सर्दियों का मौसम है। इन दिनों ज्यादातर लोगों को सुबह की बहुत अच्छी लगती है। विशेषकर, ठंड के दिनों में तुलसी-अदरक से बनी चाय की बात ही अलग होती है। माना जाता है कि तुलसी-अदरक की चाय से खांसी और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं। कई लोग तुलसी-अदरक की चाय का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई तुलसी-अदरक की चाय से बॉडी डिटॉक्स होती है या यह महज एक मिथक है? आइए, जानते हैं सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से।
क्या तुलसी-अदरक की चाय से बॉडी डिटॉक्स होती है?- Can Tulsi Ginger Tea Detox Your Body
-1767693693431.jpg)
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा की मानें, तो सर्दियों में तुलसी-अदरक की चाय पीना बहुत अच्छा होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन क्षमता बेहतर होती है और तनाव को मैनेज करने में भी मदद मिलती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या तुलसी-अदरक की चाय पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है? इस बारे में आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है, "तुलसी-अदरक की चाय पीने से बॉडी की नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है। तुलसी और अदरक, दोनों में ही ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर फंक्शन में सुधार करते हैं और डाइजेशन बेहतर होता है।" एक्सपर्ट आगे बताते हैं, "तुलसी-अदरक की चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और शरीर में मौजूद टॉक्सिंस भी बाहर निकालने में मदद करती है। यही नहीं, तुलसी-अदरक की चाय पीने से ऑक्सिडेटिव तनाव भी कम होता है।"
इसे भी पढ़ें: खून साफ करने के लिए पिएं ये 5 हर्बल चाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
तुलसी-अदरक की चाय बॉडी को कैसे डिटॉक्स करती है?
तुलसीः आयुर्वेद में तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। तुलसी एडाप्टोजेन की तरह काम करती है, जो कि फिजिकल और इमोशनल स्ट्रेस को मैनेज करने में मदद करती है। यह हमारे शरीर में मौजूद डिटॉक्सिफिकेशन ऑर्गन जैसे किडनी और लिवर फंक्शन को सपोर्ट करती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
अदरकः आयुर्वेद के अनुसार अदरक पाचन अग्नि को उत्तेजित करने के लिए जाना जाता है, जो कि मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है, पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं और यह ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्याओं में सुधार करने के लिए जाना जाता है। यह हमारे शरीर के वेस्ट को नर्म बनाकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। National Institutes of Health (NIH) के अनुसार अदरक पाचन क्षमता में सुधर करता है और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम से भी रहत दिलाता है।
तुलसी-अदरक की चाय पीने के फायदे- Tulsi Ginger Tea Benefits
- रोजाना सुबह तुलसी-अदरक की चाय पीने से पाचन क्षमता बेहतर होती है। कब्ज से परेशान लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
- तुलसी-अदरक की चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे सेल्स को डैमेज होने से रोकते हैं और ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करते हैं।
- तुलसी-अदरक की चाय में एंटीमाइक्रोबियल तत्व होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करके संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
- तुलसी-अदरक की चाय में एडाप्टोजेन गुण पाया जाता है। यह तनाव को मैनेज करने और मेंटल हेल्थ में सुधार के लिए भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर के अंदरूनी अंगों को भी होती है सफाई की जरूरत, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें क्या खाकर करें इनकी सफाई
निष्कर्ष
सर्दियों के दिनों में रोजाना तुलसी-अदरक की चाय पीना काफी फायदेमंद है। इससे सेहत सुधरती है, पाचन क्षमता बेहतर होती है, चिड़चिड़ापन कम होता है, ऑक्सिडेटिव तनाव के स्तर में भी कमी आती है। इस तरह यह बॉडी की डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को सपोर्ट करता है, जिससे हमारे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। नतीजतन, हमारे ऑर्गन बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे सर्दियों में बीमार होने का रिस्क भी कम हो जाता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
तुलसी और अदरक की चाय पीने से क्या होता है?
तुलसी और अदरक की चाय पीने के कई लाभ हैं, जैसे सर्दी-खांसी दूर होती है, पाचन क्षमता बेहतर होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और तनाव का स्तर भी कम होता है। तुलसी और अदरक की चाय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हमारे ओवर ऑल सेहत में सुधार करते हैं।पूरे शरीर को कैसे डिटॉक्स करें?
डिटॉक्स करने के लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आप चाहें, तो हर्बल टी को भी अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें, रेगुलर एक्सरसाइज करें, अच्छी नींद लें और तनाव को मैनेज करें।क्या अदरक डिटॉक्स वॉटर के लिए अच्छा है?
शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए आप अदरक के पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और सेहत पर पॉजिटिव असर भी पड़ता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 06, 2026 15:42 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 06, 2026 15:42 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shrey Sharma