Doctor Verified

क्या गर्म दूध पीने से बीपी बढ़ सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can Drinking Hot Milk Increase BP: अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो गर्म दूध की बजाय ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्म दूध पीने से बीपी बढ़ सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Can Drinking Hot Milk Increase BP: हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर और खतरनाक समस्या है। लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी, अनहेल्दी डाइट का सेवन और तनाव आदि की वजह से हाई बीपी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस स्थिति में खानपान से जुड़ी लापरवाही गंभीर होती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण आप हार्ट से जुड़ी बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए हाई बीपी को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है की हाई ब्लड प्रेशर में गर्म दूध पीने से भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या वाकई गर्म दूध पीने से बीपी बढ़ जाता है और बचाव के उपाय।

क्या गर्म दूध पीने से बीपी बढ़ जाता है?- Can Drinking Hot Milk Increase BP in Hindi

दूध शरीर के लिए फायदेमंद सुपरफूड है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी समेत अन्य मिनरल्स होते हैं। शरीर के हर अंग को हेल्दी रखने में दूध पीना फायदेमंद होता है। अक्सर लोग दूध को गुनगुना या गर्म करके ही पीते हैं। ऐसा माना जाता है की हाई ब्लड प्रेशर में गर्म दूध पीने से बीपी बढ़ने का खतरा रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "ऐसे लोग जो पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें गर्म दूध पीने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म दूध पीने से अचानक बीपी बढ़ सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत ज्यादा गर्म दूध न पीने की सलाह दी जाती है।"

Can Drinking Hot Milk Increase BP

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के टिप्स- Tips To Control High BP in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपनों इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

1. स्वस्थ आहार: हेल्दी डाइट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए डाइट में अनाज, फल, सब्जियां, और ताजी चीजें शामिल करें।

2. नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम करना ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। योग, ध्यान, और व्यायाम का अभ्यास करें।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं साइलेंट, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

3. नमक का सेवन कम करें: ज्यादा नमक का सेवन करना ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसलिए नमक का सेवन कम करें।

4. अल्कोहल और धूम्रपान का बंद करें: अल्कोहल और धूम्रपान ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इन्हें बंद करें।

5. गर्म दूध की बजाय ठंडे दूध का सेवन करें: यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो गर्म दूध की बजाय ठंडे दूध का सेवन करें।

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शारीरिक रूप से निष्क्रिय होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर समय पर इलाज जरूर कराना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

अगर खाएंगे ये 5 हेल्‍दी चीजें तो लंबे समय तक नहीं लगेगी भूख, ब्‍लड शुगर लेवल और वजन भी रहेगा कंट्रोल

Disclaimer