सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें इससे होने वाली परेशानियां

सुबह के समय खाली पेट चाय पीने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। जानें आयुर्वेदाचार्य क्या बताते हैं इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट चाय पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, आयुर्वेदाचार्य से जानें इससे होने वाली परेशानियां

आम से लेकर खास सभी वर्ग के लोगों को चाय पीने आदत है। सुबह से लेकर रात तक कई लोग दिनभर में 10 से भी ज्यादा चाय पी लेते हैं। वहीं सुबह-सुबह चाय पीने की आदत हमारे देश में सभी को है। आंख खुलती नहीं कि बिस्तर पर चाय आना चाहिए। कई लोग का कहना होता है कि बिना चाय पीए उन्हें सुबह शौच साफ नहीं होता है। अगर आपको भी सुबह-सुबह चाय पीने की आदत है, तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि अधिकतर लोग सुबह सुबह बिना नाश्ता किए खाली पेट ही चाय पीते हैं जो नुकसान का कारण बनता है। आइए हम जमशेदपुर के साकची में प्रैक्टिस करने वाले आयुर्वेदिक वैद्य के जयशंकर ओझा से जानते हैं सुबह-सुबह चाय पीने के क्या-क्या नुकसान हैं।

सुबह-सुबह चाय पीने के खतरे से कैसे बचें

सुबह चाय पीना इसलिए खतरनाक होता क्योंकि उस समय हमारा पेट खाली रहता है। अगर हम हल्का कुछ खा लेते हैं, तो यह नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसलिए चाय पीने से पहले या चाय के साथ कुछ बिस्किट खा लें। चाय पीने से पहले एक ग्लास पानी पी लें। चाय पीने के बाद नाश्ता कर लें। इन सब चीजों को करने से सुबह की चाय आपके शरीर पर असर नहीं करेगी। हो सके तो कोशिश करें नाश्ता करने के घंटे बाद चाय का सेवन करें। इसके अलावा सोने से पहले या रात के खाने के बाद भी चाय का सेवन नहीं करें।

क्यों नहीं पीनी चाहिए सुबह चाय

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर सुबह उठने के साथ चाय पी रहे हैं तो रात भर हमारे मुंह में उत्पन्न बैक्टीरिया होंगे। वो चाय पीने से चाय के साथ पेट के अंदर चली जाएगी और शरीर को नुकसान पहुंचाएगी। इसके साथ ही चाय की पत्तियों में कई कैमिकल्स होते हैं, जिनमें निकोटीन, कैफीन इत्यादि मिला होता है। इसके कारण आप इसे पीने के आदि हो जाते हैं। अगर आप ज्यादा चाय पीना शुरू करेंगे तो इससे कई तरह की बीमारी होगी।

Juice

सुबह चाय की आदत छुड़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करें

अगर सुबह चाय की आदत पड़ गई है और छूट नहीं रही है, तो उसकी जगह दूसरें सेहतमंदों पेय पदार्थ को सेवन करें, जो आपको फ्रेश रखने के साथ स्वस्थ भी रखेगी। चाय की जगह आप नींबू, जीरे, सौंप, आंवले, मेथी आदि का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो फलों व सब्जियों का जूस पी सकते हैं, जैसे गाजर, सेब आदि।

सुबह-सुबह चाय पीने के नुकसान

1. पेट फूल जाता है

एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह-सुबह चाय पीने से पेट फूल जाता है। भूख नहीं लगती है। गैस की समस्या होती है। थकान महसूस होती है। इससे वजन भी बढ़ता है। वजन इसलिए बढ़ता है क्योंकि दूध में घुली चीनी हमारी बॉडी में जाती है और दूध में चाय पत्ती के रहने से एंटीऑक्सीडेंट का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि चाय की बजाय अन्य सेहतमंद पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

Acidic Food

2. पित्त रस बनने की प्रक्रिया पर असर डालता है

एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह चाय पीने से पेट खाली होने के कारण पित्त रस बनने और इसके काम करने में असर पड़ता है। इससे घबराहट और जी मिचलाना जैसी समस्या होती है। उल्टी की समस्या होती है। आप इन समस्या से बचना चाहते हैं तो चाय का सेवन कम करना होगा और आगे चलकर इसे छोड़ देना ही बेहतर होगा।

3. हड्डियों को कमजोर करती है

आयुर्वेदिक वैद्य के जयशंकर ओझा बताते हैं कि सुबह चाय पीने से हड्डियां भी कमजोर होती हैं और हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है। खाली पेट चाय पीने से पेट में जाने से जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। रात को नींद नहीं आती है। इसमें कैफीन होने के कारण आपको चाय पीने की आदत हो जाती है। इससे तनाव और अवसाद भी आपके अंदर आ सकता है। चाय में कैफीन ज्यादा होता है और कैफीन से दिन की शुरुआत करने से हमारा पेट साफ नहीं रहता है।

4. अल्सर का रहता है खतरा

सुबह सुबह पेट के खाली रहने से अगर हम चाय पीते हैं तो पेट के अंदरूनी सतह को चाय नुकसान पहुंचाती है। कभी कभी स्ट्रांग चाय भी पेट के अंदरूनी सतह का नुकसान पहुंचाती है। इस कारण अल्सर व हाइपर एसिडिटी हो सकती है।

Acidity

5. पाचन शक्ति को कमजोर करती है, एसिडिटी की समस्या रहती है

एक्सपर्ट बताते हैं कि चाय पीने से आपकी पाचन शक्ति कमजोर होती है। इससे एसिडिटी की भी समस्या होती है। आप कितना भी पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए रात को सोने से पहले चूर्ण खाएं या कोई भी उपाय लगाएं, लेकिन सुबह चाय पी लेते हैं तो सब बेकार हो जाएगी। दरअसल, होता यह है कि हमारे शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए गट बैक्टीरिया होती है। सुबह खाली पेट में चाय जाने से यह गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है। इससे हमारे शरीर को पाचन संबंधी शिकायत होती है।

6. सुबह चाय पीने से थकान दूर नहीं होती बल्की बढ़ती है

आयुर्वेदिक वैद्य के जयशंकर ओझा बताते हैं कि लोग कहते हैं तो कि चाय पीने से चुस्ती आती है, थकान दूर होता है लेकिन सुबह के समय चाय पीने से थकान दूर नहीं होता है, बल्की पूरे दिन थकावट बनी रहती है। आपमें चिड़चिड़ापन रहता है।

इसे भी पढ़ें : क्या आप भी चाय दोबारा गर्म करके पीते हैं? जानें इससे होने वाली बीमारियों और नुकसान के बारे में

Bad Breathe

7. मुंह से दुर्गंध आना भी है बड़ी समस्या

आयुर्वेदिक वैद्य के जयशंकर ओझा बताते हैं कि सुबह की चाय पाचन तंत्र के साथ शरीर के अंदर कई अंगों को प्रभावित करता है। इसके कारण शरीर के अंदर बदबू आती है। जो मुंह द्वारा निकलती है।

8. प्रोस्टेट कैंसर का रहता है खतरा

एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह-सुबह चाय पीने से प्रोस्टेट कैंसर का भी खतरा रहता है। इसलिए अगर सुबह चाय पीना का मन करें तो गर्म पानी पी लें लेकिन चाय की आदत सुबह-सुबह नहीं डाले। वहीं परिवार में यदि किसी को ये आदत है तो उसे भी इसे छोड़ने को कहें।

9. पेशाब करने में होती है परेशानी

आयुर्वेदिक वैद्य के जयशंकर बताते हैं कि खाली पेट में चाय जाने से यूरिन में दिक्कत आती है। दरअसल, खाली पेट चाय पीने से शरीर में यूरीन ज्यादा आती है, जिससे हमें पेशाब कम लगता है। पेशाब पीला होता है।

Heart Problem

10. हार्ट संबंधी बीमारी होती है

एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह चाय पीने से हार्ट संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। हार्ट अटैक इत्यादि आने के चांसेस रहते हैं। इसलिए सुबह के समय कोशिश करें कि चाय नहीं पीएं।

इसे भी पढ़ें : चाय पीने के नुकसानों से बचना है तो, Luke Coutinho से जानें चाय बनाने का हेल्दी तरीका

चाय को बार-बार गर्म करके पीने से करता है अधिक नुकसान

एक्सपर्ट बताते हैं कि एक आप चाय बना लेने के बाद उसे बार-बार गर्म करके पीने से ये ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। यदि आप भी इसी प्रकार से चाय को गर्म करके पीते हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए।

आप चाहें तो डॉक्टर और आयुर्वेदाचार्य से लें सलाह

आर्टिकल में दी जानकारी लोगों की जागरूकता के लिए हैं। यदि चाय पीने की लत आपको भी है और वो छूट नहीं रही है तो ऐसे में आप डॉक्टर या फिर आयुर्वेदाचार्या की सलाह लें। ताकि इस आदत को छुड़वा सकें। यदि आप लंबे समय तक गलत तरीके से चाय का सेवन करेंगे तो निश्चित तौर पर स्वास्थ्य हानि होगी। 

Read More Articles On Ayurveda

Read Next

डायबिटीज मरीजाें के लिए उपयाेगी हैं इन 4 पौधाें की पत्तियां, ब्लड शुगर रहता है कंट्राेल

Disclaimer