Doctor Verified

क्या सरसों का तेल पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा है? जानें डॉक्टर से

Can we drink mustard oil in hindi: सरसों का तेल खाने के फायदे के बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कच्चा सरसों का तेल पीने के फायदे भी हो सकते हैं। जी हां, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या हम सरसों का तेल पी सकते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सरसों का तेल पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा है? जानें डॉक्टर से


भारत की ज्यादातर रसोई में सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है। खाना पकाने, घाव पर या स्किन केयर के लिए लोग अलग-अलग तरीके से सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। सरसों के तेल में खाना पकाने से न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार सरसों के तेल में कई औषधीय गुण होते है, जो आपकी डाइट का एक अहम हिस्सा बनने लिए बिल्कुल उपयुक्त होता है। लेकिन, कई लोग कच्चा सरसों का तेल पीना भी पसंद करते हैं या सेहत के लिहाज से ऐसा करते हैं। मगर क्या सच में सरसों का तेल पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

क्या सरसों का तेल पीना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सरसों का तेल ‘वातशामक’ होता है, यानी यह शरीर में वायु दोष को कम करता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जो ठंडे मौसम में ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। यही कारण है कि उत्तर भारत के ठंडे इलाकों में सरसों के तेल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।" इसके अलावा, सरसों का तेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी और सरसों के तेल से ऑयल पुलिंग करने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

सरसों का तेल पीने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सरसों का तेल आमतौर पर बाहरी इस्तेमाल या खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप इसे सीमित मात्रा में पीने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पीने से आपके शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं-

  • पाचन तंत्र को साफ करें: सरसों का तेल कब्ज और गैस की समस्या में फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट सरसों के तेल की कुछ बूंदें पीने से कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलता है। सुबह खाली पेट कुछ बूंदें पीने से पेट साफ होता है और पाचन भी बेहतर होती है।
  • वात दोष कंट्रोल करें: जिन लोगों में वात दोष बढ़ने के कारण जोड़ों में दर्द, गठिया या वात से जुड़ी समस्याएं होती है, उनके लिए सरसों का तेल पीना फायदेमंद माना जाता है।
  • बॉडी स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढ़ाएं: सरसों का तेल पीने से शरीर के अंदर गर्मी बढ़ती है, जिससे शरीर की ताकत बढ़ती है, खासकर सर्दियों के मौसम में सरसों का तेल पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • शरीर डिटॉक्स करें: सीमित मात्रा में सरसों का तेल पीने से शरीर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर साफ होता है।

is-it-safe-to-drink-mustard-oil-inside

सरसों का तेल कैसे पीना चाहिए?

सरसों का तेल आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं। कच्चे सरसों के तेल को गर्म करके एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें इरुसिक एसिड होता है, जो ज्यादा मात्रा में शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: तेल या घी, हेल्दी लिवर के लिए खाना किसमें बनाना सही? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

सरसों का तेल पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा और सही तरीके से पीना जरूरी है। खासकर उत्तर भारत के लोगों के लिए सरसों का तेल किसी भी रूप में पीना लाभकारी होता है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

नहाने से पहले नाभि में घी लगाने के हैं अनेक फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 22, 2025 14:17 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS