Doctor Verified

सर्दियों में बुखार से राहत पाने के लिए पिएं इन 5 सामग्रियों से बना काढ़ा, थकान और दर्द भी होगा दूर

Bukhar ke Liye Kadha:  सर्दियों में सर्दी-जुकाम और बुखार होना एक आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए अक्सर लोग दवाई लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो काढ़े का सेवन कर सकते हैं। काढ़ा पीने से बुखार से राहत मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में बुखार से राहत पाने के लिए पिएं इन 5 सामग्रियों से बना काढ़ा, थकान और दर्द भी होगा दूर


Kadha for Fever in Hindi: सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार होना एक आम समस्या है। बुखार होने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। वैसे तो बुखार कई कारणों से हो सकता है। लेकिन, सर्दियों में वायरल या फ्लू की वजह से बुखार आ सकता है। बुखार होने पर अक्सर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। इसके अलावा, कई लोग तरह-तरह के घरेलू उपाय भी आजमाते हैं। आप चाहें तो काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। काढ़ा पीने से बुखार से राहत मिल सकती है। दरअसल, काढ़ा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इससे सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या ठीक हो सकती है। आरोग्य और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशिन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

kadha-for-fever-inside

सर्दियों में बुखार के लिए काढ़ा कैसे बनाएं- How to Make Kadha for Fever in Winters in Hindi

इन चीजों की है जरूरत

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आप पैन में एक गिलास पानी डालें।
  • अब इसमें कूटकर एक लौंग, 4-5 तुलसी की पत्तियां डालें।
  • इसे थोड़ा-सा उबाल लें।
  • फिर इसमें अदरक का टुकड़ा, 1-2 काली मिर्च और थोड़ा-सा अजवाइन डालें।
  • इसे 5-8 मिनट तक उबाल लें।
  • फिर आप इस काढ़े को छानकर पी सकते हैं।
  • इस काढ़े को पीकर आपको सर्दी-जुकाम और बुखार से राहत मिल सकती है।
  • आप चाहें तो इसमें शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

बुखार में काढ़ा पीने के फायदे- Kadha Benefits in Fever in Hindi

  • बुखार में काढ़ा पीना बेहद फायदेमंद होता है। खासकर, सर्दियों में बुखार होने पर काढ़ा जरूर पीना चाहिए। काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
  • काढ़ा पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इससे सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या ठीक हो सकती है।
  • काढ़ा पीने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। अगर आप बुखार होने पर काढ़ा पिएंगे, तो इससे वायरल बुखार से छुटकारा मिल सकता है।
  • काढ़ा में एंटी-वायरल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो बुखार और खांसी की समस्या से राहत दिलाते हैं।
  • बुखार में पाचन क्रिया बाधित हो जाती है। काढ़ा पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पेट साफ होता है। काढ़ा पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
  • वायरल या फ्लू होने पर छाती में बलगम जमा हो जाता है। अगर आप काढ़ा पिएंगे, तो इससे छाती में जमा सारा बलगम आसानी से निकल जाएगा।

बुखार होने पर आप भी काढ़े का सेवन जरूर कर सकते हैं। तुलसी, लौंग, इलायची, अदरक और अजवाइन का काढ़ा पीकर बुखार से राहत मिल सकती है। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी सामग्री से एलर्जी है, तो उसे काढ़े में डालने से बचें।

Read Next

सूरजमुखी तेल या सरसों का तेल, जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?

Disclaimer