Expert

बदहजमी ने कर दिया हाल बेहाल? इन 3 फूड्स से मिलेगा आराम

अपच की समस्या आज के समय में बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिससे राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं। आइए इस लेख में एक्सपर्ट से जानने की कोशिश करते हैं कि अपच की समस्या में क्या खाएं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
बदहजमी ने कर दिया हाल बेहाल? इन 3 फूड्स से मिलेगा आराम


Foods That Reduce Indigestion: आज के समय में तेज रफ्तार जीवनशैली, गलत खानपान और बढ़ता तनाव न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं, बल्कि ये हमारे डेली रूटीन को भी प्रभावित करते हैं। दुनिया में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशान रहती है। खासकर अपच एक ऐसी समस्या है, जो गैस, पेट में भारीपन, जलन, डकार और बेचैनी जैसे लक्षणों के रूप में नजर आते हैं। हालांकि, बाजार में कई तरह की दवाइयां है, जो अपच की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं, लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खों की मदद से अपच की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के बताएं इन फूड्स को ट्राई कर सकते हैं।

अपच से राहत पाने के लिए क्या खाएं? - What to eat to reduce indigestion in hindi?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, गलत खानपान की आदतें और अन्य कारणों से अपच की समस्या होना आम बात है, लेकिन इन फूड्स के सेवन से आपको अपच की समस्या से राहत मिल सकती है-

1. अजवाइन

अजवाइन, पाचन में सुधार करने के लिए एक बेहतरीन औषधि है। इसमें थायमोल नाम का तत्व होता है, जो गैस और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको गैस बनने की समस्या हो गई है तो एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में 10 मिनट उबालें और छानकर पी लें। इसे दिन में एक या दो बार पीने से पाचन में सुधार होता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है।  

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान गर्मियों में गैस और अपच की समस्या क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर बता रहे हैं 4 कारण

2. सौंफ

सौंफ को भारतीय घरों में खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पेट में होने वाली जलन में भी काफी असरदार है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को ठंडक देने और अपच की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

pet fulne par kya khaye-inside

3. हींग

हींग हर भारतीय रसोई की शान मानी जाती है। खाने में चुटकी भर हींग का तड़का न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ये पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। हींग में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंतों की मांसपेशियों को आराम देते हैं और गैस, ब्लोटिंग, पेट में मरोड़ और अपच की समस्याओं से तुरंत राहत दिलाते हैं। अपच की समस्या दूर करने के लिए आप चुटकी भर हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से अपच की समस्या तुरंत आराम मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में अपच होने पर द‍िखते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे करें पहचान

निष्कर्ष

अपच एक आम लेकिन काफी परेशान करने वाली स्थिति है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आप ऊपर बताए गए इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं, जो न सिर्फ अपच की समस्या से राहत मिल सकता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इन उपायों को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करके आप पेट की समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पेट में अपच क्यों होता है?

    पेट में अपच की समस्या कई कारणों से हो सकता है, जैसे ज्यादा खाना, बहुत तेजी से खाना, मसालेदार भोजन करना, बहुत ज्यादा शराब या कैफीन का सेवन और तनाव लेना।
  • अपच के तीन लक्षण क्या हैं?

    अपच की समस्या होने पर आपके शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या जलन होना, जी मिचलाना और ब्लोटिंग या बहुत ज्यादा पेट भरा हुआ महसूस होना।
  • अपच से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं?

    अपच से गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD), पेप्टिक अल्सर डिजीज, गैस्ट्राइटिस और पेट का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हो सकती हैं। 

 

 

 

Read Next

सिर्फ 10 मिनट की मॉर्निंग स्ट्रेचिंग रूटीन से पाएं पीठ दर्द से छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 19, 2025 10:45 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS