Doctor Verified

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी

Gud ka Kadha Peene ke Fayde: गुड़ विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसका सेवन काढ़े के रूप में भी किया जा सकता है। सर्दियों में गुड़ का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही, इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में गुड़ का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसकी आसान रेसिपी


Jaggery Kadha for Winters in Hindi: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में कोई भी बीमारी या वायरस शरीर को जल्दी चपेट में ले लेता है। इसलिए सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए शरीर को ठंड के लिए तैयार करना बहुत जरूरी है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए खजूर, अंजीर समेत कई चीजों का सेवन किया जाता है। इस मौसम में गुड़ खाना भी बेहद फायदेमंद होता है। वैसे तो सीधे तौर पर गुड़ का टुकड़ा भी खाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए गुड़ का काढ़ा (Gud ka Kadha) भी पी सकते हैं। सर्दियों में गुड़ का काढ़ा पीने से कई रोगों से बचा जा सकता है। इसमें कैल्शियम और आयरन होता है, जिससे हड्डियों मजबूत बनती हैं और हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में गुड़ का काढ़ा पीने के फायदे (Gud ka Kadha Pine ke Fayde)-

गुड़ का काढ़ा पीने के फायदे- Gud ka Kadha Peene ke Fayde

1. शरीर में गर्माहट बनाए

सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए शरीर को गर्म रखना जरूरी होता है। शरीर में गर्माहट (gud kadha benefits in hindi) बनाए रखने के लिए आप गुड़ का काढ़ा पी सकते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है। इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है। सर्दियों में गुड़ का काढ़ा पीने से ठंड कम लगती है। अगर आप रोजाना गुड़ का काढ़ा पिएंगे, तो ठंड की वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचाव होगा।

cold-cough-inside4

2. सर्दी-जुकाम से बचाव

वैसे तो सर्दी-जुकाम किसी भी मौसम में हो सकता है। लेकिन, सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम और फ्लू होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गुड़ का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है। गुड़ का काढ़ा (Jaggery Kadha in Hindi) पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स सर्दी-जुकाम से भी बचाते हैं। गुड़ का काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें गुड़ का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

3. खून की कमी दूर होगी

शरीर में खून की कमी एक आम समस्या है। खून की कमी एनीमिया समेत कई समस्याओं का कारण बनता है। बीमारियों से बचने के लिए शरीर में खून की मात्रा या हीमोग्लोबिन का स्तर सही होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी है, तो आपको गुड़ का काढ़ा जरूर पीना चाहिए। गुड़ में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जो खून और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।

4. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

सर्दियों में अधिकतर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। दरअसल, कैल्शियम की कमी या गठिया रोग जोड़ों में दर्द का कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी जोड़ों का दर्द रहता है, तो गुड़ का काढ़ा जरूर पिएं। गुड़ में पोटैशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। गठिया रोगियों के लिए भी गुड़ का काढ़ा फायदेमंद होता है। इससे जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है।

better-digestion-inside4

5. गैस और एसिडिटी से राहत दिलाए

गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए भी आप गुड़ का काढ़ा पी सकते हैं। गुड़ भोजन को पचाने में असरदार होता है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। गुड़ का काढ़ा पीने से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिएं गुड़ वाला दूध, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे 

kadha-for-fever-inside

गुड़ का काढ़ा कैसे बनाएं?- Gud ka Kadha Kaise Banaye

गुड़ का काढ़ा (Gud ka Kadha Kaise Banta Hai) बनाना बेहद आसान है।

  • इसके लिए आप एक पैन में पानी गर्म करें।
  • इसमें गुड़, तुलसी की पत्तियां, पिसी हुई थोड़ी-सी काली मिर्च डालें।
  • अब इसे 5-7 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं।
  • इसके बाद आप इसे छानकर पी लें।

गुड़ का काढ़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में आपको इस काढ़े का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या एसिडिटी बनी रहती है तो इस काढ़े का सेवन एक्सपर्ट की राय पर ही करना चाहिए। पित्त प्रकृति के लोगों को भी गुड़ के काढ़े का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

Read Next

डेली डाइट में प्रोटीन बढ़ाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 3 तरीके, बढ़ जाएगा पोषण

Disclaimer