
How to flush out toxins from body: हम सभी के शरीर में समय के साथ टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। असल में ये टॉक्सिन्स हमारे शरीर में जमा गंदगी है जो कि खून में मिलने के साथ गट, लिवर और स्किन तक को प्रभावित कर सकते हैं। हम में से बहुत से लोगों को मालूम ही नहीं होता कि शरीर में टॉक्सिन्स आते कहां से हैं और ये शरीर का नुकसान कैसे पहुंचाते हैं। इसके अलावा इस बात की भी सही जानकारी होनी चाहिए कि शरीर से टॉक्सिन्स को फ्लश ऑउट कैसे करे? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
इस पेज पर:-
शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने से क्या होता है?
शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने से कई सारी समस्याएं होने लगती हैं जैसे कि सबसे पहले तो टॉक्सिन्स बढ़ने से आपके एंजाइम्स प्रभावित हो जाते हैं और इनका प्रोडक्शन कम होने लगता है। इसके अलावा ये खून में हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन को रोक देते हैं जिससे खून की कमी के साथ खून में अशुद्धि की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा टॉक्सिन्स के बढ़ने से शरीर में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं और त्वचा डल नजर आती है। इतना ही नहीं टॉक्सिन्स बढ़ने की वजह से भी आपको गैस औप लंबे समय तक कब्ज की समस्या रह सकती है।
शरीर में टॉक्सिन्स कहां से आते हैं?
| टॉक्सिन्स के सोर्स | टॉक्सिन्स के प्रकार |
| पर्यावरण से | प्रदूषण और कीटनाशक से, प्लास्टिक के पानी की बोतलों से, सिंथेटिक कैमिक्स से |
| डाइट से | प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, अतिरिक्त चीनी लेने से, प्रिजर्वेटिव और शराब से |
| लाइफस्टाइल से | परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और सफाई उत्पादों से |
| सेहत से जुड़ी समस्याओं से | स्लो मेटाबॉलिज्म, गट हेल्थ, लंबे समय तक कब्ज होने की वजह से, लिवर और किडनी का काम काज प्रभावित होने से |
इसे भी पढ़ें: Dahi Benefits: सुबह खाली पेट दही खाने से साफ हो जाती है आंतों में जमा गंदगी, पेट रहता है स्वस्थ
शरीर से टॉक्सिन्स को फ्लश ऑउट करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
Nutritionist Edwina बताती हैं कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का सबसे तेज तरीका दिन भर पर्याप्त पानी पीना। दरअसल, जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ये शरीर के ब्लड वेसेल्स को साफ करने के साथ टॉक्सिन को फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इसके अलावा पानी आंतों में जमा गंदगी और फिर खून की सफाई में मददगार है जिससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसके अलावा पानी पीना से आपके गुर्दे अपशिष्ट पदार्थों को जल्दी से बाहर निकाल देते हैं।

नींबू के साथ गर्म पानी भी पी सकते हैं
आप पाचन में सुधार के लिए सुबह नींबू के साथ गर्म पानी भी पी सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होने के साथ साइट्रिक एसिड होता है जो कि शरीर को डिटॉक्स करने के साथ एंटीबैक्टीरियल इफेक्ट की मदद से एक्ने को कम करने में मदद करता है। तो नींबू का रस निकाल लें और इसे गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
इसे भी पढ़ें: बॉडी डिटॉक्स के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये 8 तरीके
फाइबर का सेवन करें
फल, सब्जियां, ओट्स और पत्तेदार साग जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से आंतें साफ होती हैं, जबकि जंक फूड, चीनी और शराब से परहेज करने से लिवर पर भार कम पड़ता है। इसलिए डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें जो कि आंतों को डिटॉक्स करने के साथ गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मददगार है।
इसके अलावा हल्का व्यायाम और पसीना आपकी त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और अच्छी नींद लेने से शरीर प्राकृतिक रूप से मरम्मत और डिटॉक्स करने में सक्षम होता है। हाइड्रेटेड रहना, स्वच्छ भोजन करना और रोजाना टहलना जैसी सरल आदतें किसी भी डिटॉक्स ड्रिंक से बेहतर और तेज काम करती हैं क्योंकि ये शरीर की अपनी प्राकृतिक सफाई प्रणाली का समर्थन करती हैं।
यह विडियो भी देखें
FAQ
पूरे शरीर को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें?
पूरे शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे सही तरीका ये है कि आप एक्सरसाइज करें और खूब पानी पिएं। इससे शरीर अपने आप अंदर से डिटॉक्स होने लगता है।शहद को गुनगुने पानी में पीने से क्या होता है?
शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। शहद एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है जो कि शरीर से गंदगी को आसानी से डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है।फाइबर की कमी के लक्षण क्या हैं?
फाइबर की कमी का सबसे बड़ा लक्षण है कि कब्ज की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा और पाचन की दिक्कत है तो भी ये समस्या हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 20, 2025 14:53 IST
Published By : Pallavi Kumari