
Can we eat Jaggery and dry ginger during summer in Hindi: गर्मियों में खान-पान को लेकर थोड़ा एक्टिव रहना चाहिए। गर्मियों के दौरान कुछ चीजें जैसे फैट और जंक फूड्स का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मियों में आमतौर पर लोग गर्म चीजें खाने से बचते हैं। कुछ लोग गुड़ और सोंठ को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या गर्मियों में गुड़ और सोंठ खा सकते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। गर्मियों में गुड़ और सोंठ खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, कुछ लोगों को गुड़ और सोंठ के कॉम्बिनेशन को खाने से बचना चाहिए।
गुड़ और सोंठ खाना सेहत के लिए एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन हो सकता है। इसे खाने से न केवल पाचन तंत्र हेल्दी रहता है, बल्कि इससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल RamHans Charitable Hospital, Sirsa के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या गर्मियों में गुड़ और सोंठ खा सकते हैं?
डॉ. श्रेय के मुताबिक गर्मियों में गुड़ और सोंठ खाना सुरक्षित होता है। आप चाहें तो गुड़ और सोंठ को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं इसे खाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, ध्यान रहे कि गर्मियों में इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। बल्कि, वात और कफ प्रवृति वाले लोग भी गर्मियों में गुड़ और सोंठ को एकसाथ खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मियों में कई लोगों की भूख कम हो जाती है और पेट में भारीपन आता है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोंठ और गुड़ खाना फायदेमंद होता है। आप द्वारा खाया गया भोजन आसानी से पच जाता है और पेट नर्म पड़ जाता है।
इसे भी पढ़ें - Saunth vs Ginger: सोंठ और अदरक, जानें इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए गुड़ और सोंठ?
डॉ. श्रेय के मुताबिक पित्त प्रवृति के लोगों को गुड़ और सोंठ का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्मियों में सोंठ और गुड़ खाने से उन लोगों को बचना चाहिए, जो ज्यादातर धूप में या गर्म तापमान में रहते हैं। अगर आप लू या धूप के संपर्क में आते हैं तो भी गुड़ और सोंठ का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, ऐसे लोग भी सोंठ और गुड़ का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ऐसे में आपको मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा सोंठ और गुड़ खाने से आपको नुकसान पहुंच सकता है।
गर्मियों में सोंठ और गुड़ कैसे खाना चाहिए?
- गर्मियों में सोंठ और गुड़ को आप ठंडी चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
- गर्मियों में आप खसखस के साथ सोंठ और गुड़ को मिलाकर खा सकते हैं।
- आप चाहें तो धनिया के साथ भी गुड़ और सोंठ के साथ मिलाकर खा सकते हैं या इसकी ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं।
- गर्मियों में पुदीने के साथ भी सोंठ और गुड़ को मिलाकर खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ लें सोंठ का पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
सोंठ और गुड़ खाने के फायदे
- सोंठ और गुड़ खाना सेहत के लिए कई तरीकों से प्रभावी होता है।
- इसे खाने से आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
- इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही साथ पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और डायरिया आदि कम होता है।
- सोंठ और गुड़ खाने से आपकी शरीर में पर्याप्त एनर्जी मिलती है, जिससे आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।
- त्वचा के लिए भी सोंठ और गुड़ खाना काफी लाभकारी माना जाता है।
- आप चाहें तो वजन घटाने के लिए भी गुड़ और सोंठ का सेवन कर सकते हैं।
FAQ
- सोंठ खाने के क्या फायदे हैं?सोंठ खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। सोंठ खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन संबंधी समस्याओं का भी जोखिम काफी कम होता है।
- रात को गुड़ खाकर सोने से क्या फायदा होता है?रात में सोने से पहले अगर गुड़ खाया जाए तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसे खाने से एनीमिया का खतरा कम होता है साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
- गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?गुड़ खाना वैस तो सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसे में गुड़ खाने से परहेज करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version