Which Is the Healthiest Oil For Cooking: हमारे खानपान का सेहत से सीधा संबध है। आप जैसा खाना खाते हैं आपके शरीर पर भी उसी तरह से असर पड़ता है। इसलिए अगर आप खानपान का ध्यान रखते हैं, तो आपकी सेहत ठीक रहती है। हेल्दी खाना तैयार करने के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि आप कौन-सा तेल इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप खाना रिफाइंड या डालडा घी में तैयार करते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कई लोग सरसों का तेल या सूरजमुखी का तेल इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों में से कौन-सा कूकिंग ऑयल ज्यादा बेहतर है? क्या हर किसी के लिए ये दोनों तेल फायदेमंद होते हैं? ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल से डिपार्टमेंट ऑफ न्यूट्रिशन एंड हेल्थ के हेड डॉ किरन सोनी से। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से समझें इन सभी प्रश्नों के उत्तर।
सूरजमुखी तेल या सरसों के तेल में से सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? Sunflower Oil or Mustard Oil Which Is Better For Health
पहले जानें किसमें कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
सूरजमुखी तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड खासकर के लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। सरसों तेल में मोनोअनसेचुरेट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड अधिक होता है, इसलिए इसे हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और कुछ फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- एवोकाडो और ऑलिव ऑयल: इनमें से सेहत के लिए कौन-सा तेल है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
सेहत के लिए कौन-सा तेल ज्यादा फायदेमंद है? Health Benefits of Sunflower Oil and Mustard Oil
सूरजमुखी के तेल- Sunflower Oil
सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए यह स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर की सूजन कम होती है। लेकिन इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें ओमेगा 6 ज्यादा होने से शरीर में ओमेगा-3 का बैलेंस बिगड़ सकता है।
सरसों का तेल- Mustard Oil
सरसों के तेल में हेल्दी फैटी एसिड पाए जाते हैं इसलिए यह हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ और जॉइंट हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है। इसे ट्रेडिशनल मेडिसिन में स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार अलग-अलग खाना बनाने के लिए कैसे चुनें सही तेल? जानें एक्सपर्ट से
खाना बनाने के लिए सूरजमुखी तेल और सरसों तेल में क्या ज्यादा बेहतर है?
एक्सपर्ट के मुताबिक खाना बनाने के लिए दोनों ही तेल फायदेमंद हैं। लेकिन सूरजमुखी तेल का स्मोक पॉइंट ज्यादा होता है, जो इसे डीप फ्राइंड और हाई फ्लेम कूकिंग के लिए अच्छा ऑप्शन बनाता है। जबकि सरसों के तेल का स्मोक पॉइंट सूरजमुखी तेल के मुकाबले कम होता है। इसलिए इसे तड़का लगाने, स्टिर फाई करने और खाना भूनने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
एक्सपर्ट एडवाइज
एक्सपर्ट के मुताबिक सेहत के लिए दोनों तेल फायदेमंद है। लेकिन सरसों के तेल में फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड कंटेंट बैलेंस होता है। इसलिए यह ज्यादा फायदेमंद है। जिन लोगों को शरीर में सूजन या दिल से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, वो सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।