क्या आपने कभी नोटिस किया है कि चाय पीने के बाद भूख नहीं लगती है? इसके बाद लंबे समय तक आप एक्टिव रहते हैं और कुछ खाने का मन भी नहीं करता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि चाय भूख मार देती है और वे खाना खाने से पहले चाय पीना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में यह सवाल जान लेना जरूरी है कि क्या वाकई चाय पीने से भूख मर जाती है या यह महज एक मिथक है? इस बारे में न सिर्फ हम जानेंगे कि Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या बताती हैं बल्कि अध्यनों और रिसर्चों में क्या बताया गया है, यह भी जानेंगे।
क्या चाय पीने से भूख मर जाती है?
-1772361515257.jpg)
चाय में कैफीन कंटेंट काफी ज्यादा होता है। यही कारण है कि सुबह नींद से उठने के बाद चाय पीने से आप तुरंत एनर्जेटिक और रिफ्रेशिंग महसूस करते हैं। आपको बता दें कि कैफीन एक तरह का प्राकृतिक उत्तेजक है, जो एडेनोसिन (ब्रेन में मौजूद एक केमिकल, जो नींद और रेस्टिंग को बढ़ावा देता है) को रोकता है। चूंकि, कैफीन एडेनोसिन को रोकता है, तो इससे आपको तुरंत एलर्ट हो जाते हैं। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या चाय पीने से भूख भी बाधित होती है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, "जैसा कि आप जानते हैं कि चाय में कैफीन और और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। ये तत्व भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कम कर देते हैं। इस तरह भूख में कमी आती है। आपको बता दें कि भूख कम करने के लिए ग्रीन टी और ब्लैक टी सबसे अधिक प्रभावी माने जाते हैं।"
इसे भी पढ़ें: क्या चाय पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है? डॉक्टर से लें सही जानकारी
क्या कहती हैं रिसर्च
एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है कि मोटापे में ग्रीन टी या कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह भूख को नियंत्रित करता है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘चाय और कॉफी दोनों कई तरह की मेडिकल कंडीशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसमें टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिक सिंड्रोम शामिल हैं। दरअसल, चाय पीने से हमारे भूख की इच्छा में कमी आती है और इसका असर हार्मोन पर भी पड़ता है। चूंकि, चाय पीने से फैट बर्न की प्रक्रिया तेज होती है, इससे बॉडी में फैट भी स्टोर नहीं हो पाता है।’ इस तरह देखा जाए, तो अच्छी चाय पीने से मोटापा भी कम किया जा सकता है।
भूख कंट्रोल करने के लिए कौन-सी चाय पिएं?
अगर किसी का वजन बहुत ज्यादा है, तो वे कुछ खास किस्म की चाय को अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं और भूख को नियंत्रित कर सकते हैं, जैसे-
- ग्रीन टीः चाय में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट यानी ईजीसीजी नाम का कंपाउंड होता है। यह एक तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, फ्री रेडिकल से होने वाले क्षति को कम करते हैं। दिन भर में दो से तीन कप ग्रीन टी पीना काफी होता है।
- पुदीना की चायः पुदीना की चाय पीने से भी भूख कंट्रोल होती है और खाने की क्रेविंग में भी कमी आती है। जब कोई पुदीना की चाय को अपने रेगुलर लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं, तो इसकी वजह से आप बेवक्त स्नैकिंग करने से भी बच जाते हैं।
- अदरक की चायः अदरक की चाय पाचन क्षमता को सुधार करने के लिए जानी जाती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है, जिससे भूख में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें इससे होने वाली परेशानियां
निष्कर्ष
वैसे तो हमारे शरीर के लिए जरूरी है कि सामान्य भूख बनी रहे। इससे हम समय पर खाना कहते हैं, जिससे हमें एनर्जी मिलती है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी दूर होती है। हालांकि, मौजूदा समय में जो लोग डेस्क जॉब करते हैं, वे पूरा दिन में कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम बना रहता है। ऐसे में अगर आप दो-तीन कप ग्रीन या पुदीना की चाय पी लेते हैं, तो इससे भूख नियंत्रित रहती है और मोटापे से बचा जा सकता है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो ग्रीन या किसी भी तरह की चाय पीने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या चाय पीने से भूख कम होती है?
चाय, विशेषकर ग्रीन टी पीने से भूख में कमी आती है। असल में इसमें कैफीन और कई अन्य कंपाउंड होते हैं, जो भूख लगने वाले हार्मोन के स्तर में कमी करते हैं।क्या चाय पीने से लिवर खराब होता है?
अगर आप रोजाना 2-3 कप से ज्यादा पीते हैं, तो लिवर और पेट पर दबाव बनने लगता है। इससे पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है और शरीर के ऑर्गन पर भी बुरा असर पड़ सकता है।सुबह खाली पेट चाय पीने से कौन सी बीमारी होती है?
सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए। इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 01, 2026 16:47 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 01, 2026 16:47 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi