Doctor Verified

Stomach Diseases: पेट से जुड़ी बीमारियां क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

पेट की बीमारियों से आजकल लगभग हर उम्र के लोग जूझ रहे हैं। डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
Stomach Diseases: पेट से जुड़ी बीमारियां क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण


खानपान की गलत आदतों के कारण लोग पेट से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग अलग-अलग तरह की दिक्कतों (Types of stomach diseases) जैसे- पेट में दर्द, आंतों में इंफेक्शन, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, एसिडिटी, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से परेशान हैं। पेट की बीमारियों के कारण (Causes of stomach diseases) शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे कि पेट की बीमारियों का क्या कारण है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं।

पेट की बीमारी क्यों होती हैं? Stomach Disease Causes In Hindi

  • पेट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण खराब खानपान है। अगर समय से ध्यान न दिया जाए तो समस्या गंभीर हो सकती है।
  • लोग आजकल 3 बार खाना खाते हैं, जिससे शरीर को डिटॉक्स होने का समय नहीं मिलता है और पेट की बीमारियां होने लगती हैं।
  • ज्यादा खाना खाने के कारण पेट को रिपेयर होने का समय नहीं मिलता, जिससे बीमारियां होती हैं।
  • लोग अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियां कम शामिल करते हैं और अनाज का सेवन ज्यादा करते हैं। जिसके कारण पेट की समस्याएं (Stomach problems) होती हैं।
  • खाना खाते हुए लोग लोग बीच में पानी पीते हैं, जिसके कारण पेट की दिक्कतें होने लगती हैं।
  • खाने के साथ लोग अक्सर कोल्ड कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होती हैं। खाने के साथ ठंडी चीजें पेट के सिस्टम को बिगाड़ देती हैं।
  • आजकल लोग मैदे का सेवन ज्यादा करने लगे हैं जो कि पेट की आधी से ज्यादा बीमारियों की वजह है।

इसे भी पढ़ें: PCOS की समस्या में मेथी के बीज का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

stomach

पेट की बीमारी कैसे सही करें? How To Cure Stomach Problems In Hindi

  • अनाज का सेवन 1 दिन में सिर्फ 2 बार करें। इसके अलावा भूख लगने पर आप फ्रूट्स और सलाद का सेवन करें, ऐसा करने से पेट को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलेगा।
  • अलग-अलग वैरायटी के फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल करें, इससे शरीर में अच्छे वैरायटी बैक्टीरिया बनेंगे जो भोजन पचाने में मदद करते हैं।
  • चाय या कॉफी कभी भी खाली पेट न पिएं। पेट के लिए ये नुकसान करती है। चाय पीने से एसिडिटी की समस्या (drinking tea causes acidity) बढ़ जाती है।
  • अगर आपको चाय पीना पसंद है तो इसे हमेशा नाश्ते के बाद लें।
  • खाना अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। इससे डाइजेशन अच्छा होता है।
  • महीन आटे की रोटी के बजाय मोटा पिसा आटे की रोटी खाएं।
  • बार-बार कुछ खाने का मन हो तो फ्रूट्स खाएं।
  • मार्च से अक्टूबर के महीने में आप गेहूं के साथ जौ का आटा मिलाकर इस्तेमाल करें।
  • रोजाना के आटे में बेसन मिलाकर न खाएं। बेसन भारी अनाज है जो पेट को भारी कर सकता है।

Read Next

ब्लड शुगर कम करने के लिए एक्सपर्ट ने शेयर की 4 गाइडलाइन्स, टाइप 2 डायबिटीज रोगी जरूर रखें इनका ध्यान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version