Doctor Verified

सेहत के लिए रामबाण है अंजीर के पत्तों का काढ़ा, पीने से बढ़ेगी इम्‍यून‍िटी और पाचन

अंजीर के पत्तों का काढ़ा इम्‍यून‍िटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए रामबाण है अंजीर के पत्तों का काढ़ा, पीने से बढ़ेगी इम्‍यून‍िटी और पाचन

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों का जिक्र मिलता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है अंजीर के पत्तों का काढ़ा, जो इम्‍यून‍िटी को मजबूत करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और कई अन्य स्वास्थ्य लाभ देने के लिए जाना जाता है। अंजीर का फल जितना फायदेमंद होता है, उसके पत्ते भी उतने ही गुणकारी होते हैं। यह काढ़ा शरीर को डिटॉक्स करता है और खून की अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है। बदलते मौसम में जब सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, तब अंजीर के पत्तों का काढ़ा पीना काफी लाभकारी साबित होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने, हृदय को स्वस्थ रखने और त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। खास बात यह है कि इस काढ़े को घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। अब जानते हैं इसकी रेसिपी और इससे मिलने वाले अनगिनत फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

अंजीर के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे- Anjeer Leaf Kadha Benefits

  • अंजीर के पत्तों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करता है।
  • इस काढ़े में मौजूद फाइबर और एंजाइम्स पाचन को मजबूत बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।
  • अंजीर के पत्तों में इंसुलिन को रेगुलेट करने वाले तत्व होते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • यह काढ़ा शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
  • अंजीर के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
  • यह काढ़ा शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और एक्ने जैसी स्‍क‍िन की समस्याएं कम होती हैं।

इसे भी पढ़ें- जुकाम-बुखार से राहत के लिए पिएं कालमेघ का काढ़ा, जानें फायदे और रेसिपी

अंजीर के पत्तों का काढ़ा बनाने की विधि- Anjeer Leaf Kadha Recipe

anjeer-leaves-kadha

सामग्री:

  • 5-6 ताजे अंजीर के पत्ते
  • 2 गिलास पानी
  • 1/2 चम्मच सौंफ
  • 1/2 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार शहद या गुड़

बनाने का तरीका:

  • एक पैन में पानी लें और उसमें अंजीर के पत्तों को डालकर उबालें।
  • अब इसमें सौंफ, अदरक और हल्दी डालें।
  • इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबलने दें, जब तक पानी आधा न रह जाए।
  • इसे छान लें और हल्का ठंडा होने पर शहद या गुड़ मिलाकर पिएं।

काढ़ा पीने का सही तरीका- How to Consume Kadha

  • काढ़ा पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है, जिससे शरीर इसे बेहतर तरीके से एब्‍सॉर्ब कर सके।
  • काढ़ा ज्यादा ठंडा या गरम न करें, हल्का गुनगुना काढ़ा पीना फायदेमंद होता है।
  • अगर काढ़ा सुबह न पी सकें, तो भोजन के आधे घंटे बाद लें, जिससे पाचन अच्छा रहेगा।
  • दिन में 1 बार काढ़ा पीना ही काफी है, ज्यादा मात्रा में लेने से नुकसान हो सकता है।
  • अच्छे परिणाम के लिए इसे कम से कम 3-4 हफ्ते तक नियमित रूप से लें।

अंजीर के पत्तों का काढ़ा रोजाना पीने से कई तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और सेहतमंद रहें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: bloomingaz.com, zerowastechef.com

Read Next

PCOS को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

Disclaimer