Dry Ginger Powder For Skin In Hindi: अदरक संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है, यह हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। यह हम सभी दैनिक खानपान का एक अहम हिस्सा है, खासकर चाय में। अदरक में जिंजरोल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें कई विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ मामलों में ताजा अदरक की तुलनी में सूखी अदरक अधिक फायदेमंद होती है। बहुत से लोग ताजा अदरक के बजाए, सूखी अदरक यानी सोंठ को अपने भोजन या नुस्खों में शामिल करना पसंद करते हैं। सर्दी-खांसी और अन्य वायरल समस्याओं के लिए भी सोंठ पाउडर का प्रयोग एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे की कई आम समस्यओं को दूरक रने के लिए सोंठ पाउडर क्या प्रयोग बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? जी हां, सोंठ में मौजूद औषधीय गुणों त्वचा स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप सही तरीके से चेहरे पर सोंठ पाउडर का प्रयोग करें, तो इससे चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर सोंठ पाउडर लगाने के फायदे, साथ ही लगाने का तरीका बता रहे हैं।
त्वचा के लिए सोंठ पाउडर के फायदे- Dry Ginger Powder Benefits For Skin In Hindi
- दाग-धब्बे करे साफ: सोंठ में मौजूद जिंजरोल चेहरे की त्वचा से दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
- डेड स्किन से लड़ता है: सोंठ पाउडर का चेहरे पर प्रयोग करने से डेड स्किन साफ होती है और डनलेस दूर होती है।
- बुढ़ापे में देरी करता है: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह सोंठ फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में बहुत प्रभावी है, जो चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स का कारण बनते हैं।
- मुंहासे कम होते हैं: सोंठ के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और उन्हें धीरे-धीरे साफ करते हैं।
- त्वचा कोमल बनाता है: त्वचा पर सोंठ पाउडर लगाने से कोलेजन प्रोटीन को बढ़ावा मिलता है, यह सनबर्न के प्रभाव को कम करने, पिगमेंटेशन और टैनिंग दूर करने में मदद करता है। साथ ही आपकी त्वचा को कोमल और शाइनी बनाता है।
इसे भी पढें: चेहरे पर बेसन से स्क्रब कैसे करें? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगा डेड स्किन से छुटकारा
चेहरे पर सोंठ पाउडर कैसे लगाएं- How To Use Dry Ginger Powder On Face In Hindi
1. कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं
कच्चे दूध में सोंठ पाउडर मिलाकर इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1-2 चम्मच सोंठ पाउडर लेना है, इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी या बेसन और जरूरत के अनुसार कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिस्क करना है और एक स्मूद पेस्ट बना लेना है। इसे चेहरे पर सामान्य फेस पैक की तरह लगाएं और 15-20 मिनट बाद धोकर, चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
2. शहद में मिलाकर लगाएं
एक बाउल में 1-2 चम्मच सोंठ पाउडर लें, फिर इसमें समान मात्रा में शहद मिलाएं। आप इसमें 1 चम्मच नींबू का रस या गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट सूख जाने के बाद चेहरा धो लें, उसके बाद मॉइश्चराइज कर लें।
इसे भी पढें: त्वचा की इन 4 समस्याओं को दूर करती है मुलेठी, जानें कैसे करें इसका प्रयोग
3. दही मिलाकर लगाएं
सोंठ और दही का मिश्रण एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। त्वचा में लोच बढ़ाता है और त्वचा की रंगत भी सुधारता है। 2 चम्मच दही लें, फिर इसमें 1-2 चम्मच सोंठ पाउडर डालकर मिक्स करें। अगर मिश्रण अधिक गाढ़ा है तो कच्चा दूध मिलाकर पतला कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ मिनट मालिश करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।
इस तरह सोंठ पाउडर का चेहरे पर प्रयोग करने से त्वचा की कई समस्याएं दूर होंगी। इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें और कोशिश करें कि सप्ताह में 2 बार जरूर लगाएं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version