Doctor Verified

ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

Which Blood Pressure Number Cause Heart Attack: कितना ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपको हार्ट अटैक आने का खतरा रहता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स


Which Blood Pressure Number Cause Heart Attack: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल से जुड़ी दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिसकी शुरुआत होने पर शरीर में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे यह बीमारी बढ़ती है, मरीज गंभीर परेशानियों का शिकार हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कितना ब्लड प्रेशर होने से हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार मरीज हाई बीपी या ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षणों को सही समय पर पहचान नहीं पाते हैं, इसकी वजह से यह स्थिति जानलेवा हो जाती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर कितना ब्लड प्रेशर होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है?

ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर हार्ट अटैक आ सकता है?- Which Blood Pressure Number Cause Heart Attack in Hindi

ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या को साइलेंट किलर कहा जाता है। इस बीमारी में मरीज के शरीर में होने वाले बदलावों को सही समय पर पहचानकर उचित कदम उठाने से मरीज गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केके कपूर कहते हैं कि, "हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है। ज्यादातर मरीजों में हार्ट अटैक हाई बीपी के कारण ही आता है। इस समस्या को ठीक ढंग से मैनेज न करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।"

Which Blood Pressure Number Cause Heart Attack

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

हाई बीपी की रेंज क्या है-

शरीर में ब्लड प्रेशर की रेंज अगर सिस्टोलिक - 120 mmHg और डायास्टोलिक - 80 mm Hg है, तो इसे सामान्य ब्लड प्रेशर या नार्मल ब्लड प्रेशर कहते हैं। लेकिन अगर यह रेंज सिस्टोलिक - 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक - 80 से 90 mm Hg के बीच हो जाती है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई बीपी की वजह से चेहरे पर सूजन हो सकती है? जानें कैसे करें बचाव

कितना बीपी बढ़ने पर हार्ट अटैक आ सकता है-

जब आपका हार्ट शरीर में ब्लड को पंप करता है, तभी शरीर के सभी अंगों में ब्लड की सप्लाई हो पाती है। लेकिन जब ब्लड प्रेशर की रेंज बहुत ज्यादा हो जाती है, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपकी जान भी जा सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर शरीर में ब्लड प्रेशर की रेंज बढ़कर 140/90 mmHg से ऊपर पहुंच जाता है, तो इसकी वजह से हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर की रीडिंग चेक करते रहना चाहिए और ब्लड प्रेशर बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपकी धमनियां फट सकती हैं और हार्ट अटैक के अलावा कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शारीरिक रूप से निष्क्रिय होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर समय पर इलाज जरूर करान चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

World Heart Day 2023: हाई ब्लड प्रेशर कितने प्रकार का होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version