Kadha For Mucus Cough: बलगम वाली खांसी फेफड़ों के पास जमा हो जाती है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है। मानसून के दिनों में बलगम वाली खांसी होना एक आम समस्या है। वायरस, बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन के कारण बलगम वाली खांसी हो जाती है। धूल या प्रदूषण में ज्यादा समय तक रहने के कारण भी बलगम वाली खांसी हो सकती है। मानसून में वातावरण की नमी के कारण बैक्टीरिया बढ़ते हैं जिससे बलगम जमा हो जाता है। मानसून में ठंडा पानी पी लेने या ठंडे वातावरण में ज्यादा देर रहने के कारण भी बलगम वाली खांसी हो सकती है। बलगम वाली खांसी को दूर करने के लिए काढ़े का सेवन करें। काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम, बलगम वाली खांसी दूर होती है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। आगे जानते हैं बलगम वाली खांसी दूर करने के लिए काढ़ा बनाने का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
मानसून में काढ़ा पीने के फायदे- Kadha Benefits in Monsoon
- मानसून में काढ़े का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
- काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी से निजात मिलता है।
- काढ़े का सेवन करने से शरीर को मौसमी बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।
- काढ़े में सभी प्राकृतिक मसाले मौजूद होते हैं जिससे कमजोरी और थकान की समस्या दूर होती है।
- सीजनल फ्लू से निजात पाने के लिए भी काढ़े का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
बलगम वाली खांसी के लिए काढ़ा कैसे बनाएं?- Kadha For Mucus Cough
बलगम वाली खांसी का इलाज करने के लिए काढ़ा तैयार करें। काढ़ा आयुर्वेदिक इलाज का अहम हिस्सा रहा है। कई बीमारियों को ठीक करने के लिए काढ़ा तैयार किया जाता है। चलिए जानते हैं बलगम वाली खांसी के लिए काढ़ा बनाने का तरीका-
सामग्री: तुलसी, शहद, दालचीनी, हल्दी, काली मिर्च, मुलेठी, अदरक और अजवाइन।
विधि:
- एक बर्तन में पानी को गर्म करें।
- इसमें अदरक, तुलसी और अजवाइन को डालकर उबालें।
- इसके बाद काली मिर्च, मुलेठी, हल्दी को मिश्रण में मिलाएं।
- जब पानी में सामग्रियों का अर्क मिल जाए, तो पानी को छान लें।
- अब पानी में शहद मिलाएं और पी लें।
- इस काढ़े का सेवन सुबह-शाम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- छाती में जमा बलगम निकालने के लिए पिएं ये 3 तरह के काढ़े
बलगम वाली खांसी में न करें ये काम- Kadha For Balgam Cough
- अगर आपको बलगम वाली खांसी है, तो ठंडे पानी का सेवन करें। पानी को उबालकर पिएं।
- बलगम वाली खांसी होने पर ज्यादा मिर्च-मसाले और तेल वाली चीजों का सेवन न करें।
- बलगम वाली खांसी में दूषित हवा से बचें। बाहर जा रहे हैं, तो मास्क का प्रयोग करें।
- अगर आपको बलगम वाली खांसी है, तो खुद से किसी दवा को चुनकर न खाएं। केवल डॉक्टर की बताई दवाओं का ही सेवन करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।