है।क्या कैफीन की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है?
कैफीन एक माइल्ड डाययूरेटिक है, यानी यह बार-बार पेशाब आने का कारण बनती है। अगर कॉफी के साथ पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे त्वचा में सूखापन और थकान बढ़ती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 30, 2026 15:57 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon
