Doctor Verified

क्या हाई बीपी की वजह से चेहरे पर सूजन हो सकती है? जानें कैसे करें बचाव

Does High Blood Pressure Cause Face Swelling: चेहरे पर लगातार सूजन बनी रहना भी हाई बीपी का संकेत हो सकता है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई बीपी की वजह से चेहरे पर सूजन हो सकती है? जानें कैसे करें बचाव


Does High Blood Pressure Cause Face Swelling: खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलतियों की वजह से हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से मरीज धीरे-धीरे मौत की तरफ चला जाता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं। यह एक तरह की साइलेंट किलर बीमारी है। खानपान में सुधार करने और एक्टिव जीवनशैली अपनाने से आप हाई ब्लड प्रेशर से बच सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज और हेल्दी फूड्स का सेवन करने वाले लोगों में हाई बीपी का खतरा कम रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से मरीज के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। लोगों का सवाल है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर की वजह से चेहरे पर सूजन भी हो सकती है? आइये इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

क्या हाई बीपी की वजह से चेहरे पर सूजन आती है?- Does High Blood Pressure Cause Face Swelling in Hindi

चेहरे की सूजन वैसे तो कई कारणों से हो सकती है। चेहरे के सेल्स और टिश्यू में होने वाली सूजन की वजह से चेहरे पर सूजन दिखती है। आमतौर पर यह समस्या सुबह सोकर उठने पर सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या में आपकी धमनियों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है। इसी वजह से हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लखनऊ के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के के कपूर कहते हैं कि, "हाई बीपी आज के समय तेजी से बढ़ रही गंभीर परेशानी है। हाई बीपी की शुरुआत होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से आपके चेहरे पर सूजन भी आ सकती है।" 

 Does High Blood Pressure Cause Face Swelling

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं साइलेंट, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

सुबह सोकर उठने पर रोजाना चेहरे पर सूजन महसूस होने पर आपको हाई ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सिर चकराने की समस्या, पसीना आना और नींद न आने की परेशानी भी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में दिखने वाले ज्यादातर लक्षण कॉमन होते हैं। यही कारण है कि लोग इन्हें सही समय पर समझ नहीं पाते हैं। हाई बीपी के लक्षणों को सही समय पर समझकर उचित कदम उठाने से मरीज गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के कारण- What Causes High Blood Pressure in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से ज्यादा लोगों में देखने को मिलती है। शराब, कैफीन और सिगरेट का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या आम है। हालांकि इस समस्या के दो कारण हो सकते हैं। पहला उम्र की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और दूसरा खानपान, जीवनशैली और शारीरिक स्थितियों की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या। ऐसे लोग जो शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहते हैं, उनमें हाई बीपी का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा मानसिक रूप से परेशान रहने वाले लोगों में भी इस परेशानी का खतरा रहता है। 

इसे भी पढ़ें: जानें हाई ब्लड प्रेशर और लो-ब्लड प्रेशर के लक्षणों में अंतर और इनसे बचाव के लिए जरूरी उपाय

हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य समझना जानलेवा हो सकता है। शरीर में हाई बीपी के शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह लेकर सही इलाज और हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Belly Button Cure नाभि में खुजली होने पर ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, राहत के लिए अपनाएं ये खास घरेलू उपाय

Disclaimer