Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाएगी तुलसी और शतावरी की चाय, जानें फायदे औ रेसिपी

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होना काफी आम है। ऐसे में आप इससे राहत पाने के लिए तुलसी और शतावरी की चाय का सेवन कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने के तरीके के बारे में-

सर्दी का मौसम शुरू होते ही सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में दर्द, खराश आदि समस्याओं का बढ़ना काफी आम है। सर्दियों में अचानक मौसम में बदलाव, इम्यूनिटी कमजोर होने और ठंडी हवाओं के कारण व्यक्ति बार-बार बीमारी होने लगता है, जो न सिर्फ उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है, बल्कि रोजमर्रा के कामों को भी प्रभावित करता है। ऐसे में कई लोग सर्दी-जुकाम जैसी आम लेकिन परेशान करने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इसलिए, आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही औषधीय गुणों से भरपूर चाय के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ सर्दी-जुकाम से राहत दिलाएगी, बल्कि इम्यूनिटी बूस्ट करने और आपको सर्दी से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी आराम देगी। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दी-जुकाम से राहत के लिए तुलसी और शतावरी की चाय के क्या फायदे है और इसे कैसे बनाए?

तुलसी और शतावरी चाय के फायदे - Tulsi Shatavari Tea Benefits in Hindi

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सर्दियों में ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण वायरल इंफेक्शन फैलने का जोखिम ज्यादा रहता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप तुलसी और शतावरी की चाय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसे पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-

1. कफ निकालने में मदद करें

तुलसी में मौजूद एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण कफ को पिघलाने में मदद करते हैं। जबकि इस चाय में मौजूद शतावरी शरीर को अंदर से शांत करती है, जिससे कफ बनने की प्रक्रिया धीमा या कम होती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचना है? दिनचर्या में करें ये 5 बदलाव, रहेंगे हेल्‍दी

2. गले की खराश में राहत

तुलसी की चाय पीने से गले की सूजन को कम करने और जलन से राहत पाने में मदद मिलती है, जबकि शतावरी गले को ठंडक और आराम देने का काम करती है। दोनों का मिश्रण आपके सर्दी-जुकाम के कारण आपके गले में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।

3. खांसी को कम करता है

तुलसी में कफ को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं और शतावरी शरीर की सूजन को कम करती है, जिससे सूखी और बलगम वाली दोनों तरह की खांसी से आराम मिलता है।

4. बंद नाक खोलने में फायदेमंद

तुलसी भाप की तरह श्वसन तंत्र को खोलती है जबकि शतावरी शरीर को पोषण देने में मदद करती है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है।

5. इम्यूनिटी बूस्ट करें

तुलसी और शतावरी दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करतीहै। इससे सर्दी-जुकाम को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है और बार-बार होने वायरल इंफेक्शन होने की समस्या को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या बच्चों के नाक और कान में सरसों का तेल डालना सेफ है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

तुलसी और शतावरी की चाय कैसे बनाएं? - How To Make Tulsi And Shatavari Tea in Hindi?

तुलसी और शतावरी की चाय पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसलिए आप अपनी डाइट में नॉर्मल चाय के स्थान पर तुलसी और शतावरी की चाय शामिल कर सकते हैं, जिसे बनाना बहुत आसान है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

इंग्रीडिएंट्स

  • ताजी तुलसी की पत्तियां- 8 से 10
  • शतावरी चूर्ण- 1 चम्मच
  • अदरक- आधा इंच (कद्दूकस किया हुआ
  • काली मिर्च- 2 से 3
  • शहद- 1 चम्मच
  • पानी- 2 कप

चाय कैसे बनाएं?

  • तुलसी और शतावरी की चाय बनाने के लिए एक बर्तन में दो कप पानी डालकर गर्म करें।
  • जब पानी हल्का उबलने लगे तो उसमें तुलसी की पत्तियां, अदरक और काली मिर्च डालें।
  • अब इस मिश्रण को 5 मिनट तक अच्छे से उबलने दें ताकि सभी गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाएं।
  • अब गैस की फ्लेम धीमा कर दें और शतावरी चूर्ण डालकर 1 से 2 मिनट तक उबालें।
  • अब इस चाय को छान लें और गर्म गर्म चाय की तरह पिएं।

निष्कर्ष

तुलसी और शतावरी की चाय सर्दी-जुकाम से राहत देने में काफी फायदेमंद होता है। यह एक नेचुरल, सुरक्षित और प्रभावी उपाय है, जो न सिर्फ सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है, बल्कि कफ और गले से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए आप अपनी सर्दियों की चाय के स्थान पर तुलसी और शतावरी की चाय शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik 

Read Next

घी में मिलाकर लगाएं लहसुन की मात्र 2 कली, रातों-रात फटी एड़ियों का होगा कायाकल्प

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 06:33 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 08, 2025 06:33 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 08, 2025 06:33 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content