Kadha For Cough In Hindi: आयुर्वेद में हर स्वास्थ्य समस्या का इलाज जरूर होता है। क्योंकि आयुर्वेद में जड़ी- बूटियों के जरिए इलाज किया जाता है, जो प्रकृति से मिलती हैं। आयुर्वेदिक दवाएं देरी से असर जरूर करती हैं, लेकिन ये समस्या को जल्द से खत्म कर देती हैं। कई लोगों को मौसम बदलते ही खांसी शुरू हो जाती है। वहीं कई लोगों की खांसी की समस्या सालों तक बनी रहती है। इस समस्या को अर्दुसी और अदरक के काढ़े के जरिए जल्द खत्म किया जा सकता है। इसे प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनाया जाता है। इसके फायदे और रेसिपी बताते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ चैताली राठौड़ (BAMS) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
अर्दुसी और अदरक का काढ़ा कैसे बनाएं- How To Make Adrusi and Ginger Kadha
सामग्री
- अर्दुसी की पत्तियां- 4 से 5
- अदरक- 1 बड़ा टुकड़ा
- हल्दी- आधी चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
बनाने की विधि
अर्दुसी और अदरक का काढ़ा बनाने के लिए अर्दुसी की पत्तियों को पीस लें। अब इसका रस निकालकर बाउल में कर लें। बाउल में कम से कम 10 से 15 ml अर्दुसी का रस होना चाहिए। इसमें 2 से 3 चम्मच अदरक का रस मिलाएं। अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। आखिर में इसमें शहद एड करें और सभी चीजों को मिला लें। आपका काढ़ा बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं। कम से कम आधे कप के करीब एक बार में सेवन करें। इसके ज्यादा सेवन से भी आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए मात्रा का खास ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें- छाती में जमा बलगम निकालने के लिए पिएं ये 3 तरह के काढ़े
अर्दुसी और अदरक के काढ़े के फायदे- Health Benefits of Adrusi and Ginger Kadha
इंफेक्शन खत्म करता है- Reduce Risk of Infection
इस काढ़े में अदरक, अर्दुसी, हल्दी जैसी सभी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां इस्तेमाल हुई हैं। इनमें एंटी-फंगल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये गुण इंफेक्शन कोई खत्म करते हैं और समस्या से जल्द राहत देते हैं।
खांसी और खराश से राहत देता है- Relief In Cough
अर्दुसी और अदरक का काढ़ा गले को साफ करता है। इससे खांसी-खराश से राहत मिलती है। इसके सेवन से सूखी और गीली खांसी दोनों से राहत मिलती है। गले को ठंडक देने के लिए भी यह काढ़ा फायदेमंद है।
वायरल का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Viral
अर्दुसी का काढ़ा वायरल इंफेक्शन खत्म करने में मदद करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। सर्दी-खांसी और मौसम बदलने पर बुखार होने पर यह काढ़ा फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- सर्दी-खांसी होने पर पिएं ये 5 काढ़ा, जल्द मिलेगा आराम
बॉडी डिटॉक्स होती है- Detox Body
अर्दुसी और अदरक का काढ़ा बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर आते हैं जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram