हल्दी और सोंठ के फायदे : हल्दी और सोंठ के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

सोंठ और हल्दी का एक साथ सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इससे पेट में दर्द, माइग्रेन और दांतों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हल्दी और सोंठ के फायदे : हल्दी और सोंठ के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

हल्दी और सोंठ के फायदे काफी ज्यादा हैं। इनका इस्तेमाल कई तरह के डिशेज में मसालों के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में भी हल्दी और सोंठ का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को तैयार करने के लिए ( are ginger and turmeric good for you ) किया जाता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हल्दी और सोंठ काफी लाभकारी हो सकता है। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में असरदार होते हैं। सर्दियों में हल्दी और सोंठ का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को गर्मी मिलती है। क्योंकि इन दोनों की तासीर गर्म होती है। हालांकि, इनका सेवन आपको सीमित मात्रा में करना चाहिए। आइए जानते हैं हल्दी और सोंठ का सेवन ( dry ginger and turmeric benefits )  करने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं?

हल्दी और सोंठ में पाए जाने वाले पोषक तत्व? ( Nutritional value of turmeric and ginger )

हल्दी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोरस जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। वहीं, इसमें विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई विटामिंस पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी ( Turmeric Nutrienal Value ) हैं।  सोंठ की बात की जाएं, तो इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम, थायमिन, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी12, लिपिड एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से आपकी सुरक्षा (  Dry ginger Nutrienal Value ) कर सकते हैं। 

हल्दी और सोंठ के फायदे ( Haldi and Dry Ginger Benefits )

हल्दी और सोंठ (सूखा अदरक) स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो ( Is it OK to take ginger and turmeric together? ) सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में  करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। दोनों का एक साथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके फायदों के बारे में-

इसे भी पढ़ें - स्किन की इन 5 समस्याओं को दूर करती है कस्तूरी हल्दी (जंगली हल्दी), जानें इस्तेमाल करने का तरीका

1. सर्दी-जुकाम से करे बचाव 

हल्दी और सोंठ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। दरअसल, सोंठ की तासीर गर्म होती है, जो जुकाम से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। हल्दी में सूखी खांसी को कम करने का गुण ( turmeric for dry cough ) होता है। ऐसे में अगर आपको लंबे समय से जुकाम के साथ-साथ सूखी खांसी है, तो सोंठ और हल्दी का काढ़ा पी सकते हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिल सकता है। इसके साथ-साथ इससे आपको खांसी से तुरंत आराम मिलेगा। 

2. सिरदर्द और बदन दर्द से दिलाए राहत

हल्दी और सोंठ का मिश्रण सिर और बदन दर्द से राहत मिल सकता है। दरअसल, इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो बुखार और वायरल जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बुखार कर सकता है।

3. उल्टी-दस्त से दिलाए राहत

हल्दी और सोंठ का मिश्रण अपच की परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। बार-बार होने वाली उल्टी और दस्त से छुटकारा दिलाने में यह आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए हल्दी और सोंठ के चूर्ण का काढ़ा तैयार कर लें। अब इस काढ़ा को पिएं। इससे आपको उल्टी से तुरंत छुटकारा मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें - ज्यादा हल्दी खाने के भी हो सकते हैं कई नुकसान, जानें एक दिन में कितनी हल्दी खाना है सुरक्षित

4. कैंसररोधी गुणों से भरपूर

हल्दी और सोंठ का एक साथ सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमीरा से बचा जा सकता है। दरअसल, हल्दी और सोंठ में एंटीकैंसर गुण पाया जाता है, जो कोलन और प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं, यह ब्लड को प्यूरीफाई करने में आपकी मदद करता है।  

5. माइग्रेन से छुटकारा

हल्दी और सोंठ का एक साथ सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, सोंठ (अदरक) में माइग्रेन की दवाओं जैसे गुण पाया जाता है, जो तेज सिरदर्द से आराम दिला सकता है। इसके साथ ही अगर आप नियमित रूप से सोंठ और अदरक का सेवन करते हैं, तो आपका वजन कम ( Weight Loss with Dry Ginger and Turmeric )  हो सकता है। 

6. दांतों की समस्या

हल्दी और सोंठ दांतों की समस्या को दूर करने में असरदार हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-फंगल गुण मौजूद होता है, जो मूसड़ों और दांतों में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके सेवन से मसूड़ों और दांतों में दर्द को दूर कर सकता है। 

सोंठ और हल्दी का एक साथ सेवन करने से दांतों की समस्या, माइग्रेन, उल्टी दस्त जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। इससे आपके सेहत को ( Haldi and Turmeric Side Effects )  नुकसान हो सकता है। 

 

Read Next

छाती में जमा बलगम निकालने के लिए पिएं ये 3 तरह के काढ़े

Disclaimer