
प्रेग्नेंसी में महिलाएं सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से गुजर रही होती हैं। ऐसे में कई बार हर छोटी-छोटी दिक्कत के लिए दवा लेने की जगह खान-पान में कुछ नेचुरल बदलाव करना मददगार साबित हो सकता है। जैसे कि भले ही आपको हैरानी हो लेकिन प्रेग्नेंसी में पुरानी महिलाएं गुड़ का पानी पीने का सुझाव देती थीं। उनका मानना था कि गुड़ का पानी पीना प्रेग्नेंसी में महिलाओं को आयरन की कमी से बचाने के साथ पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन सवाल ये है कि क्या ये तर्क सही है? सच में प्रेग्नेंसी में गुड़ का पानी पीना फायदेमंद है (pregnancy me gud ka pani peene se kya hota hai)? जानते हैं इस बारे में Dr. N Sapna Lulla, Lead Consultant - Obstetrics & Gynaecology, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
क्या गर्भावस्था के दौरान गुड़ का पानी अच्छा होता है?
डॉ. एन सपना लुल्ला बताती हैं कि हां, गर्भावस्था के दौरान गुड़ का पानी आमतौर पर सुरक्षित होता है, बशर्ते इसे सीमित मात्रा में लिया जाए, क्योंकि यह प्राकृतिक ऊर्जा और आयरन प्रदान करता है और कब्ज से बचाव में मदद करता है। सर्दियों में इसे पीना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी प्रेग्नेंसी में गुड़ का पानी पीने के कई फायदे हैं (pregnancy me gud ka pani pine ke fayde)। जैसे कि
1. गुड़ पाचन क्रिया में सहायक है
डॉ. सपना बताती हैं कि गुड़ पाचन में भी सहायक होता है। इस दौरान महिलाएं पेट से जुड़ी समस्याओं से गुजर रही होती हैं जैसे कि गैस, बदहजमी और पाचन क्रिया से जुड़ी दिक्कत। दरअसल, गुड़ का पानी भोजन को तोड़ने वाले एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और खाना अच्छी तरह से पच जाता है। इतना ही नहीं, गुड़ का पानी पीना गर्भावस्था के दौरान अक्सर होने वाले एसिडिटी और पेट दर्द जैसे लक्षणों से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में पेट के बाएं निचले हिस्से में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें मैनेज करने के टिप्स
2. मल त्याग को बढ़ावा देता है
प्रेग्नेंसी में महिलाएं कब्ज की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान रहती हैं। ऐसे में गुड़ का हल्का रेचक प्रभाव कब्ज को रोकने और उससे राहत दिलाने में मदद करता है। ये समग्र पाचन में सुधार करके, भोजन के बाद पेट फूलने और बेचैनी को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए कब्ज की समस्या में आप गुड़ का पानी पी सकती हैं।

3. नहीं होगी आयरन की कमी
प्रेग्नेंसी में महिलाएं अक्सर आयरन की कमी से परेशान रहती हैं। ऐसे में गुड़ का पानी स्वस्थ हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। नियमित चीनी के विपरीत, गुड़ धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करता है, जो आपको सक्रिय रखने और थकान से लड़ने में मदद कर सकता है जो कि प्रेग्नेंसी में लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है।
इसे भी पढ़ें: क्यों होती है महिलाओं को कब्ज की समस्या? जानिए डॉक्टर से इसके घरेलू समाधान
हालांकि, डायबिटीज या जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि गुड़ में चीनी होती है। गुड़ का पानी बहुत गर्म या बहुत ठंडा पीने के बजाय गुनगुना पीना बेहतर है। इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए और इसे संतुलित आहार के हिस्से के रूप में लेना चाहिए। मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से गुड़ का पानी शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 25, 2025 12:05 IST
Published By : Pallavi Kumari