Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

रोज की चाय को कैसे बनाएं हेल्दी और गट-फ्रेंडली? एक्‍सपर्ट ने बताए 5 तरीके

रोज की चाय को हेल्‍दी बनाना मुश्‍क‍िल नहीं है। चाय को गट फ्रेंडली बनाने के ल‍िए अदरक, इलायची, लौंग, शहद जैसे हेल्‍दी इंग्रीड‍िएंट्स म‍िक्‍स कर सकते हैं।

सर्दि‍यों में एक कप चाय से सुकून म‍िलता है। ठंडक में चाय की चुस्‍की पूरे द‍िन को एनर्जेट‍िक बना देती है। ज्‍यादातर लोग चाय को दूध, चीनी के साथ बनाते हैं, यह एक अनहेल्‍दी तरीका है। इससे गट हेल्‍थ खराब हो सकती है। अगर चाय का सेवन हेल्‍दी तरीके से क‍िया जाए, तो गैस, एस‍िड‍िटी और गट हेल्‍थ की समस्‍याएं दूर होती हैं। चाय पेट को आराम देती है, पाचन सुधरता है और सूजन कम होती है। इस लेख में जानेंगे 5 हेल्‍दी तरीके ज‍िससे चाय को गट-फ्रेंडली बना सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi)

1. मिल्क टी की जगह ब्लैक टी चुनें- Choose Black Tea Over Milk Tea

  • ब्लैक टी में पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।
  • ब्‍लैक टी गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
  • Nutritionist, Neha Sinha ने बताया क‍ि ब्लैक टी मेटाबॉलिज़्म सुधारती है और पाचन को बढ़ावा देती है।

2. चाय में थोड़ा अदरक मिलाएं- Add Little Ginger In Tea

  • अदरक नेचुरल डाइजेस्टिव एजेंट है, जो पेट में गैस बनने से रोकता है।
  • यह आंतों की सूजन को कम करता है और गट मूवमेंट को बेहतर बनाता है।
  • थोड़ी सी अदरक वाली चाय सर्दी-जुकाम में भी राहत देती है।

3. चाय में इलायची डालें- Add Cardamom For Digestion

  • Nutritionist, Neha Sinha ने बताया क‍ि इलायची पाचन को तेज करती है और ब्लोटिंग एवंं भारीपन को कम करती है।
  • इलायची वाली चाय में नेचुरल खुशबू होती है जिससे चीनी की जरूरत कम महसूस होती है।
  • इलायची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गट को शांत करते हैं।

4. चाय में लौंग डालकर प‍िएं- Add Clove In Tea

how-to-make-tea-gut-friendly

  • लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल (Eugenol) लिवर हेल्थ के लिए फुायदेमंद माना जाता है।
  • यह बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है और पाचन क्रिया को बेहतर करता है।
  • ठंड में लौंग वाली चाय शरीर को गर्म रखती है और गट स्ट्रेंथ बढ़ाती है।

5. चाय में शहद मिलाएं- Skip Sugar Add Honey In Warm Tea

  • चीनी गट बैक्टीरिया का बैलेंस बिगाड़ सकती है और ब्लोटिंग बढ़ा सकती है।
  • चाय को कप में डालने के कुछ सेकंड बाद शहद मिलाएं, उबलती चाय में कभी न डालें।
  • शहद एंटी-बैक्टीरियल होता है और चाय को हेल्दी स्वीटनर में बदल देता है।

न‍िष्‍कर्ष:

चाय को गट फ्रेंडली बनाने के ल‍िए चाय में शहद, लौंग, इलायची, अदरक म‍िलाएं। दूध वाली चाय के बजाय ब्‍लैक टी का सेवन करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

ब्रोकली गलत तरीके से पकाने पर नष्ट हो जाते हैं पोषक तत्व, एक्सपर्ट से जानें इसे पकाने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 11, 2025 18:16 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 11, 2025 18:16 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content