Saunth vs Ginger: सोंठ और अदरक, जानें इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद

Dry Ginger and Fresh Ginger: वैसे तो अदरक और सोंठ दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं। लेकिन सोंठ और अदरक में क्या अतंर है? आइए, जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
Saunth vs Ginger: सोंठ और अदरक, जानें इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद


Difference Between Dry Ginger and Fresh Ginger: सोंठ और अदरक दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सोंठ में आयरन कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड, फैटी एसिड और विटामिन सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. वहीं अदरक में भी औषधीय गुण अधिक मात्रा में होते हैं। अदरक विटामिन डी, विटामिन ई, आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होते हैं। अदरक और सोंठ दोनों ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अदरक और सोंठ एक-दूसरे से संबंधित भी होते हैं। लेकिन फिर भी ये एक-दूसरे से अलग होते हैं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर सोंठ और अदरक में क्या अंतर होता है (Sonth and Adrak me Antar)?

sonth benefits

सोंठ क्या है?- What is Sonth in Hindi

सोंठ अदरक का ही सूखा हुआ रूप होता है। सोंठ बनाने के लिए पहले अदरक को अच्छी तरह से सुखाया जाता है। इसके बाद इसका पाउडर बनाया जाता है। इसे ही सोंठ कहा जाता है। अदरक के पाउडर (Ginger Powder) को सोंठ के रूप में जाना जाता है।

सोंठ के फायदे- Dry Ginger Benefits in Hindi

सोंठ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोंठ की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए अकसर ही इसका उपयोग सर्दी के समय पर किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग गर्मियों में भी सोंठ का उपयोग करते हैं. सौंठ को चाय या सब्जी आदि में डालकर किया जा सकता है। 

  • सोंठ सर्दी-जुकाम और खांसी का इलाज करने में फायदेमंद हो सकता है।
  • गले की खरांश को ठीक करने के लिए भी सोंठ का उपयोग किया जा सकता है। 
  • सोंठ गले को आराम दिलाने में मदद कर सकता है। 
  • सोंठ के सेवन से आपको ताजगी, स्फूर्ति मिलती है। 
  • अगर आपको अकसर ही ठंड लगती है, तो आप सोंठ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ginger benefits

अदरक क्या है?- What is Ginger in Hindi

अदरक से अधिकतर लोग परिचित हैं। अधिकतर भारतीय घरों में अदरक का उपयोग किया ही जाता है। अदरक का उपयोग चाय, सब्जी हो या फिर दाल, सभी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। जिस अदरक को मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, वह अदरक की जड़ होती है। 

अदरक के फायदे- Ginger Benefits in Hindi

  • अदरक पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। अदरक पेट की गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। 
  • अदरक में मौजूद गुण सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं का इलाज करने में भी सहायक हो सकता है।
  • अदरक मांसपेसियों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। 
  • अदरक अर्थराइटिस यानी गठिया रोग में भी काफी फायदेमंद साबित होता है। 
  • अदरक का रस डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अदरक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

सोंठ और अदरक में अंतर- Difference Between Dry Ginger and Fresh Ginger in Hindi

  • सोंठ और अदरक कहने को तो एक ही है, लेकिन इन दोनों में काफी अतंर होता है। सोंठ और अदरक के पोषक तत्वों में बेहद अंतर होता है। 
  • सोंठ, अदरक को धूप में सूखाकर बनता है। इससे सोंठ कड़क हो जाती है। जबकि अदरक जमीन में उगता है।
  • सोंठ की तासीर बेहद गर्म होती है। वहीं अदरक की तासीर भी गर्म होती है। लेकिन सोंठ की तासीर अदरक की तुलना में अधिक गर्म होती है। 

Dry Ginger and Fresh Ginger in Hindi: सोंठ और अदरक दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन सोंठ को अदरक की तुलना में अधिक फायदेमंद माना जाता है। सोंठ और अदरक दोनों की तासीर गर्म होती है, इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। गर्मियों में बहुत अधिक मात्रा में सोंठ और अदरक लेने से बचना चाहिए।

Read Next

Mahashivratri 2023: बेल के पत्तों का रस पीने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer