Expert

हर सीजन में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं ये 5 काढ़े, जानें एक्सपर्ट से

इम्यूनिटी की हमें हमेशा जरूरत होती है। जानें इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कौन-से काढ़े पीने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
हर सीजन में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं ये 5 काढ़े, जानें एक्सपर्ट से


How to make Kadha for immunity: मौसम में बदलाव आने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसका असर हमारी इम्यूनिटी पर सबसे पहले पड़ता है। अगर इम्यूनिटी वीक है तो बीमार होने की संभावना उतनी ज्यादा होती हैं। लेकिन अगर इम्यूनिटी मजबूत है तो इससे बीमारियों का खतरा भी कम होता है। खांसी-जुकाम, बुखार और फ्लू ऐसी समस्याएं हैं, जो सालभर इंसान परेशानी की वजह बन सकती हैं। इसलिए सालभर इम्यूनिटी स्ट्रांग होना जरूरी है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि इन्हें प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाता है जिससे यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी नहीं होते हैं। कई ऐसे काढ़े हैं जिनका सेवन सालभल किया जा सकता है। यह मौसम बदलने पर भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। आइये इस लेख में जानें इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कौन-से काढ़े पीने चाहिए।

1 (7)

सालभर इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए कौन-से काढ़े पीने चाहिए?

सिरसा जिले से आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के मुताबिक इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए सालभर इन काढ़े का सेवन किया जा सकता है-

महासुदर्शन काढ़ा- Mahasudarshan Kadha

इम्यूनिटी के लिए महासुदर्शन काढ़ा सबसे ज्यादा बेहतरीन माना जाता है। इसे कई प्रकार की जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाया जाता है। बुखार होने या वायरल होने पर इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह लिवर टॉनिक भी है और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह बॉडी में इंफेक्शन खत्म करने में भी मदद करता है। रोज अगर मात्रा का ध्यान रखकर इसका सेवन किया जाए, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए रामबाण है अंजीर के पत्तों का काढ़ा, पीने से बढ़ेगी इम्‍यून‍िटी और पाचन

गिलोय का काढ़ा- Giloy Kadha

महासुदर्शन काढ़े के बाद गिलोय को इम्यूनिटी के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। गिलोय एक प्रकार का पौधा होता है जिसे काढ़ा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। डेंगू और मलेरिया में हेल्थ एक्सपर्ट्स गिलोय का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से शरीर में फैला इंफेक्शन भी कम होने लगता है। अगर गिलोय के काढ़े में मुलेठी, सोंठ और अश्वगंधा डालकर इसका सेवन किया जाए, तो यह इम्यूनिटी पर और भी बेहतर तरीके से काम करता है।

तुलसी काढ़ा- Tulsi Kadha

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तुलसी काढ़ा भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन दूर होता है और बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आप रोजमर्रा में भी यह काढ़ा पीते हैं, तो इससे बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके सेवन से खांसी-जुकाम और फ्लू से भी राहत मिलती है। इसे हर्बल टी की तरह रोज पिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में पिएं अडूसा (वसाका) का काढ़ा, सर्दी-खांसी जैसी परेशानियों से मिलेगी राहत

इन सभी काढ़े का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version