कुछ लोगों को चाय की तलब बहुत ज्यादा होती है, इतनी कि हर दो-तीन घंटे में एक प्याला चाय जरूर पीते हैं। आपने सुना होगा कि गर्मियों में चाय ज्यादा नहीं पीनी चाहिए। इससे एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन जैसी कई समस्याएं होती हैं। बहरहाल, क्या आपने सोचा है कि कुछ लोगों को हर 2-3 घंटे में चाय पीने की चाह क्यों होती है? कहीं यह किसी शारीरिक या मानसिक समस्या का संकेत तो नहीं है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।
बार-बार चाय की तलब के कारण
-1779678354774.jpg)
1. कैफीन की लत
अगर किसी को प्रत्येक दो-तीन घंटे में चाय पीने की क्रेविंग हो रही है, तो यह साफ दर्शाता है कि उन्हें कैफीन की लत है। चाय में कैफीन होता है, जो एक नेचुरल स्टिमुलेंट है। चाय पीने से एनर्जी का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। 2-3 घंटे बाद ही इसके असर में तेजी से गिरावट आने लगती है। शरीर दोबारा एनर्जी बूस्ट की मांग करता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह चाय न मिले तो क्यों लगता है दिन अधूरा? जानें Tea Addiction के पीछे का साइंस
2. एनर्जी क्रैश
कुछ लोगों को बहुत ज्यादा मीठी चाय पसंद आती है। इसका मतलब है कि वे चाय में अधिक मात्रा में चीनी का उपयोग करते हैं। चीनी से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और उतनी ही तेजी से क्रैश भी करता है। ऐसे में शरीर में सुस्ती छा जाती है। इसे दूर करने के लिए दो-तीन घंटे में ही दोबारा चाय पीने लगते हैं।
3. आदत होना
कुछ लोगों में चाय एक आदत है। जो लोग लंबे समय से रूटीन के तहत हर दो-तीन घंटे में चाय पी रहे हैं, उन्हें हर छोटे-बड़े ब्रेक में चाय चाहिए होती है। असल में, काम से ब्रेक लेने का यह एक बेहतरीन तरीका होता है और इससे बोरियत भी दूर होती है। हालांकि, अधिक मात्रा में चाय पीना सही नहीं है।
4. तनाव और थकावट से राहत
जो लोग लगातार काम करते हैं, उन्हें अक्सर एक जैसा काम करते हुए थकान और तनाव महसूस होने लगता है। अगर ऐसे में वे ब्रेक न लें, तो उनकी प्रोडक्टिविटी भी बाधित होती है। वहीं, चाय में मौजूद एल-थेनाइन नामक एमिनो एसिड दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस कम करता है। इसलिए जब भी काम का दबाव बढ़ता है, लोग रिलैक्स होने के लिए हर कुछ घंटों में चाय ढूंढ़ते हैं। चाय पीने से उनके तनाव का स्तर भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा चाय पीने से सेहत को होते हैं नुकसान, जानें चाय पीने की आदत कम करने के उपाय
निष्कर्ष
वैसे तो दिन भर में दो-तीन कप चाय पीने में कोई बुराई नहीं है। हां, अगर आप हर दो-तीन घंटे में एक एक चाय की तलाश करते हैं, तो यह सही नहीं है। इसका असर आपके समग्र स्वास्थ्य पर पड़ता है, जैसे एसिडिटी और नींद की कमी। अगर ब्रेक लेने के चलते चाय पी रहे हैं, तो बेहतर है कि आप इसके दूसरे विकल्प तलाशें। गर्मियों में आप छाछ या हर्बल टी को चुन सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या हर 2 घंटे में चाय पीना नुकसानदायक है?
हां, इतनी ज्यादा चाय पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ती है, जिससे एसिडिटी, डिहाइड्रेशन, भूख न लगना और नींद का बाधित होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।हर दो-तीन घंटे में चाय की आदत को कैसे सुधारें?
चाय की क्रेविंग होने पर उसकी जगह एक गिलास पानी पिएं या इलायची चबाएं। अगर चाय पीने का मन हो, तो छोटे कप में चाय पिएं।दिनभर में कितनी चाय पीना सुरक्षित है?
सेहत के लिहाज से दिनभर में 2 से 3 छोटे कप चाय पीना काफी होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 25, 2026 08:40 IST
Modified By : Meera Tagore May 25, 2026 08:40 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi