-1744286746533.webp)
Is Jaggery Good In Summer In Hindi: गुड़ एक तरह का नेचुरल स्वीटनर है, जिसे गन्ने से बनाया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से पाचन क्षमता में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। यही नहीं, विशेषज्ञों के अनुसार लिवर को डिटॉक्स करने और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में भी गन्ने का सेवन लाभकारी होता है। मगर चूंकि, अब गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में यह जान लेना आवश्यक हो जाता है कि क्या गर्मी के दिनों में भी गुड़ का सेवन किया जा सकता है? आयुर्वेद के अनुसार गर्मी में गुड़ का सेवन करना कितना फायदेमंद है? इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं। Kya Garmi Me Gud Khana Chahiye
इस पेज पर:-
क्या गर्मी में गुड़ का सेवन करना फायदेमंद होता है?- Is It Safe To Eat Jaggery During Summer In Hindi

यह बात जगजाहिर है कि गुड़ में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि गुड़ का सेवन करना कई लोगों के लिए लाभकारी है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या गर्मी में गुड़ का सेवन करना अच्छा होता है? इस बारे में आयुर्वेदाचार्य का कहना है, "गर्मी के दिनों में गुड़ का सेवन करने में कोई बुराई नहीं है। आमतौर पर गर्मी में गुड़ का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, गर्मी में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। गर्मी के दिनों में अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का जोखिम हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसकी वजह से पेट संबंधी समस्या, जैसे पाचन प्रक्रिया में दिक्कत होना हो सकता है।" विशेषज्ञ आगे सलाह देते हैं, "गर्मी में गुड़ का सेवन सिर्फ एक बार करें, वह भी बहुत कम मात्रा में। इसके अलावा, यह बेहतर होगा कि इसे आप किसी ठंडी चीज के साथ खाएं। यही नहीं, अगर किसी को डायबिटीज है, तो उन्हें गर्मी में गुड़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय ले लेनी चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे: गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
गर्मी में गुड़ खाने के फायदे- Benefits Of Jaggery In Summer In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसका मतलब है कि इसका सेवन करने से बॉडी टेंप्रेच बढ़ सकता है और मेटाबॉलिज्म पर भी इसका असर पड़ता है। इसलिए, सर्दियों के दिनों के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है। इसके बावजूद, गर्मी में इसका सेवन करने से भी कुछ लाभ प्राप्त होते हैं, जैसे-
- गर्मी में गुड़ का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें कई मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। इसका सेवन करने से इंफेक्शन या छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर का फाइट और फ्लाइट मोड एक्टिव हो सकता है। इससे बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
- गुड़ में कूलिंग प्रॉपर्टीज भी होती है। गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान ज्यादा रहता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से बॉडी कूल होत है।
- गुड़ के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ खाने से कब्ज जैसी परेशानी से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटीशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद
गर्मी में गुड़ खाने के नुकसान- Side Effects Of Jaggery In Summer In Hindi
- गर्मी के दिनों में गुड़ का सेवन करना ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि गर्मी का मौसम ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है। खासकर, डायबिटीज के मरीजों में यह दिक्कत देखी जाती है। इसलिए, इसका सेवन इन दिनों कम करें।
- जैसा कि यह हम आपको बता चुके हैं कि गुड़ एक तरह का नेचुरल स्वीटनर है। इसमें काफी ज्यादा मिठास होती है। ऐसे में अतिरिक्त मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानी होने का जोखिम हो सकता है।
- गुड़ में मॉइस्चर होता है, जिससे इसमें बैक्टीरिया के ग्रोथ का रिस्क हमेशा रहता है। ऐसे गुड़ का सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version