Health Benefits of Adusa khada for cold and cough: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। कभी सर्दी, तो कभी गर्मी के इस मौसम ने लोगों के इम्यून सिस्टम पर गहरा प्रभाव डाला है। इसके कारण लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार समेत अन्य प्रकार की श्वसन समस्याएं हो रही हैं। बदलते मौसम में होने वाली इन परेशानियों से राहत पाने के लिए लोग एंटीबायोटिक्स और विभिन्न प्रकार की दवाओं का सहारा लेना पसंद करते हैं। दवाएं बीमारी से तुरंत तो राहत दिला देती है, लेकिन लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ऐसे में आज भी ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जिनका सेवन सदियों से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से राहत दिलाते हैं।
अडूसा (वसाका) एक ऐसी ही चमत्कारी जड़ी-बूटी है। बदलते मौसम में अडूसा (वसाका) के काढ़े का सेवन किया जाए, तो यह कई प्रकार से फायदेमंद होता है। इस लेख में हम इसी विषय पर जानेंगे आशा आयुर्वेदा की डायरेक्ट डॉ. चंचल शर्मा से।
अडूसा (वसाका) क्या है?
अडूसा को संस्कृत में वसाका और मेडिकल की भाषा में Justicia adhatoda कहा जाता है, एक औषधीय पौधा है जो विशेष रूप से श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। अडूसा में कई प्रकार के एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या में अगर अडूसा का सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
अडूसा का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदे
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, बदलते मौसम में होने वाले सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल इंफेक्शन की समस्या होने पर अडूसा के काढ़े का सेवन करना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान
1. खांसी और जुकाम से राहत
बदलते मौसम में हवा के कारण होने वाले खांसी और जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में अडूसा का काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है। इसके पोषक तत्व बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और श्वसन तंत्र को साफ करते हैं, जिससे खांसी और जुकाम की समस्या से राहत मिलती है।
2. इम्यूनिटी को बनाए स्ट्रांग
अडूसा के काढ़े में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में इस काढ़े का सेवन किया जाए, तो यह संक्रामकत बीमारियों से बचाव करता है।
इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी
3. सांस की समस्याओं से दिलाता है राहत
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि आयुर्वेद में अडूसा का इस्तेमाल अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और श्वसन तंत्र की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए भी किया जाता है। मौसम बदलने पर जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं, उन्हें अडूसा के काढ़े का सेवन जरूर करना चाहिए।
4. डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
अनियमित लाइफस्टाइल, जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से शरीर में जमा होने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी यह काढ़ा फायदेमंद होता है। इसके काढ़े का सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
इसे भी पढ़ेः क्या कैल्शियम की गोली खाने से वाकई किडनी की पथरी हो जाती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
अडूसा का काढ़ा बनाने की रेसिपी- Recipe for making Adusa Khada
बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव करने के लिए अडूसा के काढ़े को आप बिना किसी झंझट के घर पर तैयार कर सकते हैं और पी सकते हैं। आइए जानते हैं अडूसा के काढ़े की रेसिपी के बारे में...
सामग्री की लिस्ट
- अडूसा के ताजे या सूखे पत्ते- 5-6 पीस
- पानी- 2 गिलास
- अदरक का रस- 1/2 चम्मच
- कच्ची हल्दी - 1 छोटा टुकड़ा
- शहद- काढ़े के स्वाद में हल्की सी मिठास घोलने के लिए
इसे भी पढ़ेंः खून में TLC बढ़ना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत, जानें कैसे करें बचाव
काढ़ा बनाने का तरीका
- इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 गिलास पानी को गर्म कर लें।
- गर्म पानी में डूसा के पत्ते, अदरक का रस और कच्ची हल्दी डालें।
- इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने के लिए रहने दें।
- जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छलनी की मदद से एक गिलास में छान लें।
- स्वाद के लिए काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाएं और हल्का गुनगुना ही पिएं।
निष्कर्ष
बदलते मौसम में अडूसा का काढ़ा पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कई प्रकार की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान अडूसा का काढ़ा पीने की सलाह नहीं दी जाती है।