Doctor Verified

बार-बार सिरदर्द क्यों हो जाता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके

आजकल सिरदर्द की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। यहां जानिए, रोजाना सिरदर्द होने का क्या कारण हो सकता है और इससे बचाव के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार सिरदर्द क्यों हो जाता है? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के तरीके

वर्तमान में सिरदर्द की समस्या आम बन चुकी है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। कभी-कभार सिर में दर्द होना सामान्य हो सकता है लेकिन अगर आपको अक्सर ही सिरदर्द की समस्या रहती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको रोजाना तेज सिरदर्द (daily headache reasons) रहता है तो इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। लेकिन अगर आपको बार-बार कुछ दिनों के अंतराल पर अचानक सिरदर्द की शिकायत होती है तो इसके पीछे के अलग कारण हो सकते हैं। इस लेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव कुमार बार-बार होने वाले सिरदर्द के कारण और बचाव के तरीके बता रहे हैं।

बार-बार सिर दर्द होने के कारण और बचाव के तरीके - What Are The Main Cause Of Frequent Headaches

1. एसिडिटी - Acidity

जिन लोगों की लाइफस्टाइल बिगड़ी होती है उन्हें सबसे ज्यादा एसिडिटी की समस्या रहती है। दरअसल, बिगड़ी लाइफस्टाइल के साथ लोगों का खानपान भी सही नहीं होता है, ऐसे में एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है जिसके कारण अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है। एसिडिटी आमतौर पर पेट की समस्याओं के कारण होती है, जो कि मसालेदार खाना, जंक फूड या अनियमित भोजन से बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: सिरदर्द को ट्रिगर कर सकती हैं ये 5 आदतें, आराम पाने के लिए जरूर करें सुधार

2. ब्लोटिंग और गैस - Bloating And Gas

पेट में गैस बनने या ब्लोटिंग की समस्या भी सिरदर्द का मुख्य कारण हो सकती है। यह आमतौर पर तला हुआ मसालेदार खाना खाने के कारण होती है। जिसके कारण पेट में सूजन, तनाव और सिरदर्द हो सकता है। यह एक सामान्य समस्या है जो अक्सर अपच या ज्यादा भोजन करने यानी ओवरईटिंग के कारण हो सकती है।

acidity

3. साइनस - Blocked Sinus Passages

कई बार साइनस की समस्या होने पर भी सिरदर्द की शिकायत होती है। यह आमतौर पर बदलते मौसम और एलर्जी के कारण होता है, जिससे साइनस के रास्ते में ब्लॉकेज होती है। इस समस्या के कारण व्यक्ति को तेज सिरदर्द होता है।

इसे भी पढ़ें: सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन में क्या अंतर है? जानें डॉक्टर से

सिरदर्द से बचाव के तरीके - How To Prevent Headaches

1. जिन लोगों को ज्यादा गैस और ब्लोटिंग की समस्या रहती है उन्हें इसे रोकने के लिए रोजाना डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए, ताकि अपच की समस्या कम हो सके। साथ ही, भोजन के बाद तुरंत लेटना नहीं चाहिए बल्कि कुछ समय के लिए वॉक करें और भोजन करने के कम से कम 1 घंटे बाद आराम करें।

2. एसिडिटी होने पर पेट में जलन, पेट में दर्द, उल्टी  के साथ सिरदर्द की समस्या हो सकती है। एसिडिटी को रोकने के लिए लोगों को सबसे पहले भरपूर पानी पीना चाहिए और अपनी दिनचर्या सुधारनी चाहिए, इसके साथ ही रोजाना तय समय पर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा तला और मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। 

3. साइनस की समस्या से सबसे ज्यादा लोग बदलते मौसम में परेशान रहते हैं। इसके कारण नाक के रास्ते बंद हो जाते हैं और इससे सिरदर्द का अनुभव होता है। इसे रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा गुनगुना पानी पीना चाहिए, जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। साथ ही, भाप लेनी चाहिए, जिससे साइनस की दिक्कत कम हो सके।

इन उपायों को अपनाकर आप सिरदर्द को कम कर सकते हैं। यदि सिरदर्द की समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना उचित होगा। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या होगा अगर किसी व्यक्ति को चढ़ा दिया जाए गलत ब्लड ग्रुप का खून? डॉक्टर से जानें

Disclaimer