Dahi Benefits: सुबह खाली पेट दही खाने से साफ हो जाती है आंतों में जमा गंदगी, पेट रहता है स्वस्थ

सुबह खाली पेट दही खाने से पेट साफ होता है और आंतों की गंदगी बाहर निकल जाती है। जानें दही खाकर कैसे अन्य समस्याओं को किया जा सकता है दूर।
  • SHARE
  • FOLLOW
Dahi Benefits: सुबह खाली पेट दही खाने से साफ हो जाती है आंतों में जमा गंदगी, पेट रहता है स्वस्थ


दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है इस बात को ज्यादातर लोग जानते हैं। भारतीय परंपरा में तो जब भी घर से बाहर किसी शुभ काम के लिए जाते हैं तो दही और मीठा खाकर निकलना शुभ माना जाता है। दही का सेवन हमेशा से ही फायदेमंद माना जाता रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही किस समय खाना चाहिए ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। बहुत से लोग खाना खाने के साथ दही खाना पसंद करते हैं तो कुछ को दही की लस्सी बेहद पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट दही खाना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है? अगर आप इस बात को नहीं जानते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

curd

किस सीजन में दही खाना फायदेमंद

दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। लेकिन बरसात के समय, अधिक ठंड और धूप न निकलने के दौरान दही का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल ठंड के मौसम, बारिश और रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब समय पर दही का सेवन आपको सर्दी और खांसी व जुकाम जैसी समस्या का शिकार बना सकता है।

इसे भी पढ़ेंः 100 में से 90 लोग नहीं जानते होंगे 'हल्दी वाले दूध' की ये खास बात, एक्सपर्ट से जानें दूध पीने का सही तरीका

खाली पेट दही खाने के फायदे

दही में बैक्टीरिया होते हैं, इस बात को सभी लोग जानते हैं। आंतों में भी बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन की क्रिया को तेज करते हैं। अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट दही खाते हैं, तो इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है और पाचन की क्रिया तेज हो जाती है। इससे आंतों में जमा गंदगी को ये बैक्टीरिया जल्दी साफ कर देते हैं और गंदगी मल के रूप में बाहर निकल जाती है। इसलिए  सुबह के समय दही खाने से आपका पेट स्वस्थ रहता है।

किस समस्या में कैसे खाना चाहिए दही?

1. घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए ऐसे खाएं दही

वैसे तो दही का सेवन कोई भी व्यक्ति कर सकता है। कुछ लोगों को दही बेहद पसंद होता है तो कुछ लोग दही बिल्किल भी नहीं खाते हैं। दही हर उम्र के व्यक्ति के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको घुटने में दर्द रहता है तो आपको दही का सेवन करते वक्त थोड़ी सी सोंठ ,काला नमक और काली मिर्च मिलानी चाहिए।

curd benefits

2. खांसी हो तो न खाएं दही

सर्दी, खांसी और जुकाम की स्थिति में आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको दही खाना ही है तो उसमें हल्का मीठा डालकर खा सकते हैं।

3. पेट में गैस हो तो ऐसे खाएं दही

जिस व्यक्ति के अगर पेट में गैस या पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उस व्यक्ति को दही का सेवन करते वक्त उसमें थोड़ा काला नमक, दालचीनी ,काली मिर्च, भुना हुआ जीरा मिला कर खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट में बनी गैस निकल जाती है और पेट साफ होता है।

इसे भी पढ़ेंः फटी एड़ियों को ठीक करेगा संतरे के छिलके और ब्राउन शुगर का स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें स्क्रब बनाने का तरीका

4. किन-किन चीजों के साथ खा सकते हैं दही

दही एक ऐसा डेयरी उत्पाद है, जिसे सब फूड के साथ मजे से खाया जा सकता है। लेकिन दाल के साथ दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे हमारे स्वास्थ्य को कोई लाभ नहीं मिलता है। दही और दाल दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होती हैं और ज्यादा प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए खतरे के समान है। दही का रायता बनाकर आप किसी भी फूड के साथ बड़ी आसानी से खा सकते हैं।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

क्या आप करते हैं अंडरआर्म्स (कांख) की सही साफ-सफाई? इन 5 तरीकों से करें इसकी सही देखभाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version