Tue Oct 27, 2026 | 01:45 AM IST

Expert

क्या थायराइड रोगी गुड़ का सेवन कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Can Thyroid Patients Eat Jaggery In Hindi: थायराइड में गुड़ खाना सुरक्षित है। लेकिन, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
क्या थायराइड रोगी गुड़ का सेवन कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की सलाहक्या थायराइड रोगी गुड़ का सेवन कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Can Thyroid Patients Eat Jaggery In Hindi: कई लोग गुड़ बहुत चाव से खाते हैं। खासकर, गर्मी में गुड़ खाना काफी लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ की तासीर ठंडी होती है।’ ऐसे में हर कोई इसे अपनी बैलेंस्ड का डाइट का हिस्सा बना सकता है। लेकिन, यहां यह सवाल उठता है कि क्या थायराइड के रोगी भी गुड़ खा सकते हैं? आपको बता दें कि थायराइड एक ऐसी समस्या है, जिसमें बॉडी में थायराइड हार्मोन सही तरह से काम नहीं करता है। इसकी वजह से ओवर ऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। कुछ लोगों का थायराइड के कारण वजन बढ़ जाता है, स्किन ड्राई हो जाती है, कब्ज की समस्या हो सकती है। यही नहीं थायराइड के मरीज अक्सर थकान और लो-एनर्जी महसूस करते हैं। थायराइड के मरीजों के लिए चाहिए कि वे डाइट को बैलेंस रखें। तो क्या वे अपने बैलेंस्ड डाइट में गुड़ शामिल कर सकते हैं? इस बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से से जानते हैं।

क्या थायराइड के मरीज गुड़ खाना चाहिए- Can Thyroid Patients Eat Jaggery In Hindi

Can Thyroid Patients Eat Jaggery In HindiCan Thyroid Patients Eat Jaggery In Hindi

थायराइड के मरीजों के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना बहुत जरूरी है। वे चाहें, तो गुड़ को अपनी बैलेंस्ड का डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह खाना बिल्कुल सेफ है। आपको बता दें कि गुड़ गन्ने के रस या ताड़ के रस से बना एक नेचुरल स्वीटनर है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई अहम मिनरल्स होते हैं, जो ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, थायराइड के मरीज कितनी मात्रा में शुगर का सेवन कर रहे हैं, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। गुड़ या किसी भी शुगर बेस्ड फूड आइटम का सेन करने से मोटापा बढ़ने का रिस्क ज्यादा होता है। इससे थायराइड के मरीजों में शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, गुड़ में कैलोरी भी काफी ज्यादा मात्रा में होती है। अगर आपको अपनी डाइट में गुड़ शामिल करना है, तो इसे कुल कैलोरी इनटेक का हिस्सा बना सकते हैं। थायराइड के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि वे अपने लिए स्पेशल डाइट प्लान बनवाएं। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: थायराइड के मरीजों के लिए उचित आहार

गुड़ खाने के फायदे- Benefits Of Jaggery In Hindi

पाचन क्षमता में सुधार

अगर आप सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्षमता पर अच्छा असर पड़ता है। इसमें ड्राइट्री फाइबर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखता है। इसमें कई तरह के मिनरल्स भी होते हैं, जो गट हेल्थ में सुधार कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड रोगियों को केला खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें

वजन कम करने में मददगार

थायराइड हार्मोन में इंबैलेंस होने के कारण कई बार रोगी का वजन बढ़ जाता है। वहीं, गुड़ में कम कैलोरी होती है। यह ब्लड शुगर के स्तर को बैलेंस करने और वजन को नियंत्रण में रखने में करता है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड को जड़ से खत्म करना है तो इन 5 चीजों का सेवन है फायदेमंद, जानें रोग दूर करने का तरीका

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

गुड़ एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट कर इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

→ दूध के साथ सत्तू मिलाकर पीने से मिलेंगे ये 7 फायदे, गर्मी से भी मिलेगी राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 10, 2024 10:00 IST

    Published By : Meera Tagore