What Foods are Good for Body Cleansing : बॉडी को साफ करने के लिए लोग रोजाना नहाते हैं। बता दें कि हेल्दी जीवन जीने के लिए हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोजाना नहाते हैं, तो खुद को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी यह सोचा है कि शरीर की बहरी सफाई का ख्याल आप रख सकते हैं, लेकिन अंदरूनी सफाई कैसे होगी? जी हां, जिस तरह बॉडी को धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से बचाने के लिए नहाना बहुत जरूरी होता है, ठीक उसी तरह बॉडी को सुचरू रूप से चलाने के लिए काम कर रहे अंगों को भी साफ करने की जरूरत पड़ती है। बता दें कि शरीर की अंदरूनी सफाई को बॉडी डिटॉक्स कहा जाता है। अगर आप बॉडी के अलग हिस्सों को नेचुरली डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। आइए Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) से जानते हैं कि आप बॉडी के अलग अंगों को डिटॉक्स करने के लिए किन चीजों का सेवन कर सकते हैं?
बॉडी के अलग अंगों को डिटॉक्स कैसे करें?- How to detox different parts of the body
लिवर को डिटॉक्स कैसे करें?
लिवर डिटॉक्स करने से आप खुद को फैटी लिवर समेत कई अन्य समस्याओं से बचा सकते हैं। लिवर के डिटॉक्स होने के बाद इसकी फंक्शनिंग में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म प्रोसेस भी तेज होती है। ऐसे में आप घर पर रखी कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं :
- लिवर डिटॉक्स के लिए आप एक चम्मच हल्दी का गर्म पानी या दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।
- इस काम के लिए लहसुन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में आपको लहसुन की 1-2 कलियों को कच्चा या भोजन में डालकर जरूर खाना चाहिए।
- लिवर को साफ करने के लिए आपको चुकंदर का जूस पीना चाहिए। ऐसे में आप रोजाना एक चुकंदर या इसके जूस का सेवन कर सकते हैं।
किडनी डिटॉक्स कैसे करें?
बता दें कि किडनी को डिटॉक्स करने से आप शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को अच्छी तरह और आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए:
- किडनी डिटॉक्स करने के लिए आप रोजाना एक गिलास नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
- इसके अलावा, क्रैनबेरी का जूस भी किडनी के लिए फायदेमंद हो सकता है। आप रोजाना एक या आधा कप ताजा क्रैनबेरी का जूस पी सकते हैं।
- किडनी डिटॉक्स में बेल का जूस का जूस भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना एक कप बेल का जूस पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने के लिए पिएं चुकंदर और कच्ची हल्दी से बना डिटॉक्स वाटर, जानें रेसिपी
लंग्स डिटॉक्स कैसे करें
अगर आपको खांसी-जुकाम और बलगम जैसी समस्या हो रही है, तो लंग्स को डिटॉक्स करना फायदेमंद हो सकता है। इस प्रोसेस के बाद आपका बलगम निकल जाएगा और प्रदूषण से होने वाली समस्याओं से भी बचना आसान हो जाएगा। आइए जानें लंग्स डिटॉक्स के लिए क्या खा सकते हैं:
- लंग्स को डिटॉक्स करने के लिए आप अदरक के एक टुकड़े को कच्चा या चाय में डालकर खा सकते हैं।
- रोजाना 5-6 तुलसी के पत्ते खाने से भी लंग्स डिटॉक्स हो सकते हैं। तुलसी का सेवन शरीर की कई समस्याओं से बचाव करने में मदद करता है।
- काली मिर्च एक सुपरफूड की तरह है। आप लंग्स को डिटॉक्स करने के लिए खाने बनाते समय स्वादानुसार काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आंत डिटॉक्स कैसे करें
आंत को डिटॉक्स करने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही, सूजन कम होती है और शरीर में विषाक्त पदार्थों का स्तर कम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आंत को डिटॉक्स करने के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना है:
- आंत को डिटॉक्स करने के लिए अलसी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में आप रोजाना 1 बड़ा चम्मच पिसे हुए अलसी के बीज खा सकते हैं।
- आंत को डिटॉक्स करें के लिए आप फाइबर युक्त सब्जियां खा सकते हैं। ऐसे में आप पालक, गाजर आदि का सेवन कर सकते हैं।
- इसके अलावा, आंतों की सफाई के लिए पपीते का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर को डिटॉक्स करने के 7 आसान आयुर्वेदिक स्टेप्स, जानें पूरी प्रक्रिया
अगर आप पूरी स्किन को अंदर से साफ करना चाहते हैं, तो गाजर, संतरा, नारियल पानी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन पर नेचुरल निखार आएगा। अगर आप ऊपर बताए अंगों में किसी का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में जरूरी बदलाव करें। इस तरह आप बिना साइड इफेक्ट के नेचुरली बॉडी डिटॉक्स कर पाएंगे।