Expert

बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

बालों की कई अलग समस्याओं से बचने के लिए आप कई तरह के फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर और स्किन ही नहीं, बल्कि बालों को भी फायदा होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल


सर्दियों में बालों का झड़ना आम समस्या होती है। इस मौसम में बालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बालों की ये परेशानियां महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही अपना शिकार बनाती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप बालों की इन अलग-अलग समस्याओं से राहत कैसे पा सकते हैं? इस सवाल का जवाब हमारी डेली डाइट में छिपा है। दरअसल, हम जो भी चीजें खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत ही नहीं, बालों पर भी होता है। ऐसे में आप बालों की अलग-अलग समस्याओं से लड़ने के लिए अलग तरह के फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। बालों से जुड़ी इन अलग समस्याओं और उनके लिए खाए जाने वाले फूड्स के बारे में डाइटिशियन सोनिया नारंग ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बालों की अलग समस्याओं और उसके लिए खाए जाने वाले फूड्स के बारे में बताया है।

बालों की अलग समस्याओं के लिए खाएं अलग फूड्स

बाल झड़ने की समस्या

अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इससे बचाव के लिए रोजाना एक आंवला खा सकते हैं। आंवला बालों के पोर्स में ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करता है और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है।  

बालों में रूसी की समस्या

सर्दियां हो या गर्मियां रूसी की समस्या बहुत सामान्य होती है। इससे बचाव के लिए दिन में एक या दो बार दही में काली मिर्च डालकर खाएं। दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आंत की सेहत में सुधार करता है। बता दें कि आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन के कारण रूसी हो सकती है। काली मिर्च फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों मे डैंड्रफ से राहत पाने के लिए लगाएं नीम से बने ये 4 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

बालों के पतलेपन की समस्या

बालों के पतलेपन की समस्या से बचने के लिए आप रोजाना पालक का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन होता है, जो बालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह सीबम और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। पालक में विटामिन-ए, सी, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

healthy hair

ड्राई स्कैल्प की समस्या

ड्राई स्कैल्प से बचने के लिए आप दिन में 5-7 अखरोट खा सकते हैं। इनसे स्कैल्प को नमी मिलती है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। अखरोट में विटामिन-ई, ओमेगा-3 और जिंक होता है, जो स्कैल्प की मरम्मत करता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ड्राई स्कैल्प की परेशानी को दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

बालों के सफेद होने की समस्या

अगर आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, तो 1-2 चम्मच काले तिल का सेवन करें। इनमें कॉपर भरपूर मात्रा में होता है, जो मेलेनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। यह बालों के रंग के लिए जिम्मेदार पिगमेंट होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हेयर सेल्स की रक्षा करते हैं। इससे बाल काले बने रहते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonia Narang (@sonianarangsdietclinics)

अगर आप ऊपर बताई बालों की किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में इन हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे बालों को ही नहीं, बल्कि सेहत और स्किन को भी फायदा होता है। इन असरदार टिप्स की मदद से आप बालों की एक्स्ट्रा केयर कर सकते हैं।

Read Next

शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 5 जड़ी बूटी, रहेंगे स्वस्थ

Disclaimer